Tag Archives: #Mamta Banerjee Kolkata News #Live Hindustan News

स्टालिन से मुलाकात पर बोली ममता दीदी- जब दो नेता मिलते हैं, तो राजनीति पर चर्चा होती है

DESK:   पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को संकेत दिया कि वह तमिलनाडु के अपने समकक्ष एमके स्टालिन से आज शाम होने वाली अपनी ‘‘शिष्टाचार भेंट” में राजनीतिक मुद्दों और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ सहयोग पर चर्चा कर सकती हैं। द्रमुक नेता से होने वाली अपनी मुलाकात को “शिष्टाचार भेंट” बताते हुए, उन्होंने कहा, “जब दो राजनीतिक नेता मिलते हैं, तो हमेशा राजनीति पर कुछ चर्चा होती है।”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चेन्नई रवाना होने से पहले वह कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, “मुझे सभी क्षेत्रीय दलों पर भरोसा है… वे 2024 के चुनाव में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।” बनर्जी चेन्नई की यात्रा पर हैं क्योंकि उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन ने तीन नवंबर को अपने बड़े भाई के जन्मदिन पर आमंत्रित किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तमिलनाडु के कई शीर्ष नेताओं से मिल सकती हैं, जिनके गणेशन के पारिवारिक समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है। बनर्जी ने अतीत में कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर उनके बीच एकता बनाने की कोशिश की है।

भारत बनेगा ‘विश्वगुरू’: राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बोले अमित शाह…. 30 से 40 साल तक रहेगा BJP का युग…

DESK : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी दलों को बिखरा हुआ बताया और कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ रहे है लेकिन ‘‘गांधी परिवार” डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए शाह ने यह भी कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा के होंगे और भारत ‘विश्वगुरू’ बनेगा। शाह के संबोधन से जुड़े अंशों को मीडिया से साझा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को यह जानकारी दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उनके मुताबिक शाह ने राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण को बहुत बड़ा अभिशाप बताया और कहा कि देश की राजनीति से इनका अंत होकर ही रहेगा। सरमा के मुताबिक शाह ने कहा कि विपक्ष आज विपक्ष बिखरा हुआ है। कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है।” शाह ने कहा कि आज कांग्रेस हताशा और निराशा में केंद्र सरकार की हर कल्याणकारी योजना का विरोध करती है, वह चाहे सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हो, कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना हो या फिर कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ‘मोदी फोबिया’ हो गया है। वह देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश है। शाह ने अपने संबोधन के दौरान गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चीट का उल्लेख किया और इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि राजनीति से प्रेरित इस मामले के खिलाफ मोदी ने 19 सालों तक लड़ाई लड़ी लेकिन एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर की तरह उन्होंने (मोदी) ने विष गले में उतार लिया। SIT की पूछताछ का सामना किया। अपमान सहा लेकिन संविधान के प्रतिनिष्ठा कायम रखी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि वहीं दूसरी तरफ प्रर्वतन निदेशालय द्वारा उनसे हुई पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर ‘‘ड्रामा” किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में परिवारों के शासन को हराएगी।