Tag Archives: maharastragov

यूपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में एनडीआरएफ की टीम तैनात

देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून जमकर बरस रहा है। दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों में जमकर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिम और मध्य भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है।मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड तक अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। दिल्ली में कल तक गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। 23 से यहां भी बारिश बढ़ सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड और ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी 23 से बारिश गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महाराष्ट्र में गुरुवार को 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पश्चिमी और तटीय महाराष्ट्र में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं विभिन्न शहरों में फंसे हजारों लोगों को निकालने के लिए बचाव दल तैनात किए गए हैं। पुणे, नासिक के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पश्चिमी जिलों सतारा, कोल्हापुर के तटीय जिलों में भारी बारिश हुई है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी और छोटी नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। भिवंडी, बदलापुर, उल्हासनगर, कल्याण, डोंबिवली, चिपलून खेड़, सावंतवाड़ी, मानगांव, कुडाल और अन्य जैसे कई शहरों में तीन से छह फीट पानी और कुछ निचले इलाकों में उच्च स्तर से भर गया है। रन्नागिरी के चिपलुन तालुका में लगातार हो रही बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। भारतीय नौसेना रत्नागिरी, चिपलून और कोंकण के अन्य क्षेत्रों में बचाव अभियान में शामिल होगी जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। टीमें शीघ्र ही कोंकण क्षेत्र के लिए रवाना होंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के आसपास के हिस्सों, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, केरल के तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर में छिटपुट बादल गरजने या हल्की बारिश हो सकती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 25 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आएगी। गुरुवार को देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। 23 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 24 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, 25 को नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आने के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में चंपावत, कोटद्वार, धनोल्टी, नैनीताल, हल्द्वानी, देवीधुरा, भीमताल, बेतालघाट समेत अन्य जगहों पर जमकर बारिश हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ व प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद है। एनडीआरएफ डीजी एसएन प्रधान ने बताया कि हमने देशभर में 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 119 टीम तैनात की हैं। हर साल मानसून में बाढ़ भी आती है, हम राज्यों के साथ बटालियन स्तर की बैठक करते हैं… अभी 12 बटालियन पूरी तरह कार्यरत हैं, 4 नई बटालियन के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। तीन राज्यों में मानसून का हाल देखते हुए, एनडीआरएफ के उत्तर प्रदेश में 9 टीम, पश्चिम बंगाल में 10 टीम और गुजरात में 9 टीमों को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आदेश पर भेजा गया है। बिहार के कुछ जिलों में मानसून का हाल बेहाल होते हुए देख, 13 एनडीआरएफ की टीमें पहुंची हैं।

मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई

मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गया है। महाराष्ट्र के चेंबूर और विक्रोली इलाके में भूस्खलन के कारण दीवार गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। चेंबूर में घटनास्थल पर चल रहे राहत कार्य को देखने के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी वर्षा के कारण हुए हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा राहत व बचाव कार्य में पूर्ण सफलता की कामना करता हूं।मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मूसलाधार बारिश के कारण चेंबूर और विक्रोली में दुर्घटनाओं में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है और घोषणा की है कि सरकार मृतकों के उत्तराधिकारियों को 5 लाख रुपये देगी और घायलों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पश्चिम रेलवे ने कहा है कि मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ‘बहुत भारी वर्षा’ के कारण रेलवे पटरियों पर जलभराव के कारण 17 ट्रेनों को मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्थगित या मोड़ दिया गया है। जलभराव वाले इलाकों में सभी पंप काम कर रहे हैं।मालूम हो कि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जगह- जगह जल भराव हो गए हैं। मुंबई में करीब आज सुबह 3.30 बजे के आस- पास से कम समय में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक, सड़कें नदी-नालों की तरह नजर आ रहे हैं। यहां तक कि सड़क पर कारें भी बहती नजर आईं हैं। वहीं, मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 4 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में बुरी तरह से सड़क और रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनों पर बारिश का भारी असर पड़ा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कई इलाको में बारिश का पानी भर गया है। आईएमडी ने 24 घंटे की चेतावनी में भारी से भारी बारिश मुंबई के कुछ इलाकों में होने का रेड अलर्ट जारी किया था बिजली, गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया था । बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई में आज बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ। गांधी मार्केट में भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है।जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें बीएमसी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य चल रहा है।

मशहूर निर्माता-निर्देशक कुमार रामसे का निधन हो गया, हॉरर फिल्मों से किया था राज

एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर है। दिलीप कुमार के बाद अब हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक कुमार रामसे का निधन हो गया है। वह 85 साल के थे। कुमार रामसे को बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का बादशाह भी कहा जाता है। उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर कई हॉरर फिल्मों का निर्माण किया था। कुमार रामसे की वजह से बॉलीवुड में ज्यादा हॉरर फिल्मों को चलन शुरू हुआ था।

कुमार रामसे ने गुरूवार अपने घर पर आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह रामसे ब्रदर्स की टीम में से थे। उनके निधन की जानकारी बेटे गोपाल ने दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए गोपाल ने कहा, ‘आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह हम सबको बहुत जल्द छोड़कर चले गए। अंतिम संस्कार दोपहर करीब 12 बजे होगा।’

कुमार निर्माता एफयू रामसे के बेटे और सात भाइयों में सबसे बड़े थे। उन्होंने अपने भाई तुलसी, श्याम, केशु, किरण, गंगू और अर्जुन के साथ मिलकर हॉरर फिल्मों की शैली से लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया। इन सभी भाइयों ने रामसे ब्रदर्स के बैनर तले 70 और 80 के दशक में कम बजट की कई कल्ट हॉरर फिल्में बनाईं। कुमार रामसे ने “पुराना मंदिर” (1984), “साया” (1989), जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा थे, और 1989 की हिट “खोज” जैसी कई फिल्मों में अपनी पटकथा से दर्शकों के दिलों को जीता था।

कुमार रामसे ने “और कौन?” (1979) और 1981 में “दहशत” जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। उनके छोटे भाई तुलसी और श्याम का साल 2018 और 2019 में निधन हो गया। कुमार रामसे के भाई किरण जो फिल्मों में घून पर काम संभालते थे उनका साल 2017 में निधन हो गया था। वहीं उनके भाई केशु जो फिल्म में प्रोड्क्शन का काम संभालते थे उन्होंने साल 2010 में आखिरी सांस ली।

कुमार रामसे के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। फैंस और तमाम फिल्मी सितारे कुमार रामसे को याद कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। उनसे पहले हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार को निधन हो गया था। वह 98 साल के थे। उनका निधन मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ था।