Tag Archives: #Kuno National Park

Cheetah in MP: भारत पहुंचते ही गर्भवती हुई ‘आशा’…भारत की धरती पर जन्‍म लेंगे नन्‍हें चीते…पढ़िए खबर

AARYAA DESK: 70 साल बाद भारत की जमीन पर चीतों की रफ्तार फिर से दिखाई देने लगी। दो हफ्ते पहले नामीबिया से 8 चीतें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाए गए। इन चीतों पर भारत में विलुप्त हो चुकी प्रजाति की संख्या को फिर से बढ़ाने की जिम्मेदारी भी है और इसमें कुछ हद तक सफलता भी मिलती दिखाई दे रही है। अफ्रीकी देश नामीबिया से मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों में से एक चीता गर्भवती है। बताया जाता है कि ‘आशा’ नामक मादा चीता गर्भवती हैं। चीता को यह नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामाबिया से भारत लाए गए चीतों को बाड़े में छोड़ेते वक्त दिया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चीतों की निगरानी करने वाली टीम के अधिकारियों के अनुसार आशा में एक गर्भवती मादा चीता वाले सभी लक्षण हैं। आशा की उम्र साढ़े तीन साल बताई जा रही है। कुनो में उन पर कड़ी नजर रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि इस चीते में गर्भावस्था के सभी लक्षण और हार्मोनल लक्षण दिखाई देते हैं। वहीं, अक्टूबर के अंत तक ही आशा के गर्भवती होने की पुष्टि हो सकेगी। चीता संरक्षण कोष (सीसीएफ) के कार्यकारी निदेशक मार्कर ने कहा कि यदि चीता के गर्भवती होने की पुष्टि होती है तो राष्ट्रीय उद्यान में चीता की विशेष देखभाल और सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नामीबिया के साथ हुए समझौते के आधार पर पांच मादा चीता और तीन नर चीतों को 17 सितंबर को विशेष विमान से भारत लाया गया। 1952 से देश में चीता एक विलुप्त प्रजाति है। ऐसे में सात दशक बाद भारत की धरती पर चीते का जन्म होगा। नन्‍हें चीतों के आगमन के लिए कुनो नेशनल पार्क भी पूरी तरह से तैयार है।

केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

कल ग्वालियर में लैंड करेगा चीतों का विशेष विमान… पीएम मोदी कराएंगे…जानिए

DESK : भारत में एक बार फिर जंगली जानवर चीता की वापसी होने जा रही है. करीब सत्तर साल पहले चीता भारत से विलुप्त हो गए थे. भारत सरकार ने चीता को फिर से बसाने की पहल की है. अब इन्हें नामीबिया से स्पेशल चार्टर विमान के जरिये भारत लाया जा रहा है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चीतों की फ्लाइट कल मध्य प्रदेश  के ग्वालियर में लैंड करेगी. इससे पहले विमान को राजस्थान के जयपुर में लैंड कराने की योजना बनी थी लेकिन लॉजिस्टिक दिक्कतों  की वजह से इसे ग्वालियर में लैंड कराने का फैसला किया गया है. 17 सितंबर की सुबह चीतों का प्लेन ग्वालियर में लैंड करेगा फिर इन्हें हेलीकॉप्टर के जरिये मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क  में ले जाया जाएगा. नामीबिया से आठ चीते भारत लाए जा रहे हैं, जिनमें पांच मादा और तीन नर चीते शामिल हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

क्या है योजना? : भारत का वन्य जीव एवं पर्यावरण मंत्रालय नामीबिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते लाने की तैयारी कर रहा है. दक्षिण अफ्रीका से बातचीत अंतिम दौर में बताई जा रही है. दक्षिण अफ्रीका की एक टीम भारत का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी ले चुकी है. वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार, 35 से 45 चीतों की संख्या उन्हें भारत में बसाने के लिए जरूरी है, इसलिए पांच वर्षों तक हर साल 8 चीते तक भारत लाए जाएंगे.

फोटो का आभार ऑनलाइन मीडिया