Tag Archives: national news

विदेशी धरती पर देश का अपमान.. राहुल गांधी की आदत: अनुराग ठाकुर

DESK:  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद वह विदेशी धरती से भारत की छवि खराब कर रहे हैं.  केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि पेगासस जासूसी मुद्दे की जांच करने वाली उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त तकनीकी समिति को राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को अपने फोन सौंपने से किसने रोका था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

‘‘विदेशी धरती पर फिर एक बार राहुल गांधी रोने धोने का काम कर रहे हैं। नतीजे क्या आएंगे उनको पता था और पेगासस का मुद्दा उनके दिलो-दिमाग पर बैठा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि पेगासस मामले में राहुल गांधी की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना मोबाइल फोन जमा नहीं करवाया? उन्होंने कहा कि वो नेता जो भ्रष्टाचार के चलते जमानत पर है। ऐसा क्या था उनके फोन में कि उनको छिपाने की जरूरत पड़ गई। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना मोबाइल फोन क्यों जमा नहीं करवाया?

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है और आज दुनिया के बड़े-बड़े नेता उनके नेतृत्व का लोहा मान रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी किसी और की नहीं, कम से कम इटली की प्रधानमंत्री और उनके नेताओं की ही सुन लेते। ज्ञात हो कि भारत दौरे पर आई इटली की प्रधानमंत्री ज्यॉर्जिया मेलोनी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी Dकी जमकर तारीफ की थी और उन्हें ‘दुनियाभर में सबसे चहेते नेता’ के रूप में संबोधित किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ठाकुर ने कहा कि दुनिया के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा किए जाने को राहुल गांधी और कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनादेश और चुनावों में लगातार मिलती हार को भी स्वीकार नहीं कर पाई है। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह अपने आप में दिखाते हैं कि कैसे जनता बार-बार नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद देती है।

Jalaun में त्योहारों की  मिठास बनाए  रखने  के लिए चौपाल  | Aaryaa news | Hindi news |  Today  news |

संजय राउत के ‘विधानमंडल चोर…’वाले बयान पर हंगामा…कार्रवाई की मांग

 NATIONAL DESK: शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानमंडल को कथित तौर पर ‘चोरमंडल’ कहे जाने पर महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के सदस्यों ने भी राउत की इस टिप्पणी की निंदा की। विधानसभा के निचले सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई भाजपा नेता आशीष शेलार ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधायकों को चोर कहा जा रहा है और यह राज्य का अपमान है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के एक अन्य विधायक अतुल भातखल्कर ने कहा कि उन्होंने राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। विपक्ष के नेता अजित पवार और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने भी कहा कि इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है। पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस, शिवसेना (UTB) के सहयोगी हैं। थोराट ने कहा कि यह स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है कि वास्तव में उन्होंने (राउत ने) क्या कहा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं, सदन में किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बारे में सभी को सावधान रहना चाहिए। हमें ‘राष्ट्र-विरोधी’ तक कहा गया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक इस बात पर जोर दे रहे थे कि नोटिस को स्वीकार किया जाना चाहिए। हंगामे के कारण निचले सदन को तीन बार- पहले अध्यक्ष नार्वेकर द्वारा 10 मिनट के लिए, उसके बाद पीठासीन अधिकारी योगेश सागर द्वारा 20 मिनट और 30 मिनट के लिए स्थगित किया गया। इससे पहले दिन में कोल्हापुर में राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कथित तौर पर ‘‘विधिमंडल” (विधायिका) को ‘‘चोरमंडल” कहा था।

कर्नाटक मिशन पर PM मोदी…जानिए पूरे कार्यक्रम की लिस्ट

DESK:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक का दौरा करेंगे और शिवमोगा हवाईअड्डे तथा कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। शनिवार को जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नवनिर्मित हवाईअड्डे का निरीक्षण करेंगे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिसके बाद वह शिवमोगा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। चुनावी राज्य कर्नाटक में मोदी के एक दिवसीय दौरे में शिवमोगा और बेलगावी जिलों में स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, रेलवे और सड़क परियोजनाओं सहित कई नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस दौरान मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री शिवमोगा में दो रेलवे परियोजनाओं – शिवमोगा-शिकारीपुरा-रानेबेन्नूर नई लाइन और कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन के तहत 950 करोड़ रुपये से अधिक की बहु-ग्राम योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह शिवमोगा शहर में 895 करोड़ रुपये से अधिक की 44 स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

Bharat Jodo Yatra: ‘चीन का मुकाबला कर सकता है’…बोले राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra In Punjab: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय पंजाब से गुजर रही है. यात्रा के दौरान गुरुवार (12 जनवरी) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “हिन्दुस्तान के अरबपति इस देश को रोजगार नहीं दे सकते. लुधियाना के लघु-मध्यम उद्योग इस देश को रोजगार दे सकते हैं. अगर इनको मजबूत किया जाए तो लुधियाना चीन का मुकाबला कर सकता है.”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि, “गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को बताया है कि प्यार और मोहब्बत पंजाब की संस्कृति है. यहां हिंसा, नफ़रत और डर की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. आप सभी को लोहड़ी की बहुत-बहुत बधाइयां.”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बीजेपी पर साधा था निशाना 
इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने बीजेपी पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में यकीन रखता है और यही कारण है कि भारत जोड़ो यात्रा सफल हो रही है. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले सरहिंद में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही थी.

BIHAR: जातिगत जनगणना पर सुनवाई के लिए SC तैयार… 20 को बहस…जानिए

DESK:  अधिवक्ता बरुण कुमार सिन्हा ने जनहित याचिका में बिहार सरकार के उप सचिव द्वारा राज्य में जातिगत जनगणना कराने के लिए जारी अधिसूचना को रद्द करने और अधिकारियों को इस पर आगे बढ़ने से रोकने की मांग की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बिहार की नीतीश कुमार सरकार की ओर से राज्य में कराई जाने वाली जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने मामले में तत्काल सुनवाई के लिए भी हामी भर दी है। सर्वोच्च न्यायालय याचिका पर 13 जनवरी को सुनवाई करेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधिवक्ता बरुण कुमार सिन्हा ने जनहित याचिका में बिहार सरकार के उप सचिव द्वारा राज्य में जातिगत जनगणना कराने के लिए जारी अधिसूचना को रद्द करने और अधिकारियों को इस पर आगे बढ़ने से रोकने की मांग की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

याचिका में आरोप लगाया गया है कि छह जून 2022 को जारी अधिसूचना संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करती है, जिसमें विधि के समक्ष समानता और कानून के समान सरंक्षण का प्रावधान है। याचिकाकर्ता ने कहा कि अधिसूचना गैर कानूनी, मनमानी, अतार्किक और असंवैधानिक है।

नालंदा निवासी अखिलेश कुमार ने अपनी याचिका में कहा है कि अगर जाति आधारित सर्वेक्षण का घोषित उद्देश्य उत्पीड़न की शिकार जातियों को समायोजित करना है तो देश और जाति आधारित भेद करना तर्कहीन और अनुचित है। इनमें से कोई भी भेद कानून में प्रकट किए गए उद्देश्य के अनुरूप नहीं है।

मेयर का महाभारत… हाथापाई… मेयर पद की लड़ाई… भारी बवाल

DESK. दिल्ली नगर निगम के लिए शुक्रवार को मेयर पद का चुनाव होना है। यह चुनाव काफी रोचक माना जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के पास सदन में बहुमत जरूर है। लेकिन भाजपा ने भी अपना मेयर पद का उम्मीदवार उतार दिया है। नंबर गेम में आम आदमी पार्टी भाजपा से बहुत ज्यादा आगे है। मेयर पद के उम्मीदवारों की बात करें तो आपकी तरफ से शैली ओबरॉय मैदान में हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं, भाजपा की तरफ से रेखा गुप्ता हैं। कांग्रेस ने पहले ही कह दिया है कि वह इस चुनाव से दूरी बनाएगी। दूसरी ओर भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने-अपने मेयर होने के दावे कर रहे हैं। इन सबके बीच जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद आमने-सामने हैं। दोनों दलों के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की भी नौबत आ गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उपराज्यपाल की ओर से बीजेपी के पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है जिस पर आम आदमी पार्टी विरोध जता रही है। वहीं, उपराज्यपाल की ओर से 10 बीजेपी पार्षदों को मनोनीत भी किया गया है। आम आदमी पार्टी इसे भी मुद्दा बना रही है। आप का कहना है कि मनोनीत पार्षद गैर कानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं। उनको शपथ नहीं दिलाया जाना चाहिए। बीजेपी के पार्षद भी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की नारेबाजी लगातार जारी है। हंगामे की वजह से फिलहाल शपथ दिलाने की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। अब तक सिर्फ एक ही मनोनीत पार्षद को शपथ दिलाया जा सकता है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई टेलीविजन स्टार…बोली, किसी के बाप से नहीं डरती

नई दिल्ली: राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” देश के कई बड़े राज्यों से होकर गुजरी है। राहुल गांधी की इस यात्रा में नेता से लेकर अभिनेता तक शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाली इस लिस्ट में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का नाम भी जुड़ गया है। आपको बता दें, काम्या पंजाबी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इस बात को वह पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में साबित भी कर चुकी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हाल ही में काम्या पंजाबी को राहुल गांधी की चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए देखा गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस सासंद राहुल गांधी के साथ काम्या की कई तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीते साल कांग्रेस पार्टी में काम्या शामिल हुई थीं। इसके बाद से ही पार्टी के लिए उनका प्रेम देखने को मिल रहा है। ये यात्रा जब UP के रास्ते पर थी, तभी काम्या पंजाबी ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर इसमें शिरकत की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यात्रा में शामिल होने के बाद काम्या ने मीडिया से भी बात की और अपनी सोच को सामने रखते हुए कहा, भारत जोड़ो यात्रा एक अहम पहल है। मुझे मालूम है कि लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर सवाल उठाएंगे। बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं लेकिन शामिल होने से थोड़ा डरते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आगे काम्या ने कहा, बड़ी बात ये है कि राहुल सभी से बात करते हैं। लोग उन्हें अपना मानते हैं, उनका साथ देने के लिए वह किसी के बाप से नहीं डरती। इतना ही नहीं काम्या पंजाबी ने कांग्रेस के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, “आओ मिलकर जोड़े अपना भारत।”

जाते-जाते आपको बता दें, राहुल गांधी के साथ काम्या पंजाबी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो में काम्या राहुल गांधी के साथ चलते हुए बातें करती हुई दिखाई दे रही हैं।

“कड़ी चुनौती” है चीन… विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा… पाक पर भी कसा तंज… पढ़िए पूरी ख़बर

INTERNATIONAL DESK: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को चीन के साथ समस्या को एक कड़ी चुनौती बताया और पाकिस्तान को भी खरी-खोटीसुनाई। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद से सीमा पार आतंकवाद की समस्या अभी भी जारी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साइप्रस के बाद रविवार को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे जयशंकर ने भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। इसका अधिकांश हिस्सा चीन के साथ देश की उत्तरी सीमा पर सामने आने वाली तीव्र चुनौतियों के आसपास केंद्रित है। पाकिस्तान के साथ सीमा पार से आतंकवाद की समस्या भी बनी हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत ने बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों में काफी सुधार किया है और उसके साथ जमीनी सीमा का समझौता किया है। यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे सफल कूटनीति मजबूत संबंधों में सीधे तौर पर योगदान देती है। बांग्लादेश के साथ संबंधों के बारे में वियना में जयशंकर ने कहा, “अगर कोई एक सीमा और एक क्षेत्र है, जिसमें पिछले एक दशक में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि भारतीय और चीनी सैनिक तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भिड़ गए। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं। पीएलए के सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में एलएसी को पार करने और यथास्थिति को एकतरफा बदलने की कोशिश की। झड़प के बाद संसद के दोनों सदनों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा कि चीन को भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया। गलवान की घटना एक और घटना थी, जिसने भारत-चीन के संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया था।

Airport पर भीड़ से मिलेगा छुटकारा, इनको सौंपी गई जिम्मेदारी… जानिए कैसे

NATIONAL NEWS : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अतिरिक्त सुरक्षा केंद्रों पर तैनाती के लिए 100 से अधिक कर्मियों का एक ग्रुप तैयार किया है, जिसे दिल्ली और मुंबई जैसे हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने का काम सौंपा जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय अर्धसैनिक बल CISF को राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा बल के तौर पर नामित किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बल ने हवाई अड्डा संचालकों, विमानन कंपनियों और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दे दी है। CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों के लिए उसके स्वीकृत कर्मियों की संख्या 4,500 है, जिसके अतिरिक्त उसने 100 कर्मियों का एक समूह बनाया है।

उन्होंने कहा कि अन्य हवाई अड्डों पर भारी आवागमन को देखते हुए हम वहां भी इसी तरह पुरुष और महिला कर्मियों की संख्या बढ़ा सकते हैं। यह व्यवस्था क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान होने वाली आगामी छुट्टियों के दौरान जारी रहेगी।

तवांग पर सदन में भारी हंगामा: खरगे बोले- पूरे देश को दें सही जानकारी

 DESK:  अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत एवं चीन के सैनिकों के बीच झड़प पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा से वाकआउट कर दिया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार हमें और देश को सवालों के जवाब दे। तवांग मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य सभा में कहा कि हमने कल भी नोटिस दिया और आज भी दे रहे हैं। हम चीनी घुसपैठ पर चर्चा सदन में चाहते हैं। हमको पूरी जानकारी मिले साथ ही पुरे देश को भी मिले।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विपक्ष का कहना है सरकार उनके सवालों के जवाब दें। तवांग मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया है. लोकसभा स्पीकर ने विपक्ष के इस हंगामें पर नाराजगी जताई है, साथ ही विपक्ष में नेताओं के लााए गए तख्तियों पर कहा ये सब करना छोड़ दें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं इससे पहले  कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत एवं चीन के सैनिकों के बीच झड़प और कुछ अन्य मुद्दों पर संसद के दोनों सदनों में आगे की साझा रणनीति तय करने के लिए चर्चा के वास्ते बैठक की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई इस बैठक में खरगे के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक नेता टीआर बालू, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और कुछ अन्य दलों के नेता शामिल हुए।