Tag Archives: MukhtarAbbasNakavi

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली।  केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम (एनएमडीएफसी) की “पोषण और कोविड जागरूकता शिविर” को संबोधित किया।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आपदा को अवसर बनाने में सरकार, समाज और संस्थाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर प्रेरणादायक काम किया है। कोरोना की चुनौती के एक वर्ष से भी कम समय में भारत में दो “मेड इन इंडिया” वैक्सीन का आना, देश के वैज्ञानिकों के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों की सलामती के संकल्प का प्रमाण है।

इस अवसर पर उन्होंने कोरोना की चुनौतियों के दौरान लोगों की सेहत-सलामती के संकल्प के साथ काम करने वाली सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को सम्मानित भी किया।

केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के संकट के समय आगे बढ़कर “संकटमोचक” की भूमिका निभाई है। मोदी जी की दूरदर्शिता, प्रभावी नेतृत्व का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद भारत ने कोरोना के कहर के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल को आपदा नहीं बनने दिया बल्कि “आत्मनिर्भर भारत” बनाने के एक अवसर में तब्दील कर दिया।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना की चुनौतियों के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया गया। 8 करोड़ से ज्यादा परिवारों को 3 महीने का निशुल्क गैस सिलिंडर दिया गया। 20 करोड़ महिलाओं के जन-धन खाते में 1500 रूपए दिए गए। कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को 17 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा जारी किये। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिये 60 लाख से अधिक प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाया गया।

इसके अलाव 20 लाख करोड़ रूपए के ”आत्मनिर्भर भारत पैकेज” का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत कृषि क्षेत्र के लिए 1 लाख करोड़ रूपए की घोषणा की गई। डेरी से फेरी वालों तक की चिंता की गई।

 

 

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित  

रामपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। परेड की सलामी के बाद कैबिनेट मंत्री ने उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कि भारत देश  लोकतांत्रिक देश है। हर व्यक्ति चाहे वह किसान हो चाहे वह मजदूर हो कोई भी समाज का व्यक्ति हो उसको लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन कुछ लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग किसानों के हितैषी ना थे ना हैं और ना रहेंगें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां तक सवाल किसानों का है तो किसानों के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम किसानों की नियत पर किसी तरह का कोई शक नहीं करते, जो भी भ्रम का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई थी वह जल्द से जल्द साफ हो जाएगी।

रिपोर्ट- सुरेश कुमार