Tag Archives: # Odishal# National News# ओडिशा# चक्रवात# विशेष राहत आयुक्त

ओडिशा में चक्रवात,155km/hrs की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…‘डमी’ मैसेज से मचा हड़कंप…

DESK : ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (SRC) के आधिकारिक के ट्विटर अकाउंट से रविवार को चक्रवात को लेकर एक ‘डमी संदेश’ से लोगों में हड़कंप मच गया SRC के ‘डमी’ संदेश में कहा गया कि एक ‘आसन्न’ चक्रवात ‘सितरांग’ के 155 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में धामरा के करीब उत्तर ओडिशा को पार करने की आशंका है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग सोच में पड़ गए कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से ऐसी कोई जानकारी क्यों नहीं मिली।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ट्वीट में ‘डमी’ संदेश में 18 जिलाधिकारियों को एक पत्र लिखा गया है जिसमें भारी बारिश, तूफान, मछुआरों और बंदरगाह से संबंधित चेतावनी का जिक्र करते हुए अपेक्षित नुकसान पर विस्तार से बताया गया है और उत्तरी ओडिशा और आसपास के जिलों में कार्रवाई का सुझाव दिया गया है। इससे पैदा हुई भ्रम की स्थति के बीच कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने SRC से पोस्ट पर स्पष्टीकरण मांगा। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘क्या धामरा के पास कोई मॉक ड्रिल चल रही है? क्या SRC इस डमी संदेश को स्पष्ट कर सकता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘‘यह डमी संदेश क्यों है? क्या यह गलती से पोस्ट किया गया है?”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

‘डमी अलर्ट’ आमतौर पर चक्रवात और बाढ़ पर अभ्यास के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उद्देश्य अधिकारियों को आपदा के कारण पैदा हुई स्थिति को नियंत्रित करना और आपदा के दौरान आवश्यक उपकरण तैयार करना भी है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर फिलहाल ऐसा कोई चक्रवाती तूफान नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस तरह की प्रणाली के संबंध में कोई पूर्वानुमान या चेतावनी जारी नहीं की है। एक ट्विटर उपयोगकर्ता के प्रश्न पर स्पष्टीकरण देते हुए, SRC पीके जेना ने लिखा, ‘‘चक्रवात संबंधी तैयारी के तहत SRC ओडिशा हमारी तैयारियों के कार्यों का पूर्वाभ्यास करने के लिए राज्य भर में प्रत्यक्ष मॉक ड्रिल का आयोजन कर रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है। खुशी है कि डमी संदेश ने एक भावना पैदा की है।”