Tag Archives: MP 12th Board Exam

मध्य प्रदेश में भी नहीं होंगे 12वीं बोर्ड के एग्जाम, सीएम शिवराज सिंह ने किया ऐलान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस बार नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिंदगी हमारे लिये अनमोल है, करियर की चिंता हम बाद में कर लेंगे। ऐसे समय जब पूरा देश और प्रदेश कोरोना का संकट झेल रहा है तब बच्चों पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ डालना उचित नहीं है।