Tag Archives: madhya pradesh News

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से मांडू में…मिशन 2023 पर फोकस

DESK: धार संवाददाता घनश्याम पाटीदार। प्रदेश बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार आज से धार जिले के मांडू में शुरू होगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान मिशन 2023 की रणनीति तैयार की जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। इससे पहले दोनों ही राजनीति पार्टियां मिशन 2023 में जुट गई हैं। इसके तहत  भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर यानी आज से पर्यटन नगरी मांडू में प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद करेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करती है। इस वर्ग में विभिन्न सत्रों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सबनानी ने बताया कि 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसके बाद अलग-अलग सत्रों में पार्टी नेता सत्र को संबोधित करेंगे।

सागर में सजा मां ज्वाला देवी का दरबार…आप भी कीजिए दर्शन

सागर आर्या न्यूज़ संवाददाता दिनेश कुमार। सागर के जलंधर मे विंध्यपर्वतमाला की श्रंखला मैं लगभग 750 फीट ऊंचाई पर स्थित है सुरखी विधानसभा के जलंधर गांव स्थित यह शक्तिपीठ अति प्राचीन है मां ज्वाला की प्रतिमा की भव्यता सभी को आश्चर्यचकित करती है और मां ज्वाला पद्मासन मुद्रा में दो शेर पर सवार है दाहिने पैर के अंगूठे से सटा हुआ एक अमृत कलश भी स्थापित है और मूर्ति में नौ देवियों के चित्र अंकित है इसे सिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ भी कहा जाता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ऐसी मान्यता है कि जो को भी मां के दरबार में सच्चे मन से श्रद्धा लेकर आता है माता रानी उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करती है. माता रानी के दर्शन करने साल के 12 महीना यहां पर भक्तों का आना जाना होता है लेकिन नवरात्रि में विशेष महत्व बढ़ जाता है यहां पर सागर जिले सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या मे श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए आते हैं,

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आपको बता दे कि मंदिर जाने के लिए आपको सागर से रेल और बस साधन दोनों उपलब्ध है जिसके लिए जरूआखेड़ा उतरना पड़ता है पर यहां चांदामऊ लुहार्रा गांव होते हुए मां ज्वाला देवी के दरबार तक पहुंचा जा सकता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एम्स भोपाल के पास 8 मेट्रो रेलवे स्टेशनों का भूमि-पूजन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एम्स भोपाल के पास 8 मेट्रो रेलवे स्टेशनों का भूमि-पूजन किया | कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी शामिल होंगे। कुल 8 स्टेशन बनाए जाएंगे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने बताया है कि भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरीडोर के 8 मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिये अंतरराष्ट्रीय निविदाएं बुलाई गई थीं। कुल 426 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से 8 मेट्रो स्टेशन बनाये जायेंगेप्रायोरिटी कॉरीडोर की वायाडक्ट का कार्य लगभग 70 फीसद पूरा हो गया है। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना में सुभाष नगर मेट्रो डिपो की डिजाइन बनाई जा चुकी है। जनवरी-2022 से इसका कार्य प्रारंभ हो जायेगा। भोपाल में एम्स से करोंद चौराहा तथा भदभदा चौराहे से रत्नागिरी तिराहे तक लगभग 30 किलोमीटर के 2 मेट्रो कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है।सभी 8 एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन विश्व-स्तरीय सुविधाओं से युक्त होंगे। ऊर्जा संरक्षण के लिये सभी स्टेशनों पर एलईडी लाइट एवं सोलर पैनल की व्यवस्था होगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को मेट्रो स्टेशन के साथ स्काई वॉक के माध्यम से जोड़ा जायेगा। इस मेट्रो स्टेशन का नाम भी रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन होगा। सभी स्टेशनों पर मॉल की तरह सेंट्रल एयर कॉनकोर्स होगा, जिसमें एटीएम, खाद्य आउटलेट, कैफे, मोबाइल रिचार्ज आदि सेवाएं उपलब्ध होंगी।सभी स्टेशनों पर शहर के अन्य आवागमन के साधनों के साथ सहयोजन की प्लानिंग की गई है। सभी स्टेशनों पर अत्याधुनिक ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम होगा। सुरक्षा के लिये पूर्णकालिक सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर एवं अन्य सुरक्षा के आधुनिक उपकरण लगाये जायेंगे। स्टेशन क्षेत्र का हरित विकास करने के साथ ही प्रभावित वृक्षों की प्रतिपूर्ति के लिये 4 गुना पौधों का अग्रिम रोपण किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिये वाटर हॉर्वेस्टिंग की जायेगी।

PM मोदी आज करेंगे आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आत्म-निर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे

आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन(डीडी) पर किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तमिलनाडु मणिपुर के स्व-सहायता समूहों से जुड़ी आत्मनिर्भर महिलाओं से भी चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आत्म-निर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। ‘आत्म-निर्भर नारी शक्ति से संवाद” कार्यक्रम के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्टर कृषि सखी(सीआरपी) चंपा सिंह से संवाद करेंगे। मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिले की चंपा सिंह कम लागत वाली कृषि तकनीकी व जैविक कृषि प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही हैं। वे अपनी मेहनत की वजह से महिला सशक्‍तीकरण की पर्याय बन चुकी हैं। जिले के आदिवासी बहुल अंचल पुष्पराजगढ़ तहसील के एक छोटे से गांव की चंपा ने कम समय में जो सफलता हासिल की, उसी के बदौलत उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर हासिल हुआ है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

पीएम मोदी आज दोपहर 12.30 बजे महिला नारी सशक्‍तीकरण के संबंध में बेहतरीन कार्य करने वाले स्व सहायता समूह के सदस्यों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, मणिपुर के स्व-सहायता समूहों से जुड़ी आत्मनिर्भर महिलाओं से भी चर्चा करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

मास्टर कृषि सखी चंपा सिंह विभिन्न राज्यों में कृषि सखी के रूप में कृषकों का सहयोग कर चुकी हैं। समूह से जुड़कर वे स्वयं आत्मनिर्भर हुई हैं। उन्‍होंने अपने गांव, जिला, प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों में भी आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए उन्न्त कृषि तकनीक, जैविक पद्धति को अपनाने के लिए समूह सदस्यों और कृषकों को जागरुक किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलएम बेलवाल ने बताया कि मिशन के माध्यम से समूह के सदस्यों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संघों और बैंक ऋण के रूप में सस्ती ब्याज दरों पर आसान प्रक्रिया से वित्तीय सहायता की जाती है। ताकि उन्हें बिना कठिनाई के आजीविका गतिविधियां शुरू और मजबूत करने का अवसर मिल सके।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

प्रशिक्षण के दौरान हुई पहली आय

हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में भी चंपा ने जैविक कृषि पद्धति का प्रशिक्षण लिया। उन्हें हरियाणा के झज्जर विकास खंड में कार्य करने का मौका मिला। 15 दिन के मानदेय के रूप में पहली आय 11600 रुपये हुई। इसके बाद उन्होंने जैविक खेती के प्रशिक्षण को ही मुख्य काम बना लिया। चंपा अब तक करीब 5500 परिवार को यह प्रशिक्षण दे चुकी हैं। एक बार के प्रशिक्षण के बदले 700 रुपये मानदेय प्राप्त होता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

MP में स्कूल खुलने के बाद शिक्षक पढ़ाने नहीं आए तो ग्रामीणों ने खुद ही शुरू कर दिया ‘अपना’ स्कूल

नई दिल्ली : जहां चाह होती है, वहां राह भी होती है। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक गांव में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां जब शिक्षक पढ़ाने नहीं आए तो ग्रामीणों ने ‘अपना’ स्कूल ही खोल लिया। दरअसल, कोरोना काल में जब अनलॉक शुरू हुआ तो ‘अपना घर-अपना विद्यालय’ योजना के तहत कक्षाएं लगाई जानी थी। इसमें सरकारी शिक्षक गांव-गांव पहुंचकर एक स्थान पर बच्चों को एकत्रित करके पढ़ाते लेकिन यहां कोई भी पढ़ाने नहीं आया। प्रशासन से शिकायत करने का भी कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में अपने बच्चों के भविष्य से चिंतित ग्रामीणों ने खुद ही ‘अपना’ स्कूल शुरू कर दिया। एक ग्रामीण ने अपने घर के तीन कमरे दे दिए तो बाकी ने दो युवकों को मानदेय पर रख लिया।

यह कहानी है बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मोहनपुर के सोनेवानी में संचालित प्राइमरी स्कूल कान्हाटोला की। यहां लॉकडाउन से पहले तक सोनेवानी, बैगाटोला व सुकलदंड गांव के 31 बच्चे पढ़ने के लिए आते थे। अनलॉक के बाद पढ़ाई के लिए बच्चे तो तैयार थे लेकिन शिक्षकों का अता-पता नहीं था। ग्रामीणों ने आपस में मशविरा कर बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था कर ली।

एक ग्रामीण तुलसीराम अमूले ने तीन कमरे निशुल्क दे दिए और ग्रामीणों ने दो युवक अंकुश कटरे और अतुल कटरे को पढ़ाने के लिए मानदेय पर रख लिया। ग्रामीण राकेश गौतम, मानसिंग मरकाम, सूरज कोहरे और कमलेश गौतम का कहना है कि शिक्षकों के न आने से बच्चे पढ़ाई से दूर हो रहे थे। इस कारण हम सबको यह फैसला करना पड़ा।

आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्‍त सुधांशु वर्मा का कहना है कि मोहल्ला कक्षाएं लगाने के लिए प्राइमरी स्कूल कान्हाटोला में पदस्थ शिक्षक क्यों नहीं पहुंच रहे हैं, इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा स्वयं प्रेरित होकर बच्चों को शिक्षा दिए जाने का कार्य बहुत ही सराहनीय है।