Tag Archives: lucknow

चीख पुकार करती बाहर निकली मां और अंदर फंस गए बच्चे, अवैध गोदाम में 2 बच्चों की झुलसकर मौत

लखनऊ। शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ के आलमबाग में एक दर्दनाक हादसा हुआ। पकरी पुल के पास बने अवैध गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग में दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में ये गोदाम अवैध रूप से बेसमेंट में बनाया गया था।

बेसमेंट में अचानक लगी आग, दौड़े लोग…

पूरा मामला आलमबाग के विराटनगर आजादनगर रिहायशी इलाके का है। यहां के निवासी आशुतोष सचिवालय कर्मी हैं। आशुतोष, मां शांति, पत्नी और बेटे के साथ घर के प्रथम तल पर रहते हैं। घर के बेसमेंट में क्षेत्र में रहने वाले चंद्र पाल सिंह का टेंट का गोदाम है। गोदाम की देखरेख के लिए मजदूर सनी, पत्नी खुशबू, बेटे शांतनू (4) और ऋतिक (डेढ़) के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बेसमेंट में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पड़ोस के लोग जबतक दौड़े गोदाम में आग फैल चुकी थी। दोनों बच्चे आग के बीच फंस गए थे। भीषण धुंआ फैल चुका था। लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इस बीच सीएफओ विजय कुमार सिंह, एफएसओ आलमबाग समेत कई अन्य फायर स्टेशनों के अफसर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी अंदर घुसे उन्होंने बच्चों को निकाला और सिविल अस्‍पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

दो घंटे धुंए और आग में फंसे रहे बच्चे, छत काटकर सीढ़ी से रेस्‍क्‍यू करने पहुंचे दमकल कर्मी: अग्निकांड के दौरान बच्चे बेसमेंट में करीब दो घंटे तक फंसे रहे। दमकल कर्मियों ने गेट से जीने के रास्ते बेसमेंट में घुसने का प्रयास किया। लेकि‍न आग इतनी भयावह थी कि इस स्थिति में अंदर घुसना सम्भव नहीं था। इसके बाद घर के मुख्य गेट के पास दमकल कर्मियों ने फर्श (बेसमेंट की छत) काटी और तोड़ी। इसके बाद सीढ़ी लगाकर आग की लपटों के बीच ब्रीदिंग आपरेट्स सेट और ऑक्सीजन मास्क लगाकर अंदर दाखिल हुए। बच्चों को निकालकर बाहर लेकर आए। झुलसने और धुंए के कारण बच्‍चे अचेत हो गए थे।

लखनऊ में होगा चौबीसवें “हुनर हाट” का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा यूपी के लखलऊ में 22 जनवरी से 04 फरवरी 2021 तक 24वें “हुनर हाट” का आयोजन किया जाएगा। इस हुनर हॉट में देश के सभी  राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों  के साथ लगभग 500 हुनर के उस्ताद शामिल हो रहे हैं। “हुनर हाट” का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

लखनऊ के “हुनर हाट” में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाण, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 500 हुनर के उस्ताद शामिल होंगे।

लखनऊ के “हुनर हाट” में आने वाले लोग देश के पारंम्परिक लजीज पकवानों का लुत्फ भी उठाएंगे। वहीँ, देश के जाने माने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जाने  वाले  विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम “हुनर हॉट’ के आकर्षण का केंद्र होंगे। कलाकारों  द्वारा प्रतिदिन “आत्मनिर्भर भारत”  थीम पर गीत संगीत के कार्यक्रम होंगे।

 

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास रेल हादसा, दो डिब्बे पटरी से उतरे  

लखनऊ। चारबाग स्टेशन के पास अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गये. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने के खबर नहीं है। फिलहाल अभी इस मामले में और जानकारी का इंतजार है इस ट्रेन का नंबर 04674 है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना सुबह 7:40 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक खम्बनपीर ब्रिज के पास ट्रेन नंबर 04674  गाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे थे। वहीं, आनन-फानन में मौके पर पहुंची RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रही है।  फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना चारबाग रेलवे स्टेशन से 50 मीटर पहले की बताई जा रही है।

अजीत सिंह हत्याकांड :  दो शूटरों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, आजमगढ़ के रहने वाले हैं दोनों  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी शूटर अंकुर व बंधन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने इनाम की घोषणा की है। ये दोनों आरोपी शूटर आजमगढ़ के रहने वाले हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में दोनों का नाम सामने आया था।

बता दें कि विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर 9 दिन पहले गैंगवार में अज्ञात बदमाशों ने अजीत सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। मामले में नौ दिन बाद भी शूटरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें शूटरों की तलाश में खाक छान रही हैं।

PM मोदी के साथ काम कर चुके पूर्व IAS अधिकारी ने थामा ‘कमल’, बीजेपी में शामिल होकर गदगद हुए AK शर्मा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। गुरुवार को मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एके शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने सियासी पारी खेलने का फैसला किया है। यूपी के मऊ जिले के रहने वाले अरविंद कुमार शर्मा का रिटायरमेंट साल 2022 था, लेकिन उन्होंने अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेकर सभी को चौंका दिया। शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अति विश्वसनीय अधिकारियों में से एक रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें विधान परिषद भेज सकती है।

सीएम योगी का जताया आभार

शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनकी अनुपस्थिति में आभार जताते हुए कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। एके शर्मा ने पार्टी ज्वाइन करने के बाद कहा कि मैं भाजपा में आने पर खुश हूं।

अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी में शामिल होकर आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश में दल और पार्टियां बहुत हैं। मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं, फिर भी भाजपा जैसी पार्टी का सदस्य बन गया हूं। यह काम सिर्फ मोदी जी और भाजपा ही कर सकती है। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करेंगे। अन्य सवालों का जवाब देने के बजाय शर्मा हाथ जोड़कर चले गए।

ईमानदार छवि वाले हैं एके शर्मा- स्वतंत्र देव

इस दौरान यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि अरविंद शर्मा कई सामाजिक कार्यों में भागीदारी देते रहे हैं। उनकी ईमानदार छवि है। अरविंद शर्मा मूल रूप से यूपी के मऊ के रहने वाले हैं। अरविंद शर्मा जी की गिनती भारत सरकार के चुनिंदा अफसरों में होती है। लो प्रोफाइल रहते हुए पीएमओ और फिर एमएसएमई में बेहतरीन काम के लिए चर्चा में रहें है।

लंबे समय तक पीएम के साथ कर चुके हैं काम

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 1998 कैडर के गुजरात के चर्चित आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। दो वर्ष की नौकरी बाकी रहने के बाद भी स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले अरविंद कुमार शर्मा को एक व्यापक दृष्टिकोण वाला परिश्रमी अधिकारी माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के साथ पीएम ऑफिस, दिल्ली में भी काम करने का उनका लम्बा अनुभव है।

विधान परिषद भेज सकती है भाजपा!

माना जा रहा है कि अरविंद कुमार शर्मा को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य बनाने जा रही है। विधान परिषद की 12 सीट में से भाजपा का दस पर कब्जा बिल्कुल तय माना जा रहा है। भाजपा 16 जनवरी तो अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।

कार पर सक्सेना जी लिखना पड़ गया भारी, लखनऊ पुलिस ने काटा चालान

लखनऊ। गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखा होने पर प्रतिबंध के बाद लखनऊ पुलिस ने रविवार को पहला चालान काटा है। नाका थाना पुलिस ने रविवार को जातिसूचक शब्द लिखने पर कानपुर के बिल्हौर निवासी आशीष सक्सेना की कार का चालान काटा। कार के पीछे सक्सेना जी लिखा था।
बता दें कि महाराष्ट्र के शिक्षक हर्षल प्रभु ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पत्र लिखकर कहा था कि उत्तर प्रदेश में दौड़ रहे जातिसूचक शब्द लिखे वाहन सामाजिक ताने बाने के लिए खतरा हैं और इन्हें बंद किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी। इसके बाद मामले को संज्ञान लेकर अपर परिवहन आयुक्त ने जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई के लिए प्रदेश के सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों को आदेश जारी किए।

https://youtu.be/Ovn-MJ5pl2g