Tag Archives: Nishad Party

उन्नाव : निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने BJP को याद दिलाया आरक्षण का वादा

उन्नाव। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद के आह्वान पर पूरे प्रदेश में बीजेपी को अपना किया गया आरक्षण का वादा याद दिलाने को लेकर निषाद पार्टी ज्ञापन दे रही है। इसी क्रम आज निषाद पार्टी के उन्नाव जिले के जिलाध्यक्ष रामखेलावन निषाद ने जिलाधिकारी को देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष रामखेलावन निषाद ने कहा कि भाजपा अपना वादा निभाये नहीं तो 2022 में अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। जिस तरह मछुआ समुदाय की उपेक्षा सपा और बसपा ने किया था और मछुआ समुदाय के लोगों ने सपा और बसपा की बटन छूना बंद कर दिया और वो पार्टी मर गई। उसी प्रकार यदि भाजपा निषाद पार्टी से अपना किया गया वादा नहीं निभायेगी तो मछुआ समुदाय के लोग भाजपा की बटन छूना बंद कर देंगे और भाजपा की वहीं दुर्गति होगी जो सपा और बसपा की हुई है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रामखेलावन निषाद सहित जिला सचिव सर्वेश कुमार,  एडवोकेट रामनरेश, विधानसभा अध्यक्ष सदर बिंदा प्रसाद, सिकन्दर पुर कर्ण ब्लाक अध्यक्ष चन्द्र शेखर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने BJP को दी चेतावनी, निषादों के लिए आरक्षण की मांग

बहराइच। सदस्यता सम्मान समारोह में रविवार को बहराइच पंहुचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। भाजपा सरकार को भी इशारों-इशारों में आगामी चुनाव को लेकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर निषाद पार्टी की मांगों को पूरी नहीं करने का आरोप लगाया।

किसान आंदोलन में बाहरी लोगों के शामिल होने की बात पर डॉ. संजय निषाद ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसान राजनीति के शिकार हो गये हैं। असली किसानों के साथ निषाद पार्टी हमेशा रहेगी। आपको बता दें कि वर्तमान में निषाद पार्टी भाजपा की सहयोगी दल है और पूर्वांचल समेत यूपी के कई जिलों में पार्टी का प्रभाव भी है।

रिपोर्ट- रफीक उल्ला खान