Tag Archives: LJP

भाजपा के समर्थन में उतरे चिराग पासवान…करेंगे चुनाव प्रचार

DESK:  बिहार के जमुई से सांसद और लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान गोपालगंज और मोकामा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा के समर्थन में सामने आ गए हैं। चिराग पासवान गोपालगंज और मोकामा में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव अभियान में प्रचार प्रसार करेंगे। बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चिराग पासवान भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं और उपचुनाव में भाजपा की तरफ से प्रचार प्रसार करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनडीए के सारे नेता मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में प्रचार में जा रहे हैं। लोजपा रामविलास के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान 31 अक्टूबर को मोकामा और 1 नवंबर को गोपालगंज जाएंगे। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मोकामा और गोपालगंज जाकर उपचुनाव में प्रचार करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव में राजनीतिक कवायद तेज हो चुकी है। राजद और जदयू समेत महागठबंधन के बड़े नेता गोपालगंज और मोकामा में रैली करने वाले हैं। भाजपा की अगुआई वाले एनडीए के नेता भी चुनाव में भाजपा के समर्थन में उतर रहे हैं। हालांकि चिराग पासवान और भाजपा के बीच किसी भी प्रकार के औपचारिक गठबंधन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन चिराग पासवान के भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में उतरने से साफ हो गया है कि चिराग भाजपा का रुख करेंगे।

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सात राज्यों में बनाए प्रदेश अध्यक्ष

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने गुरुवार को देश के सात प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। लोजपा प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया की प्रिंस राज को एक बार फिर से बिहार की कमान सौंपी गई है। वहीं विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को झारखंड, ललित नारायण चौधरी को  उत्तर प्रदेश, रवि गरूड़ को महाराष्ट्र का लोजपा अध्यक्ष बनााया गया है। इसी तरह डा. वीरेन्द्र कुमार वैंग को उड़ीसा, रूपमकर को त्रिपुरा का लोजपा प्रेसिडेंट बनाया गया है। वहीं अमित नरेश राठी को दादर नागर हवेली एण्ड दमन दीव के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पार्टी प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त पशुपति कुमार पारस ने प्रकाश सिंह को लोजपा का राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया है। पारस ने सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया है कि अतिशीघ्र राज्य कमिटि एवं जिला कमिटि का गठन कर केन्द्रीय कार्यालय को सूची समर्पित करें। इन सभी अध्यक्षों के मनोनयन पर लोजपा के राष्ट्रीय नेता रामजी सिंह, विरेश्वर सिंह, ललन सिंह, अम्बिका प्रसाद बिनू, संजय सर्राफ, महताब आलम, केशव सिंह, एल.के. लजोरा, जिया लाल, एलविन जोसेफ, सहित केन्द्रीय नेताओं ने पारस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी अध्यक्षों के मनोनयन से लोजपा का व्यापक विस्तार होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके पहले केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोजपा संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर विभिन्न राज्यों से आए पार्टी नेताओं से मिले और संगठन का विस्तार यथाशीघ्र करने का भरोसा दिया था। पशुपति कुमार पारस ने बुधवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और झारखंड के नेताओं से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार पर भी नेताओं से चर्चा की थी।