Tag Archives: makar sankranti

कड़कड़ाती ठंड के बीच मकर संक्रांति पर स्नान करने पहुंचे नर्मदा… होगी महाआरती

DESK:  सूर्य की आराधना का महापर्व मकर संक्राति उत्सव इस साल दो दिन मनाया जाया जा रहा है। बता दें कि मकर संक्राति इस बार 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है तो वहीं आज से ही मकर संक्रांति मनाने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में नर्मदा स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगे हैं। कोहरे के बावजूद स्नान का सिलसिला शनिवार सुबह पांच बजे से शुरू हो गया है। वहीं, शाम को मां नर्मदा की महाआरती की जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं शनिवार तड़के 5 बजे से श्रद्धालु नर्मदा स्नान करने पहुंचे। 2 दिन तक संक्रांति के स्नान का सिलसिला जारी रहेगा। धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार 14 जनवरी को रात्रि 8.50 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए 15 जनवरी रविवार को मकर संक्रांति का पुण्य पर्वकाल होगा। जिसमें मुख्य स्नान होगा। पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सुबह तीर्थ नदियों में स्नान व तिल से बने पकवान, कंबल, ऊनी वस्त्र, चावल-मूंग की दाल आदि वस्तुओं के दान का विशेष महत्व है। जीवनदायिनी मां नर्मदा करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नर्मदा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सेठानी घाट, विवेकानंद, पर्यटन, कोरी घाट, सर्किट हाउस घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। होमगार्ड, पुलिस और राजस्व की टीमें सुबह से ही तैनात हैं। इसी प्रकार जिलेभर के नर्मदा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।

बाबा गोरखनाथ के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

आज मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पूजा-पाठ करने पहुंचे। भगवान गोरखनाथ को खिचड़ी का प्रसाद चढा के दिन की शुरुआत की। खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री ने देशवासीयों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि मकर संक्रांति सूर्य उपासना का महापर्व है। इल पर्व को देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भगवान गोरखनाथ को इस दिन आस्था की खिचड़ी चढ़ाई जाती है। इतना ही नहीं लाखों श्रद्धालु यहां आते है। यदि किसी की पाचन क्रिया प्रभावित होती है तो चढ़ाई हुई खिचड़ी को औषधि के रुप में ले सकते है।

आज सुबह से ही भगवान गोरखनाथ के दर्शन के लिए भारी मात्रा में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरु हो गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई। एक अस्थायी थाना व सात पुलिस चौकियां की व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर को चारों ओर से 12 सेक्टरों में बांटा गया है, और निगरानी रखि जा रही है।

बता दें, भीम सरोवर के पास एसडीआरएफ समेत फ्लड पीएसी मौजूद है। पांच एएसपी, 12 सीओ, 31 निरीक्षक, 260 उपनिरीक्षक, 1020 सिपाही, 21 महिला उपनिरीक्षक, 275 महिला सिपाही को मेला व मंदिर परिसर की सुरक्षा म के लिए तैनात किया गया है।