Tag Archives: # Lucknow News# Uttar Pradesh in Hindi News# Uttar Pradesh Latest News# Uttar Pradesh Government# Chief Minister Yogi Adityanath# review meeting

Kisan Protest: किसान आंदोलन के बीच योगी आदित्यनाथ का किसानों ने किया जोरदार स्वागत

एक तरफ हरियाणा,पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन अपने अपने घरों से दिल्ली कूच कर रहे हैं तो दूसरी ओर एक और खबर है, खबर है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और किसानों को लेकर, क्या है पूरा मामला आपको बताएंगे, एक तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक वीडियो है और दूसरी तरह है किसानों की वीडियो जिसमें वो दिल्ली कूच करते दिखाई दे रहे हैं इन दोनों वीडियो के बीच गहरा कनेक्शन है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ जनपद मुजफ्फरनगर में किसान चौपाल का संबोधन करने के पहुंचे, जहां महिलाओं ने उनपर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया, योगी आदित्यनाथ किसानों के बच्चों से भी मिले। जो मुख्यमंत्री को देखकर काफी खुश हुए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ किसानों के बीच पहुंचे और उनके साथ बात करना शुरु किया। क्या कहा है योगी आदित्यनाथ ने बताते हैं आपको, तो सुना आप लोगों ने… भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित करने वाली मोदी सरकार का अंधा विरोध करने वाले कभी इस पर बात नहीं करते।

कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने तो राज्यसभा में चौधरी साहब को मिलने वाले भारत रत्न का विरोध भी कर दिया था, लेकिन ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि किसानों को सम्मान और उनका हक देने का काम सबसे ज्यादा मोदी सरकार में हुआ और यूपी की बात करें तो योगी सरकार भी किसानों के अधिकारों को सबसे उपर ही रखती है, किसानों से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सौर ऊर्जा, स्वयं सहायता समूह, कृषि फार्म मशीनरी, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

अब अगर योगी सरकार के किसान चौपाल के राजनीतिक मायने समझे तो इसे योदी आदित्यनाथ का मास्टर स्ट्रोक समझा जा सकता है लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है। यूपी में 4 प्रमुख् पार्टियां हैं जिनमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी हैं। मायावती की बहुजन समाज पार्टी चुनावों में कुछ खास एक्टिव नजर नहीं आती। कांग्रेस की हालत ऐसी है कि मानों उसने सारी उम्मीद ही छोड़ दी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव बसपा और कांग्रेस से ही दो-दो हाथ करने में लगे हैं… और उधर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद किसानों के बीच पहुंचना योगी आदित्यनाथ और बीजेपी को दूसरी पार्टियों से बढ़त जरूर देता है।

 

UP: योगी सरकार के 100 दिनों के कार्यों की समीक्षा बैठक, सीएम योगी ने दिए कड़े दिशा-निर्देश…

DESK : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने मंत्रियों के 100 दिवस के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से विगत मार्च माह में राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सरकार के गठन के उपरांत सभी विभागों के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रथम 100 दिनों, 06 माह, 01 वर्ष, 02 वर्ष और 05 वर्ष की कार्ययोजना तय की गई थी। प्रथम 100 दिनों का लक्ष्य प्रत्येक दशा में 30 जून तक पूर्ण करा लिया जाए। मुख्य सचिव स्तर से विभागीय समीक्षा कर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आगामी 05 जुलाई को वर्तमान राज्य सरकार दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिन पूरे कर रही है। इस विशेष अवसर पर 04 जुलाई को राज्य स्तर पर प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। सभी मंत्रीगण/जनप्रतिनिधि जनता के बीच होंगे। हमें अपने संकल्पों के क्रम में अब तक हुई कार्यवाही की प्रगति से जनता को अवगत कराना होगा। प्रथम 100 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर विभागीय मंत्रियों द्वारा अपनी उपलब्धियों का विवरण जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 100 दिन की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ आगामी 06 माह के लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दें। मंडलों के प्रभारी मंत्रीगण अपने प्रभार के मंडलों में जनता के बीच जाएं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास जताया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। सभी विभाग इन दोनों जनपदों से सम्बंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर लें, कोई भी प्रस्ताव लंबित न रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इन क्षेत्रों में संचालित/लंबित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आजमगढ़ का हरिहरपुर संगीत साधकों की पुरातन स्थली है। संगीत जगत के लब्ध प्रतिष्ठ लोगों से परामर्श कर उनकी मंशानुरूप यहां कला-संगीत साधकों के हित में आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए। बिलासपुर (रामपुर) चीनी मिल का सुदृढ़ीकरण का कार्य यथाशीघ्र किया जाए। हर जनपद में एक-एक सीएचसी को पीपीपी मोड पर संचालित किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। मॉडल के रूप में लागू किया जाए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम ने कहा कि हेल्थ एटीएम की स्थापना के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। व्यापक जनहित के दृष्टिगत यह एक महत्वपूर्ण कार्य होगा। रिमोट एरिया में टेलिकन्सल्टेशन को और बढ़ावा दिया जाना चाहिए। डग्गामार बसों को एक व्यवस्था से जोड़ने पर विचार किया जाए। इनके लिए रूट का निर्धारण किया जा सकता है। इससे सुदूर क्षेत्रों तक परिवहन की सुविधा सुलभ हो सकेगी। इस संबंध में सभी आयामों पर विचार करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। परिवहन विभाग नवाचारों के माध्यम से अपने साधनों से आय के नए स्रोत पैदा कर सकता है। परिवहन विभाग की भूमि हर जगह प्राइम लोकेशन पर है। यहां होटल, रेस्त्रां का संचालन किया जा सकता है। बस स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।