Tag Archives: LUDIYANA

लुधियाना में पांच जगह पुलिस की रेड, महिला समेत आठ नशा तस्कर गिरफ्तार

लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब, नशीली दवाएं, नशीला पाउडर तथा हेरोइन बरामद हुई। आरोपितों पर केस दर्ज करके पुलिस की टीमें छानबीन करने में जुई हुई हैं।

थाना डिवीजन नंबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शेरपुर चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार में सवार चार लोगों केा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42 पेटी शराब तथा 80 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया।

एएसआइ जागीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गणपति कालोनी निवासी कुलवंत कुमार, नाभा के गांव साबो निवासी मिट्ठू, गांव धरोड़ निवासी अर्जुन कुमार तथा गांव दुगरी निवासी सुखदेव सिंह के रूप में हुई। थाना डेहलों पुलिस ने गांव रुड़का बाइपास के पास की गई नाकाबंदी के दाैरान महिला को दाे हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।