Tag Archives: nationalnews

अफगान सरकार ने हार मानी, राष्ट्रपति भवन में चल रही शांति से सत्‍ता सौंपने की तैयारी

काबुल-तालिबान बेहद तेज रफ्तार से अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमाता जा रहा है। रायटर ने अफगान आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हर तरफ से घुसना शुरू कर दिया है। उन्होंने काबुल से जाने वाले रास्तों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनका अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जबरन घुसने का कोई इरादा नहीं है। इससे पहले रविवार को तालिबान ने देश के सबसे बड़े शहरों में से एक नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद शहर को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसके कारण काबुल देश के पूर्वी हिस्से से कट गया है। अफगानिस्तान की अशरफ गनी सरकार के नियंत्रण में अब काबुल लमेत देश की 34 में से सिर्फ सात प्रांतीय राजधानियां ही बची है। एपी ने अफगान अधिकारी के हवाले से बताया है कि तालिबान के वार्ताकार सत्ता के हस्तांतरण की तैयारी के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन जा रहे हैं

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

टोलो न्यूज़ के मुताबिक, अफगानिस्तान के कार्यवाहक आंतरिक मंत्री अब्दुल सत्तार मिर्जाकवाल ने कहा कि राजधानी काबुल पर हमला नहीं किया जाएगा सब कुछ शांतिपूर्वक होगा। उन्होंने काबुल निवासियों को आश्वासन दिया कि सुरक्षा बल शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।अशरफ गनी सरकार के एक पूर्व शीर्ष वरिष्ठ सलाहकार ने जलालाबाद के पतन की खबर की पुष्टि की, उन्होंने उम्मीद जताई है कि तालिबान प्रांत में नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। शनिवार को अशरफ गनी ने अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौराना उनको काबुल और पड़ोसी प्रांतों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई थी। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में यूएस चार्ज डी’अफेयर्स रास विल्सन और अमेरिकी सेना कमांडर ने भाग लिया और दोनों ने अफगान बलों को अपना समर्थन देने की बात कही

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

बता दें कि अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटों बलों की वापसी से पहले तालिबान देश पर हर ओर से कब्जा करता जा रहा है। तालिबान ने पिछले सप्ताह में अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद अफगानिस्तान की केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ गया है। उधर, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने वहां मौजूद अपने राजनयिक स्टाफ की मदद के लिए सैनिकों को भेजा है।अफगानिस्तान के चौथे सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ पर शनिवार को चौतरफा हमलों के बाद तालिबान का कब्जा हो गया था और इसके साथ ही पूरे उत्तरी अफगानिस्तान पर चरमपंथियों का कब्जा हो गया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम 20 वर्षों की उपलब्धियों को बेकार नहीं जाने देंगे। हाल के दिनों में तालिबान द्वारा प्रमुख क्षेत्रों पर कब्जा जमाए जाने के बाद से यह उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

BSP मुखिया ने मायावती ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई बोलीं

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश के स्वतंत्रता दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई दी है। मायावती ने सिर्फ भारत या उत्तर प्रदेश के ही नहीं, बल्कि देश व दुनिया के सभी भारतीयों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अब इंटरनेट मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। मायावती ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर तीन ट्वीट किया और बधाई दी है। मायावती ने कहा कि देश की आजादी व उसके बाद मानवतावादी संविधान बनाकर जो यहां समतामूलक समाज बनाने व सभी की तरक्की आदि का अद्भुत सपना देखा गया था वह अभी भी अधूरा है जिसपर सही सोच व समर्पण की जरूरत।बसपा मुखिया ने कहा कि देश के लोगों के जीवन में सुख-शान्ति, शिक्षा-समृद्धि, रोजगार व न्याय-युक्त जीवन आदि संविधान के मूल हैं। जिसके प्रति केंद्र व राज्य सरकारों को ईमानदार होना होगा। सभी सरकार को जनता के दु:ख-दर्द को समझकर उन्हेंं दूर करने के लिए कभी भी इधर-उधर की बातें न करके, उनपर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करना जरूरी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे

मायावती ने कहा कि देश के करोड़ों गरीबों, मजलूमों व शोषितों-पीडि़तों ने अपने थोड़े अच्छे दिनों की उम्मीद में बहुत लम्बा समय प्रतीक्षा में ही व्यतीत किया है। उन्होंने कहा कि यह अति-चिन्तनीय है। इसके बाद भी अब अब समय आ गया है कि समस्त सरकारी कर्ताधर्ता देश व संविधान के प्रति सच्ची भावना से समॢपत हों व उनका उद्धार करें। आजाद देश के लोगों को यह बड़ा तोहफा होगा। 