Tag Archives: keshav prasad maurya

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बने नायक पूरे दिन ताबड़तोड़ निरीक्षण , उद्घाटन व बैठकों का दौर चलता रहा…

फिरोजाबाद : यूपी में ताबड़तोड़ दौरो के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या फिरोजाबाद पहुंचे जहा उन्होने बारिकी से निरीक्षण तो किए ही बल्की युवओं को खेल स्टेडियम को सौगात भी दी और क्या कुछ खास रहा उप मुख्यमंत्री के दौरे में देखिये इस रिपोर्ट में.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उपमुक्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर शिकोहाबाद के ग्राम पंचायत ऊबटी पहुंचे जहा उन्होने उनतालिस लाख चौरानवे हजार की लागत से बने मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम का फीता काटकर उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया इस स्टेडियम की खास बात ये रही की ये 1.5 एकड़ में बनाया गया है,और स्टेडियम इस प्रकार से निर्मित है कि इसका उपयोग लगभग 35 हजार की जनसंख्या कर सकती है साथ ही स्टेडियम के अन्दर बना ओपिन जिम इसे और भी खास बनाता हैगौरतलब है की पूर्व में स्टेडियम में खेल-कूद प्रतियोगितायें भी करायी गयी, जिसमें 200 मी0 और 400 मी0 की दौड़ प्रतियोगितायें शामिल रही.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तो वहीं इस दौरान स्टेडिम की चार दीवारी पर उ0प्र0 सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं को प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये है। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत डाहिनी में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया सभी छात्रों से संवाद कर शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी ली गई साथ ही ये भी पूछा गया की मौन्यू के अनुसार भोजन बनाया जाता है या नहीं? और उसके बाद भोजन की गुणवत्ता जांची की गई जो की ठीक पायी गयी.विद्यालय का परिसर भी साफ सुथरा दिखाई दिया हालांकी इन सबके बीच रसोईयों से संवाद कर समय से मानदेय मिलने का सवाल भी पूछा गया जिसपर उन्होने अपना मानदेय 1500रूपय बढ़ाने का अनुरोध किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस दौरान उप मुख्यमंत्री तीसरे कार्यक्रं में पहुंचे जहा उन्होने राशन की दुकान का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के समय राशन डीलर और जिला पूर्ति अधिकारी , पूर्ति निरीक्षक, और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित मिले जिन्हे मानक के अनुसार पूरी मात्रा में खाद्यान और अन्य आवश्यक वस्तुयें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये जिसके बाद उप मुख्यमंत्री मंडी परिसर में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करने रवाना हुए निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा गेहॅं क्रय केन्द्र मण्डी समिति शिकोहाबाद का।

गोंडा में 15 में से 14 पर भाजपा जीती, एक पर सपा ने बाजी मारी,निर्विरोध निर्वाचित प्रमुखों में 334 से ज्यादा भाजपा के

भाजपा के प्रदेश महामंंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों में 334 से ज्यादा भाजपा के हैं। पार्टी की ओर से पंचायत चुनाव का दायित्व संभाल रहे राठौर के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह प्रमुखों क्षेत्र पंचायत के पदों पर भी भाजपा का शानदार प्रर्दशन रहेगा। जिन पदों के लिए शनिवार को मतदान है, उनमें से भी ज्यादातर पर भाजपा ही जीत हासिल करेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे

https://aaryaadigital.com/

भाजपा के सहयोगी दल के रूप में अपना दल (एस) ने ब्लाक प्रमुख की 14 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से नौ पर जीत

हासिल की है। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।

गोंडा जिले में ब्लाक प्रमुख की 16 सीट में से 15 पर मतदान हुआ। जिसमें भाजपा ने 14 में जीत दर्ज की, जबकि समाजवादी पार्टी भी एक सीट के साथ खाता खोलने में सफल रही।गोंडा के झंझरी से भाजपा की रेखा मिश्रा, पंडरीकृपाल से प्रियंका गौतम, इटियाथोक से पूनम द्विवेदी, कर्नलगंज से तिलका देवी, परसपुर से प्रियंका सिंह, हलधरमऊ से रिचा सिंह, कटराबाजार से जुगरानी शुक्ला, मनकापुर से जगदेव चौधरी, छपिया से अनिल कुमार पासवान, बभनजोत से मधुलिका पटेल, तरबगंज से मनोज कुमार पांडेय, बेलसर से राजेंद्र प्रताप सिंह, नवाबगंज से अरुंधति सिंह तथा वजीरगंज से अनीता यादव ने जीत दर्ज की। यहां से समाजवादी पार्टी की बबिता सिंह ने रुपईडीह से बाजी मारी।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गांव के विकास को गति मिलेगी और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा को मिली भव्य जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।भाजपा के सहयोगी दल के रूप में अपना दल (एस) ने ब्लाक प्रमुख की 14 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से नौ पर जीत हासिल की है। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।

#राम नगरी अयोध्या को बड़ी धार्मिक पर्यटन स्थली के रूप में विकसित करने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार#

राम नगरी अयोध्या को बड़ी धार्मिक पर्यटन स्थली के रूप में विकसित करने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को भी अयोध्या को बड़ा तोहफा देगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, इसी बीच मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी यहां पर विकास की अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे।

अयोध्या में मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब 15 अरब की 996 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यहां पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 996 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इन सभी लागत 14 अरब 78 करोड़ है। यह सभी विकास कार्य की परियोजनाएं अयोध्या मंडल के सभी पांच जिलों की है। इनमें पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम की परियोजनाएं शामिल हैं। यह सभी विभाग डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पास हैं।

इससे पहले भी सोमवार को यहां पर रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव ने 22 परियोजनाओं लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय बालिका छात्रावास परिसर में एक साथ 22 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। विधायक निधि व पूर्वांचल विकास निधि से बनी करीब 10 किलोमीटर सड़क का भी लोकार्पण किया। सड़कों के निर्माण में लगभग तीन करोड़ 94 लाख 70 हजार रुपये की लागत आई है।

विधायक ने कस्तूरबा गांधी स्कूल के बगल निर्माणाधीन राजकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। गंदगी व झाड़ झंखाड़ देख कर नाराजगी जाहिर की और अधूरे पड़े कार्य को दो सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि छात्रावास का लोकार्पण डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से कराया जाएगा।