Tag Archives: MLA Kuldeep Sengar

उन्नाव रेप कांड दोषी BJP के पूर्व MLA कुलदीप सेंगर को मिली जमानत…. दिल्ली HC का फैसला

DESK:  उन्नाव रेप कांड मामले में दोषी भाजपा के पूर्व नेता कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 फरवरी तक अतरिम जमानत दी है। दरअसल कुलदीप सेंगर ने कोर्ट से अपनी बेटी की शादी के लिए दो महीने की अंतरिम जमानत देने की अपील की थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें 2 महीने की जगह 15 दिन की जमानत दी है। कुलदीप सेंगर को उन्नाव रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। ये मामला साल 2017 का है। उन पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप का आरोप था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और तलवंत सिंह की खंडपीठ ने मामले को 22 दिसंबर को सुनवाई के लिए दूसरी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। सेंगर ने अपनी बेटी की शादी 8 फ़रवरी को शामिल होने के लिए दो महीने की अंतरिम जमानत की मांग की है। उनके वकील ने बताया कि शादी की रस्में 18 जनवरी से शुरू होंगी। जिसके बाद आज दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 27 जनवरी से 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के पूर्व विधायक व नेता कुलदीप सेंगर को उन्नाव रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। ये मामला साल 2017 का है। उन पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप का आरोप था। जिसके बाद उन्हें रेप के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गयी थी।