Tag Archives: MulayamSinghYadav

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे-पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ, अलीगढ़ और फिर बुलंदशहर में जन सैलाब उमड़ा, बसपा की अध्यक्ष मायावती भी पहुंचीं, लेकिन समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अब समाजवादी पार्टी पर हमलावर हो गई है। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि ‘अखिलेश यादव जी अपने आवास से मात्र एक किलोमीटर दूर माल एवेन्यू में स्व कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि देने नहीं आ सके। कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह ने उन्हें पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से तो नहीं रोक लिया?

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे-पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि ‘अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को अंतिम विदा देने के लिए नहीं आकर पिछड़े वर्ग की बात करने का नैतिक अधिकार आपने खो दिया। आपकी ओर से पिछड़े वर्ग की बात करना केवल ढोंग है।’भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि ‘बाबूजी के निधन के बाद तीन दिन तक उनके अंतिम दर्शन चले, लेकिन अखिलेश यादव कहीं दिखाई नहीं दिए। वह पिछड़ों की राजनीति करते हैं और पिछड़ों का सबसे बड़ा नेता चला गया। इनके बाप की कई बार उन्होंने लाज बचाई। सपा का कई बार सहयोग भी किया। सरकार में भी सहभागिता रखी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिछड़ों के सबसे बड़े नेता ‘बाबूजी’ की अंतिम यात्रा में न जाकर, पिछड़ों की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव ने तुष्टीकरण के आधार पर नैतिकता को इस तरह तार-तार किया जो बहुत निंदनीय और चिंता का विषय है।’सपा ने दी यह सफाई-समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा कल्याण सिंह की मृत्यु पर भी राजनीति कर रही है। मृत्यु पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, राजनीति के लिए बहुत सारे मुद्दे होते हैं। जहां तक अखिलेश यादव के न पहुंचने का प्रश्न है तो वह उस दिन लखनऊ से बाहर थे। विधान भवन में जब कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर आया था तब पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। साथ ही कल्याण सिंह के निधन पर तत्काल अखिलेश जी ने भी शोक संदेश जारी किया था।

मुलायम सिंह यादव ने लगवाया कोरोना का टीका, बेटे अखिलेश ने किया था विरोध  

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को लखनऊ में कोरोना टीके की पहली डोज ली। 81 साल के मुलायम सिंह यादव ने मेदांता हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाते हुए मुलायम सिंह यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ऐस में अब दिलचस्प बात यह है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करते हुए कहा था कि वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। क्योंकि यह टीका बेजेपी का है, मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता। उनके इस बयान को राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चिकित्सकों व वैज्ञानिकों का अपमान बताते हुए अखिलेश से माफी मांगने की मांग की थी।

 

लखनऊ : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समधन पर लटकी निलंबन की तलवार  

लखनऊ। अनुशासनहीनता और काम में लापरवाही को लेकर नगर निगम जोन छह की जोनल अधिकारी और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी के संरक्षक की समधन अम्बी बिष्ट को नगर आयुक्त ने देर शाम निलंबित करने की संस्तुति शासन को भेज दी है। उनकी जगह जोन छह में नए जोनल अफसर की तैनाती भी कर दी गई है।

मामले को लेकर सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे कुछ नेताओं ने भी नगर आयुक्त से बात कर अम्बी की पैरवी की, लेकिन वह नहीं माने। ऐसे में अब यह विवाद और गहरा सकता है। वहीं, दूसरी ओर अम्बी बिष्ट ने नगर आयुक्त पर ही महिला अफसर से अभद्रता और बेवजह ही कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उन्हें एलडीए से लेकर नगर निगम तक सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि उनकी रिश्तेदारी प्रदेश के एक बड़े राजनैतिक परिवार से है।