Tag Archives: Palghar

Mumbai: महिला से छेड़छाड़, चलती कैब से 10 की मासूम को फेंका, मौत

पालघर। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। कैब ड्राइवर ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर चलती गाड़ी में एक महिला से छेड़खानी की। विरोध करने पर चालक ने महिला की 10 माह की मासूम बच्ची को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महिला को भी कार से फेंका बाहर
पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला को भी वाहन से बाहर धकेल दिया गया और उसे गंभीर चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे में कैब से लौट रही थीं तभी उनके साथ यह घटना घटी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कैब ड्राइवर और सहयात्रियों पर आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक शेयरिंग कैब बुक करवाई थी जिसमें रास्ते में कैब ड्राइवर और कुछ सहयात्रियों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से फेंक दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मामला दर्ज, अपराधियों में से एक की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि मांडवी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के एक आरोपी विजय कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पालघर में जलाकर मारे गए नौसैनिक की जनवरी में हुई थी सगाई, अप्रैल में होने वाली थी शादी

चेन्नई में अगवा किए जाने के बाद पालघर (महाराष्ट्र) में अपहरणकर्ताओं द्वारा जलाकर मारे गए 27-वर्षीय नौसैनिक सूरज कुमार दुबे के परिवार ने बताया है कि उनकी 15 जनवरी को सगाई हुई थी और अप्रैल में शादी होने वाली थी। सूरज के भाई नीरज ने कहा कि मैं इस बर्बरता के पीछे की वजह अब भी नहीं समझ पा रहा हूं।

बता दें कि महाराष्‍ट्र के पालघर में भारतीय नौ सेना के एक जवान को जिंदा जला दिया गया है। नौसेना जवान सूरज कुमार दूबे से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी। उसे चेन्‍नई से अगवा किया गया था। फिरौती की मांग पूरी नहीं करने पर नौसैनिक सूरज कुमार दुबे को महाराष्ट्र के पालघर के वीवाजी के जंगलों में अपराधियों द्वारा जिंदा जला दिया गया। उनके शरीर में आग लगा दिए जाने के बाद वे बुरी तरह घायल हो गए। चेन्नई हवाई अड्डे के पास से उनका अपहरण कर लिया गया था। नौ सेना का जवान झारखंड के पलामू का रहने वाला था।