Tag Archives: Mohan Bhagwat

2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे,गांव-गांव तक आरएसएस की शाखाएं पहुंचाने पर मंथन

वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उससे पहले संघ की शाखा गांव गांव तब तक गठित करने के उद्देश्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगी हुई है। इसी उद्देश्य धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में संघ की तीन दिवसीय प्रांतीय प्रचारक बैठक शुक्रवार को आरंभ हुई। झारखंड प्रांतीय बैठक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत विशेष रुप से तीन दिवसीय धनबाद दौरा पर पहुंचे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शुक्रवार की सुबह वह पटना से गंगा दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचे। दोपहर में सरसंघचालक प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए पूरे झारखंड प्रांत से 40 प्रचारक आमंत्रित किए गए हैं। शनिवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक है। रविवार को अंतिम शाखाओं के मुख्य शिक्षक, मुख्य कार्यवाहा समेत मिलन प्रमुख के साथ बैठक रखी गई है। इसके अलावा उस दिन सरसंघचालक प्रबुद्ध जनों को भी संबोधित करेंगे। बैठक में संघ की केंद्रीय अधिकारी भगईया जी, अरुण जी सहित अरुण जैन भी पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार 4 साल बाद वर्ष 2025 संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं जिसकी अभी से तैयारी शुरु कर दी गई है। इससे पहले गांव गांव तक संघ की शाखा पहुंचाने के उद्देश्य पर काम किया जा रहा है। बस्तियों तक शाखाएं पहुंचे। वहां सप्ताहिक में मिलन का आयोजन हो।

#राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के अंतराल पर उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर#

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के अंतराल पर उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर हैं। रविवार को अलीगढ़ के बाद अब वह चित्रकूट पहुंचे हैं। चित्रकूट के दीन दयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का चिंतन शिविर होगा। इसकी की मुख्य बैठक नौ से 12 जुलाई तक होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सात दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह छह बजे प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से उतरते ही संघ पदाधिकारियों और प्रशासनिक अमले ने उनकी अगवानी की। वह दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्प आरोग्यधाम के लिए निकल गए।कार्यक्रम के तहत वह मध्यप्रदेश के जिला सतना स्थित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में बैठक की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन और पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज से मिलने उसके तुलसीपीठ जा सकते हैं। वह 13 जुलाई तक चित्रकूट में रहेंगे।

आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नौ से 12 जुलाई तक चिंतन शिविर है। जिसमें अखिल भारतीय संघ टोली के सभी पदाधिकारी और क्षेत्र प्रचारक शामिल हो रहे हैं। बैठक भले ही नौ जुलाई को शुरू होनी है लेकिन संघ प्रमुख तीन दिन पहले ही चित्रकूट पहुँच गए हैं। स्टेशन में उनका संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी समेत डीआरआइ के संगठन सचिव अभय महाजन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इस चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश में 2022 में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य रणनीति बनने की संभावना है। इस बैठक में भाग लेने आरएसएस प्रमुख सोमवार देर रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चित्रकूट पहुंच गए जबकि अन्य के आने का सिलसिला जारी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य पदाधिकारी यहां आज एकत्र हो जाएंगे। सभी लोग चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में ठहरेंगे। यहां पर मुख्य चिंतन बैठक नौ से 12 जुलाई तक होगी। इस बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगता है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित अन्य बड़े पदाधिकारी तीन दिन पहले ही पहुंचे हैं।

चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय स्तरीय बैठक 9 जुलाई से 13 जुलाई तक होनी है। इस बैठक में संघ के कार्यों पर चर्चा की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होनी है। इस बैठक में संघ के देश के कोने-कोने से एक दर्जन क्षेत्रीय प्रचारक भी शामिल हो रहे हैं। सर संघचालक इस राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। इस बैठक की तैयारी चित्रकूट जिला प्रशासन के साथ ही मध्य प्रदेश के रींवा के भी अधिकारियों ने की है।

केंद्र का रुख देख बैकफुट पर twitter,उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के बाद मोहन भागवत का ब्लू टिक किया बहाल

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर ने अपनी मनमानी दिखाते हुए शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू और फिर RSS प्रमुख मोहन भागवत के ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड करते हुए उसमें से ‘ब्लू टिक’ हटा दिया था। लेकिन केंद्र सरकार के सख्त रुख को देख ट्विटर ने बाद में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मोहन भागवत समेत संघ के कई नेताओं के निजी अकाउंट पर ब्लू टिक बहाल कर दिया है।

बता दें कि ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े कई दिग्गज नेताओं के ट्विटर अकाउंट से ‘ब्लू टिक’ हटा दिया था, जिसमें कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी, सुरेश जोशी और अरुण कुमार शामिल थे।

ट्विटर की मनमानी हरकत से लोग भड़क गए थे। लोगों का गुस्सा ट्विटर पर फूट पड़ा। यूजर्स ने ट्विटर की बैन करने तक की मांग शुरू कर ट्विटर का जमकर विरोध किया।