Tag Archives: madhyapradesh

हैवानियत : तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां दरिंदें ने एक 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पूरा मामला राजधानी रायपुर का है, जहां एक दरिंदे ने 3 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। दरिंदे ने मासूम लड़की को अकेले खेलता देखकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पूरी घटना को अंजाम देने के बाद यह दरिंदा वहां से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उससे तत्काल धरसीवा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची की हालत नाजुक होने पर उससे तत्काल  राजधानी रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं, सिलतरा पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार घटना को धाराशिव के सांकरा स्थित फैक्ट्री में अंजाम दिया गया है।

बता दें कि फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मध्यप्रदेश के गरीब श्रमिक परिवार रहते थे। दोपहर जब बच्ची खेल रही थी तभी एक हैवान फैक्ट्री के अंदर आया और सुनसान सी जगह पर बच्ची को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

रिपोर्ट- पप्पू यादव

 

 

जज को बर्थडे विश करना वकील को पड़ा भारी, जाना पड़ा जेल

मध्य प्रदेश। रतलाम में जज को जन्मदिन पर बधाई देना एक वकील को भारी पड़ गया। यह वकील बीती 9 फरवरी से आईटी ऐक्ट के साथ ही अलग-अलग धाराओं के तहत जेल में बंद है। वकील ने कथित तौर पर जिले की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास को देर रात 1 बजकर 11 मिनट पर ईमेल के जरिए और बाद में स्पीड पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया था। यह मामला 28 जनवरी का है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 37 वर्षीय विजय सिंह यादव ने कथित तौर पर JMFC के फेसबुक अकाउंट से बिना सहमति लिए उनकी एक तस्वीर डाउनलोड की और उसे एक अशोभनीय संदेश के साथ जज को भेजा।

रतलाम जिला न्यायालय के सिस्टम अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान की शिकायत के आधार पर 8 फरवरी को स्टेशन रोड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। वकील के खिलाफ प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यादव के भाई के मुताबिक, वह शादीशुदा हैं और उनके 4 बच्चे हैं। यादव को उनके घर से पकड़ा गया।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 332 नए मामले, 3 और मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश। कोरोना वायरस संक्रमण के 332 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 261013 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से तीन व्यक्तियों की मौत हुई है।

इसके बाद प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3862 हो गई। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 12 जिलों में  कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के 96 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 58 नए मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,61,013 संक्रमितों में से अब तक 2,54,644 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2518 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि 246 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मध्यप्रदेश: नहर में गिरी बस, अब तक 39 की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सीधी में 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई। नहर से अभी तक सात लोगों को बचाया गया है। वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक, अबतक नदी में डूबने से 39 लोगों की मौत की पुष्टी गई है। 39 शवों को बाहर निकाला लिया गया है। बचाव कार्य लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी जरुरी निर्देश दे दिए हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये का एलान किया गया है। पीएमओ द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवरजा सिंह चौहान से हादसे के बारे में बात ही। गृह मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा,’ सीधी जिले में हुआ बस हादसा बहुत दुःखद है, मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

अवैध हथियारों के साथ तस्कर को दबोचा, तस्करी के लिए मध्य प्रदेश से दिल्ली लाया था हथियार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अत्याधुनिक अवैध हथियारों की भारी खेप के साथ एक हथियार तस्कर को धर दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह से जुड़े और लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि 24 वर्षीय युवक को अवैध रूप से निर्मित 35 अत्याधुनिक पिस्टल और 60 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें वह अपनी कार में छुपाकर मध्य प्रदेश से दिल्ली तस्करी के लिए लाया था।