Tag Archives: Muradnagar

गिर सकती है कई अधिकारियों पर गाज, मुरादनगर प्रकरण को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी

गाजियाबाद। मुरादनगर में रविवार दोपहर श्मशान घाट के प्रवेश द्वार के साथ बने गलियारे की छत गिरने से मलबे में दबकर 24 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। मामले में पुलिस ने अब तक ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार अजय त्यागी व अन्य अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने यह जानकरी दी है।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ मामले को लेकर बेहद नाराज हैं। मुख्‍यमंत्री सोमवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों का पर जमकर बरसे। घटना को अफसरों की गंभीर लापरवाही करार देते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। ऐसे अपराध करने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हर मंडलीय समीक्षा बैठकों में अफसरों को साफ तौर पर यह निर्देश दिया जाए कि जिलों में हो रहे 50 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता की जांच टास्‍क फोर्स गठित कर हर हाल में करवा ली जाए। मुरादनगर की घटना अफसरों की लापरवाही का परिणाम है।

https://www.youtube.com/watch?v=JfxA36G982A&ab_channel=AaryaaNews

 

गाजियाबाद : मुरादनगर में बड़ा हादसा, श्मशान की छत गिरने से 10 की मौत

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने के कारण 40 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। ये हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है। सीओ सदर महिपाल सिंह ने 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया, जिसके नीचे करीब 40 लोग दब गए।

मृतकों के नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार बताया जा रहा है, अन्य मृतकों के नामों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग संगम विहार, मुरादनगर के रहने वाले थे। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट गए थे।