Tag Archives: Nitya Nand Tiwari

अपना पूरा जीवन दूसरों की भलाई के लिए बिताने वाले नित्यानंद तिवारी का EXCLUSIVE Interview, यहां देखिए;

नई दिल्ली। अक्सर आपने कई लोगों को धार्मिक दान-पुण्य, जन कल्याण के लिए प्रयत्न करते सुना होगा। लेकिन आज हमारे साथ वो शख्सियत मौजूद है जो किसी भी परिचय का मोहताज नहीं। नित्यानंद तिवारी जी ने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई, दान और पुण्य करने के लिए समर्पित कर दिया है। इन्होंने लोगों की भलाई के लिए एक ऐसा जरिय चुना जो आपकी और हमारी सोच से परे है। धर्म और जाति से हट कर लोगों की आत्मा की शांति के लिए बिना किसी स्वार्थ के काम किया है। आइए खुद नित्यानंद तिवारी जी से ही जानते है कि वो क्या प्रेरणा थी जिसने इस कार्य के लिए उन्हे प्रेरित किया।

शख्सियत हो तो ऐसी हो कि दुनिया याद रखे

खुद के लिए किया तो क्या किया,

कर्म वो करो जो दूसरों का उद्धार करे

https://www.youtube.com/watch?v=FAa9XnndkRc&ab_channel=AaryaaNews

ये पंक्तिया नित्य नंद तिवारी जी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। जिन्होने मानव कल्याण के लिए अनेकों महत्वपूर्ण काम किए और आगे भी वो इसी तरह आगे भी निस्वार्थ भाव से लोगों के लिए कार्य करते रहेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद नित्यानंद तिवारी जी हमसे बात करने के लिए।

विश्व प्रवासी सामाजिक एंव सांस्कृतिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नित्यानंद तिवारी

नई दिल्ली। विश्व प्रवासी समाजिक एंव सांस्कृतिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर महंत नित्यानंद तिवारी को मनोनीत किया गया है। ये संघ भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ विश्व के 20 अलग-अलग देशों में काम कर रहा है। संघ का मुख्य कार्यालय काशी और अयोध्या में स्थित है।

संघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रासिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण महाराज ने एक कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद तिवारी को ये जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में मौजूद दूर-दराज से आए लोगों ने नित्यानंद तिवारी का हौसला बढ़ाया और साथ ही संघ को आगे ले जाने का मनोबल भी दिया।