Tag Archives: # ladakh# road accident# rescue# air force# national news# jawans killed# लद्दाख# सड़क हादसा

लद्दाख में बड़ा हादसा : भारतीय सैनिक हुए सड़क हादसे का शिकार,7 जवानों की मौत…और कई घायल

desk : लद्दाख में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है। इसमें 26 जवान सवार थे। इनमें से सात की जान चली गई है। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। वाहन सड़क से फिसलकर श्‍योक नदी में जा गिरा। इससे वाहन में बैठे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों का यह दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। गंभीर रूप से घायलों को पश्चिमी कमान ट्रांसफर किया जा रहा है। इसमें वायुसेना की मदद ली गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह सड़क हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। शुक्रवार को 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के फॉर्वर्ड लोकेशन की ओर बढ़ रहा था। सुबह लगभग 9 बजे वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। सड़क से नदी की गहराई लगभग 50-60 फीट तक है। इसके चलते वाहन में सवार सभी जवानों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से सात ने दम तोड़ दिया। इन सभी 26 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया। लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अभी पूरा फोकस इस पर है कि सभी घायल जवानों को अच्‍छे से अच्‍छा इलाज दिया सके।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लोकसभा स्‍पीकर ओम ब‍िरला ने इस दुर्घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्‍होंने पीड़ित परिवारों को संवेदनाएं जताई हैं। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।