Tag Archives: latest news

उत्तराखंड में हिमस्खलन, 28 पर्वतारोही फंसे, 2 की मौत; बचाव के लिए ऑपरेशनजारी…

DESK:  केदारनाथ के बाद अब द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने प्रशिक्षार्थी बर्फ के पहाड़ पर फंस गए हैं। हिमस्खलन के बाद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना है। चिंता की बात है कि दो प्रशिक्षार्थिों की मौत भी हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने की मदद मांगी है। सीएम धामी ने फंसे प्रशिक्षार्थियों के लिए सेना की मदद के लिए अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए निम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,  सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिसमे 29 लोग एवलांच की चपेट में आये हैं। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, 21 लोगों का रेस्क्यू कार्य गतिमान है। रेस्क्यू के लिए हैली कि मदद ली जा रही है।

Fathepur:  मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

शादी में रंग नहीं लगाने दिया तो दुल्हन की बहन को गोली मार दी, दो घायल…

desk : उत्तर प्रदेश के एटा में शादी में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस घटना में दुल्हन की बहन की गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे बाहर है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में जनपद फर्रुखाबाद से बारात आई थी। ललिता की शादी थी। शनिवार की सुबह फेरे का कार्यक्रम चल रहा था। इसी समय बारात में आए लोगों पर रंग लगा दिया। बस इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में फायरिंग होने लगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चलाई गोली से दुल्हन की बहन सुधा (37) पत्नी मंजीत निवासी चंदौआ थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की मौत हो गई। इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अलीगंज सहित आसपास के थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सड़क पर चलते वक्त इस तरह के वाहन चालकों से हमेशा रहें सावधान..

नई दिल्ली : जब आप अपनी कार लेकर सड़क पर निकलते हैं, तो आपको कई तरह के वाहन चालकों का सामना रोड पर करना पड़ता है। रोड पर चलते वक्त अगर आप ध्यान दें तो हमेशा लोग एक-दूसरे से उलझते हुए नज़र आते हैं। क्योंकि कई बार गलती एक की होती है और चोट दो लोगों को लग जाती है। ऐसे में आपको भी रोड पर निकलते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिये। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिये बताएंगे कि सड़क पर निकलते वक्त सुरक्षा के लिहाज़ से आपको किस तरह के वाहन चालकों से दूर रहना चाहिए। जिससे की आप दुर्घटनाओं से बचे रहेंगे।

यातायात के नियम का पालन न करने वाले –

देश में यातायात के कई नियम हैं लेकिन सड़क पर चलते वक्त आपको ऐसे कानून की धज्जियां उड़ाने वाले ड्राइवर बड़ी ही आसानी से देखने को मिल जाएंगे। ड्राइविंग के दौरान गलत साइड से ओवरटेक करना, हाई लेन पर स्लो स्पीड में गाड़ी चलाना, रांग वे में ड्राइव करना, बिना इंडीकेटर का प्रयोग किये गाड़ी की दिशा और लेन में बदलाव करना, ऐसे न जाने कई बाते हैं जिन पर इस तरह के ड्राइवर ध्यान नहीं देते हैं। इस तरह की सभी गलतियां बहुत ही खतरनाक होती हैं और निश्चित रूप से एक्सीडेंट को न्यौता दे सकती हैं। तो हमेशा यातायात के नियमों को ताक पर रख कर वाहन चलाने वाले ड्राइवर्स से आपको दूर रहना चाहिये।

डरे हुए चालक –

लोगों को अक्सर कार चलाना सीखने के बाद उसे हाइवे पर ले जाने का बहुत शौक होता है। लेकिन यह गलत तरीका है। कार चलाना सीखने के बाद धीरे-धीरे ही आपको कार हाइवे पर या भीड़-भाड़ वाले रास्तों पर चलानी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर इस तरह के चालक हाइवे पर बहुत खतरनाक साबित होते हैं, ड्राइव के दौरान ये कन्फ्यूज रहते हैं और ट्रैफिक आदि के समय तो इनका दिमाग जैसे काम करना ही बंद कर देता है। ऐसे चालकों को ड्राइव करते हुए देखकर ऐसा लगता है जैसे इन्हें खुद नहीं पता है कि इन्हें जाना कहां हैं। ऐसे में इनके दिमागी फितुर का असर इनकी ड्राइविंग पर भी पड़ता है।

लापरवाह चालक- 

भारतीय सड़कों पर इस तरह के ड्राइवर्स की संख्या भी काफी ज्यादा है। ऐसा कई बार देखा जाता है कि, ट्रैफिक सिग्नल पर कुछ कार ड्राइवर्स रूकते ही फोन पर बात करना शुरू कर देते हैं और वो अपनी बातचीत में इस कदर खो जाते हैं कि उन्हें अपने आस पास की स्थिति के बारे में जरा सा भी ख्याल नहीं रहता है और इतना ही नहीं कई लोग तो कार चलाते वक्त भी फोन पर बात करने लगते हैं जो कि सड़क दुर्घटना को खुला निमंत्रण है। इसलिए आपको ऐसे वाहन चालकों से हमेशा सावधान होकर और बचकर ही निकलना चाहिए।