Tag Archives: Khurja

बुलंदशहर : गला दबाकर युवक को मार डाला, खाली प्लॉट में फेंका शव

बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव किला मेवई में रविवार सुबह एक खाली पड़े प्लॉट में गांव के ही लापता युवक शव पड़ा मिला। शव को देख लोगों मे हड़कंच मच गया। युवक के गले पर निशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गांव किला मेवई निवासी विवेक (23) पुत्र केशव शादियों में स्टेज लगाने का कार्य करता था। शनिवार शाम वह अचानक लापता हो गया। रविवार सुबह विवेक का शव गांव के एक प्लॉट में पड़ा मिला। सीओ खुर्जा सुरेश सिंह ने बताया कि विवेक के गले पर चोट के निशान हैं। मौत का कारण गला दबाना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सत्यवीर सिंह

 

 

 

खुर्जा : फूड फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जला

बुलंदशहर। खुर्जा के सिटी स्टेशन रोड स्थित आदर्श फूड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

बता दें कि खुर्जा की पीली कोठी मोहल्ला निवासी सुनील गुप्ता आदर्श की सिटी स्टेशन मार्ग पर आदर्श फूड्स फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटे देख लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों ने आनन-फानन में फैक्ट्री के मालिक और फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगे की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।