Tag Archives: Maneka Gandhi

भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में सांसद  मेनका गांधी को मिली जगह, बनाया गया विशेष आमंत्रित सदस्य  

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2022 के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बहुप्रतिक्षित 323 प्रदेश कार्यसमिति एवं 94 विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूंची जारी की है।

जानकारी के मुताबिक सूची में सुलतानपुर जिले की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा जिले के पांच वरिष्ठ नेताओं को भी प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है।

जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की सूची में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.पी सिंह,  पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे,  पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू एवं महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह को स्थान मिला है।

सांसद मेनका गांधी ने कहा- पंचायत चुनाव में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी गुंडागर्दी

सुलतानपुर। अपने तीन दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलीगंज में भव्य स्वागत किया। सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत के चुनाव को गंभीरता से लिया है।  वह हर हाल में अधिक से अधिक पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अपना योगदान निभाएंगी।  चुनाव के दौरान होने वाली अराजकता से भी वह शक्ति से निपटेंगी।

सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने में जिला पंचायत व ब्लाकों का बड़ा योगदान होता है। यदि जिला पंचायत सदस्य सांसद व विधायक के साथ मिलकर काम करें तो वह एक और एक मिलकर ग्यारह साबित होते हैं।  उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को विजय दिलाने के लिए भरसक प्रयास करेंगी,  क्योंकि जिला पंचायत सदस्यों का जमीनी विकास करने में एक बड़ा योगदान होता है। जिसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा एक बड़ा बजट मुहैया कराया जाता है। इसके अलाव धनपतगंज थाना क्षेत्र में बढ़ रही अराजकता को लेकर सांसद मेनका गांधी बेहद गंभीर नजर आईं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में अराजकता व गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर जिला प्रशासन ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पंचायत चुनाव में बाधा डालने वाले लोग सलाखों के पीछे होंगे। अभी हाल में धनपतगंज थाना क्षेत्र में हुई अपराधिक घटनाओं पर उनकी पूरी नजर है, आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।