Tag Archives: # Prime Minister Narendra Modi

‘मन की बात’, में बोले PM मोदी- छठ का पर्व ‘श्रेष्ठ भारत’ का भी उदाहरण…पढ़िए

Mann ki Baat: रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की। इस दौरान PM ने अपने संबोधन की शुरुआत छठ की बधाई के साथ शुरु की। मन की बात के 94वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें। छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है। आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण: मन की बात में PM नरेंद्र मोदी  ने कहा कि छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है। आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है। पहले गुजरात में उतनी छठ पूजा नहीं होती थी लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर आने लगे हैं। ये देखकर मुझे भी बहुत खुशी होती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हमारा देश सोलर के साथ ही स्पेस सेक्टर में भी कर रहा कमाल:  पीएम ने कहा कि आजकल हम देखते हैं कि विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं। सूर्य देव का ये वरदान है – ‘सौर ऊर्जा’। सोलर एनर्जी आज एक ऐसा विषय है जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं। हमारा देश सोलर के साथ ही स्पेस सेक्टर में भी कमाल कर रहा है। हाल ही में भारत ने एक साथ 36 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया है। दिवाली से एक दिन पहले मिली ये सफलता बड़ा गिफ्ट है।

कारगिल में बोले PM मोदी- सेना के जवान ही मेरा परिवार…आप भी पढ़‍िए

DESK:  देश में आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल में जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के बीच मिठाइयां बांटी साथ ही उनके साथ मिलकर राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ भी गाया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिवाली के अवसर पर करगिल में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है।

दिवाली के अवसर पर सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक राष्ट्र तब अमर होता है, जब उसकी संतानों को उसके वीर बेटों और बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

करगिल में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ एक भी युद्ध ऐसा नहीं हुआ है, जहां करगिल ने जीत का झंडा नहीं फहराया हो। दिवाली का अर्थ है आतंक के अंत का त्योहार और कारगिल ने इसे संभव बनाया है।

UP Assembly Elections :16 जिलों की 59 सीट,तीसरे चरण के लिए आज शाम खत्म होगा चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव  सात चरणों में हो रहे हैं और दो चरणों का चुनाव हो चुका है और 20 फरवरी को तीसरे चरण  का चुनाव होना है. राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान  होगा और इसके लिए शुक्रवार शाम से प्रचार खत्म हो जाएगा. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर महोबा में मतदान होगा.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्य में तीसरे चरण में हाथरस, सादाबाद, सिकंदरा राऊ, टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमॉपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर, मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, कायमगंज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज, जसवंतनगर, इटावा, भरथना, बिधूना, दिबियापुर, औरैया, रसूलाबाद, अकबरपुर-रानिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर, मढ़ौगढ़, कालपी, उरई, बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर, गरौथा, ललितपुर, महरौनी, हमीरपुर, राठ, महोबा और चरखारी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फिलहाल तीसरे चरण के लिए प्रचार के लिए सियासी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है. क्योंकि तीसरे चरण के लिए आज शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा. इस चरण में कई जिले ऐसे हैं, जिन्हें कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनावों में बीजेपी ने यहां भारी सेंध लगाई और 59 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी फिर से अपने हारे हुए गढ़ में जीत दर्ज करना चाहती है. पिछले विधानसभा चुनाव में इन जिलों में एसपी-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीटें मिली थीं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा और इसके लिए शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी. इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होंगे. फिलहाल मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. गौरतलब है कि राज्य में अभी तक चुनाव शांति के साथ संपन्न हुए हैं.

सोमवार को होगी अगली सुनवाई,सुप्रीम कोर्ट का पंजाब हाई कोर्ट को सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों ने कमेटी बनाई हैं, क्यों ना दोनों को जांच करने दी जाए। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार की कमेटी सिर्फ सुरक्षा में चूक की जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीएम की सुरक्षा को लेकर हम गंभीर हैं, राज्य और केंद्र अपनी कमेटी पर खुद से विचार करें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को रिकॉर्ड सुरक्षित करने के आदेश दिए गए हैं। पीएम मोदी के रूट की सभी जानकारी को सुरक्षित रखने को कहा गया है। कोर्ट ने पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस, एसपीजी और दूसरी एजेंसियों से रजिस्ट्रार जनरल को जरूरी जानकारी देने को भी कहा। एनआईए से भी सहयोग करने को कहा गया है। मामले की सुनवाई सोमवार को फिर होगी। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का मामला मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना की बेंच के सामने उठाया था। सुनवाई के दौरान मनिंदर सिंह ने कहा कि यह केवल कानून और व्यवस्था का मुद्दा नहीं है बल्कि एसपीजी अधिनियम के तहत एक मुद्दा है।

मनिंदर सिंह ने कहा कि यह एक वैधानिक जिम्मेदारी है। इसमें कोताही नहीं बरती जा सकती है। यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है, सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं है और राज्य सरकार को वैधानिक स्तर पर इसकी अनुपालन करनी होती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मसला है और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक हुई है इस मामले में स्पष्ट जांच जरूरी है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी जरूरी है। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के पास इस मामले में अधिकार नहीं है कि वह जांच कराएं या विशेष तौर पर एसपीजी एक्ट से जुड़ा मुद्दा है और इस मामले में अदालत को जांच करानी चाहिए। सुनवाई के दौरान कनाडा के आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस की भी चर्चा हुई है। केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा कि पीएम की सुरक्षा में चूक जिसमें राज्य शासन और पुलिस प्रशासन दोनों पर जिम्मेदारी थी उसकी जांच राज्य सरकार नहीं कर सकती। कहा गया कि जांच में एनआईए का होना भी जरूरी है। यह भी कहा गया कि पंजाब के गृह सचिव खुद जांच और शक के दायरे में हैं तो वो कैसे जांच टीम का हिस्सा हो सकते हैं?

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ब्लू बुक’ नियमों की अनदेखी की,पंजाब पुलिस ने नहीं किया खुफिया इनपुट का पालन-PM Security Breach

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली सुरक्षा कारणों में चूक के चलते रद करनी पड़ी थी। मामले में गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनों को लेकर खुफिया इनपुट थे, बावजूद इसके पंजाब पुलिस ने ‘ब्लू बुक’ नियमों (Blue Book Rules) का पालन नहीं किया। विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की ब्लू बुक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधिकारी ने बताया कि ब्लू बुक के अनुसार, राज्य की पुलिस को किसी भी प्रतीकूल स्थिति, जैसी पंजाब में देखने को मिली, उस समय एक आकस्मिक मार्ग की तैयारी पहले से करके रखनी होती है। उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी लगातार पंजाब पुलिस के संपर्क में थे और उन्हें प्रदर्शनों के बारे में बता दिया था और पंजाब पुलिस ने भी पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि एसपीजी के जवान पीएम के चारों ओर घेरा बनाकर रहते हैं लेकिन सुरक्षा के बाकी उपायों की जिम्मेदारी राज्य सरकार के हाथों में होती है। स्थिति में होने वाले बदलाव की जानकारी राज्य की पुलिस एसपीजी को देती है और उसी हिसाब से वीआईपी की गतिविधि बदली जाती है। गृह मंत्रालय ने अब पंजाब पुलिस से संबंधित स्थान पर सुरक्षा बलों, बैरिकेड की तैनाती और सुरक्षा को लेकर अपनाए गए दूसरे उपायों की जानकारी मांगी है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा में हुई चूक के मामले में खुफिया एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब के फिरोजपुर पहुंचकर 42,750 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखनी थी। गृह मंत्रालय ने बताया कि पीएम बुधवार सुबह पंजाब के बठिंडा एयरपोर्ट पर उतरे थे। यहां से उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए हुसैनवाला के राष्ट्रीय शहीद स्मारक आना था। लेकिन बारिश के कारण मौसम ठीक होने के लिए 20 मिनट कर इंतजार करना पड़ा। जब मौसम ठीक नहीं हुआ, तो प्रधानमंत्री को सड़क के रास्ते ले जाने का फैसला हुआ। जिसमें दो घंटे का समय लगता।

स्मृति ईरानी ने कहा- पंजाब में कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम

नई दिल्ली-पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस पर हमलावर है। इसे लेकर भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पजाब सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पंजाब में कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे। जो लोग कांग्रेस पार्टी में मोदी से घृणा करते हैं वो आज प्रधानमंत्री को, उनकी सुरक्षा को कैसे भंग किया जाए, इसके लिए प्रयासरत थे। स्मृति ईरानी ने आगे सवाल करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा का प्रबंध और रास्ते में किसी भी तरह का गतिरोध नहीं है ऐसा आश्वासन पंजाब पुलिस ने पीएम के सुरक्षा दस्ते को दिया। क्या जानबूझकर झूठ बोला गया? जिन लोगों ने पीएम की सुरक्षा को भंग किया, उन लोगों को पीएम की गाड़ी तक किसने और कैसे पहुंचाया?’

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ‘पंजाब में कानून-व्यवस्था इतनी खराब है कि डीजीपी का दावा है कि वह पीएमओ और पीएम सुरक्षा विवरण प्रदान करने में असमर्थ हैं। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। हमारे देश के इतिहास में पहले कभी किसी राज्य सरकार ने जानबूझकर प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने का परिदृश्य नहीं बनाया। हम जानते हैं कि कांग्रेस मोदी से नफरत करती है, लेकिन आज उन्होंने भारत के पीएम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ‘राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा का नेतृत्व करने वालों ने प्रधानमंत्री को सुरक्षित करने के किसी भी आह्वान या प्रयासों का जवाब क्यों नहीं दिया? पंजाब सरकार में से किसने पीएम के रूट की जानकारी दी? वीडियो के तौर पर साक्ष्य अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। यह ऐसे प्रश्नों को सामने लाते हैं।’ स्मृति ईरानी ने यह भी कहा, ‘जब पीएम मोदी की सुरक्षा भंग हुई, तो कांग्रेस नेता खुशी से झूम उठे। उन्होंने उनसे पूछा कि हाऊ इज द जोश ! पीएम मोदी ने वापस जाते समय हमेशा की तरह उदारता दिखाते हुए कहा कि ‘जिंदा लौट रहा हूं!’

बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस पहुंच अधिकारियों से बोले पीएम,अपने सीएम को थैंक्स कहना, मैं जिंदा लौट रहा हूं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज फिरोजपुर में पीजीआइ के सैटेलाइट सेंटर का शिलान्यास करना था। इसके बाद उन्हें रैली को संबोधित करना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से रैली रद कर दी गई है। बठिंडा एयरपोर्ट पर पीएम ने लौटते वक्त अफसरों से कहा कि सीएम चन्नी को शुक्रिया कहना कि वह एयरपोर्ट तक जिंदा लौट आए हैं।  पीएम विमान से सुबह बठिंडा पहुंचे थे। यहां पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने उनका स्वागत किया। यहां से वह बारिश के कारण सड़क मार्ग के जरिए फिरोजपुर के लिए रवाना हुए। पहले पीएम मोदी को बठिंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकाप्टर से पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। इस कारण मौके पर ही उनके लिए रूट का प्रबंध किया गया। रास्ते में कुछ लोगों ने मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा में चूक माना है और पंजाब सरकार से जवाब मांगा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एएनआइ के मुताबिक सुबह पीएम बठिंडा पहुंचे, जहां से उन्हें हेलिकाप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था, पर बारिश और खराब दृश्यता के कारण पीएम ने लगभग 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह तय किया गया कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय मेरीटर्स मेमोरियल का दौरा करेंगे, जिसमें 2 घंटे से अधिक समय लगेगा। डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की पुष्टि के बाद वह सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो देखा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। गृह मंत्रालय के मुताबिक पीएम की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। इस सुरक्षा चूक के बाद, बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस जाने का निर्णय लिया गया। गृह मंत्रालय (एमएचए) का कहना है कि वह इस गंभीर सुरक्षा चूक का संज्ञान ले रहा है और राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार को भी इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें, पीएम मोदी को फिरोजपुर से 42,750 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखना था। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी रैली में पहुंचे। बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली में शामिल नहीं हुए। हालांकि अन्य नेताओं का मंच से भाषण चल रहा है। पीजीआइ सैटेलाइट सेंटर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गजेंद्र शेखावत, मीनाक्षी लेखी ने भी हिस्सा लेना था। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पहले ही कह चुके थे कि स्टाफ के दो सदस्य कोविड पाजिटिव आने के कारण वह खुद नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन वर्चुअल तौर पर मौजूद रहेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ में दो हजार करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजना यूपी डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसी भी परियोजना के शिलान्यास के बाद उद्घाटन भी करने के अपने वादे के क्रम में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश को बड़ा तोहफा मिलेगा। पीएम नरेन्द्र 14 सितंबर को अलीगढ़ में दो हजार करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजना यूपी डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलीगढ़ के 14 सितंबर के दौरे को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा आगाज भी माना जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही पीएम मोदी अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखेंगे। अलीगढ़ में ही बनी हवाई पट्टी का भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसका नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर किया गया है। पीएम मोदी के इस दौरे को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।उत्तर प्रदेश में रोजगार देने का बड़ा उपक्रम माने जा रहे डिफेंस यूपी कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को दो हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली यूपी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि यूपी रक्षा उत्पाद, ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक और अन्य उत्पाद के लिहाज से आगे बढ़ा है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2018 के बाद तेजी से काम हुआ है। डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में 200 एकड़ जमीन ली गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने छह नोड की घोषणा की थी। इनमें झांसी नोड सबसे बड़ा है। इसके लिए 2037 करोड़ की रिलीज के साथ 29 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया गया है। सतीश महाना ने बताया कि डिफेंस यूपी कॉरिडोर से प्रदेश में रोजगार बढ़ेगा। इसी के क्रम में ब्रह्मोस के निर्माण के लिए लखनऊ में 200 एकड़ जमीन दी जा रही है। उद्योग मंत्री महाना ने बताया कि 14 को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी को प्रदर्शनी और फिल्म के जरिए डिफेंस यूपी कॉरिडोर के संबंध में जानकारी दी जाएगी,सतीश महाना ने कहा कि इसके लिए जमीन की लागत पर निवेशक को 25 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। यह कॉरिडोर कारोबारियों और उद्यमियों के लिहाज से काफी अहम है। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। जिसमें 19 इंडस्ट्रियल यूनिट्स होंगी। इसके लिए 200 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस डिफेंस कॉरिडोर का पीएम मोदी ने 2018 में शिलान्यास किया था। डिफेंस यूपी कॉरिडोर अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट को जोड़ेगा।गौरतलब है कि डिफेंस यूपी कॉरिडोर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिसके जरिए बड़ी मात्रा में निवेश जुटाने, रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2019 में अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप नाम पर अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया था। इसके बाद 14 सितंबर 2019 को विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। अब 14 सितंबर पीएम मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। महाराजा महेन्द्र प्रताप सिंह जाट नेता थे। उन्होंने ही विश्व विख्यात अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवॢसटी के लिए जमीन दान दी थी।अलीगढ़ में डिफेंस यूपी कॉरिडोर के साथ स्टेट यूनिवर्सिटी अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों के लिए विकास की धुरी बनेगा। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और साक्षरता भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी के शिलान्यास के बाद अन्य कॉलेजों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से जोडऩे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस स्टेट यूनिवॢसटी में स्किल डेवलपमेंट समेत कई वेकेशनल कोर्सस होंगे। इसे हाथरस, कासगंज व एटा इटा समेत कई जिलों के 100 से ज्यादा कॉलेजों को जोड़ा जाएगा

सरदारधाम भवन उद्घाटन-पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा नेशनल एप्रेंटिशिप स्कीम से युवाओं का कौशल विकास बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा नेशनल एप्रेंटिसरदार धाम के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के बारडोली सत्याग्रह को याद किया। मोदी ने ज्ञान व कौशल का महत्व बताते हुए कहा इससे आजीविका के लिए चिंता नहीं करनी पड़ती है। पीएम मोदी ने कहा आज 11/09  है, एक ऐसी तारीख जिसे दुनिया के इतिहास में मानवता पर हमले के रूप में याद किया जाता है… लेकिन उसी तारीख ने हमें मानवीय मूल्यों के बारे में भी सिखाया।शिप स्कीम से युवाओं का कौशल विकास बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इससे बाजार में कुशल लोगों की मांग होगी युवाओं को ग्लोबल वर्ल्ड के लिए तैयार करें। गुजरात के लोगों में एंटरप्रेन्योरशिप का जन्मजात गुण होता है। सरदारधाम युवाओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए भरपूर प्रयास करता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वाइब्रेंट गुजरात निवेशक सम्मेलन इस प्रयास को आगे बढ़ाएगा। गुजरात का हुनर प्रदेश व देश में ही नहीं कोई दुनिया में पहचाना जाने लगा है। गुजरात का युवा कहीं पर भी रहे देश हित उसकी प्राथमिकता होती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद के सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला के साथ-साथ सरदारधाम के दानदाता और ट्रस्टी भी मौजूद हैं। पाटीदार समाज द्वारा विकसित काम्प्लेक्स ऐसे सभी छात्रों को उचित दर पर प्रशिक्षण और रहने की सुविधा प्रदान करेगा। यहां बेहतर नौकरी के इच्‍छुक ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाएगी।सरदारधाम शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वैष्णोदेवी सर्कल के करीब अहमदाबाद-गांधीनगर सीमा क्षेत्र में स्थित 11,672 वर्ग फुट के क्षेत्र में निर्मित सरदारधाम भवन के पहले चरण का निर्माण 200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। इस भवन का निर्माण विश्व पाटीदार समाज (वीपीएस) ने देश के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास पर ध्यान देते हुए किया था। यहां 1,600 छात्रों व उम्मीदवारों के लिए आवासीय सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी जिसमें 1,000 कंप्यूटर सिस्टम, व्यायामशाला और स्वास्थ्य देखभाल यूनिट, सभागार, मल्टीपरपज हाल, लाइब्रेरी, उच्‍च तकनीक की सुविधाओं वाली कक्षाएं, इनडोर खेल और अन्य सुविधाएं हैं। 50 लग्‍जरी रूम के साथ ही व्यापार और राजनीतिक समूह के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्‍ध करवायी जाएगी। सरदारधाम परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये की लागत से अब यहां 2,000 छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

मन की बात में बोले PM मोदी- संस्कृत को लेकर बढ़ी जागरुकता, मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन खेल को समर्पित था। देश को कितने ही पदक क्यों न मिल जाएं, लेकिन जब तक हाकी में पदक नहीं मिलता भारत का कोई भी नागरिक विजय का आनंद नहीं ले सकता है और इस बार ओलंपिक में चार दशक के बाद पदक मिला।हाल के दिनों में जो प्रयास हुए हैं, उनसे संस्कृत को लेकर एक नई जागरूकता आई है। अब समय है कि इस दिशा में हम अपने प्रयास और बढाएं। हमारी संस्कृत भाषा सरस भी है, सरल भी है। संस्कृत अपने विचारों, अपने साहित्य के माध्यम से ये ज्ञान विज्ञान और राष्ट्र की एकता का भी पोषण करती है, उसे मजबूत करती है। संस्कृत साहित्य में मानवता और ज्ञान का ऐसा ही दिव्य दर्शन है जो किसी को भी आकर्षित कर सकता है: पीएम मोदी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हम अपने पर्व मनाएं, उसकी वैज्ञानिकता को समझे, उसके पीछे के अर्थ को समझे। इतना ही नहीं हर पर्व में कोई न कोई सन्देश है, कोई-न-कोई संस्कार है। हमें इसे जानना भी है, जीना भी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत के रूप में उसे आगे बढ़ाना भी है: पीएम मोदी हर परिवार में अब खेलों के बारे में चर्चा होने लगी है। क्या हमें अब इसे रूकने देना चाहिए? अब खेल-कूद को रूकना नहीं है। इस गति को अब रोकना नहीं है। अब हमारे खेल के मैदान भरे हुए होने चाहिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमेरे देश का युवा मन अब सर्वश्रेष्ठ की तरफ अपने आपको केंद्रित कर रहा है। सर्वोत्तम करना चाहता है, सर्वोत्तम तरीके से करना चाहता है। ये भी राष्ट्र की बहुत बड़ी शक्ति बनकर उभरेगा। देश के युवाओं ने मन में ठान लिया कि कैसे दुनिया में भारत के खिलौनों की पहचान बनानी है। वे अब नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। आज युवा इसपर ध्यान केंद्रित कर रहा है: पीएम मोदी हमने अभी कुछ समय पहले ही अपने अंतरिक्ष क्षेत्र को खोला था और देखते ही देखते युवा पीढ़ी ने उस मौके को पकड़ लिया और इसका लाभ उठाने के लिए कालेजों के छात्र, यूनिवर्सिटी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले नौजवान बढ़-चढ़ करके आगे आए हैं और मुझे पक्का भरोषा है कि आने वाले दिनों में बहुत बड़ी संख्या ऐसे उपग्रह की होगी, जिसपर हमारे युवाओं ने काम किया होगा: पीएम मोदी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आज का युवा बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है। वो नए रास्ते बनाना चाहता है। अनजानी जगह पर कदम रखना चाहता है। मंजिल भी नयी, लक्ष्य भी नए, राह भी नयी और चाह भी नयी। भारत का युवा एक बार मन में ठान लेता हैं, तो उसे पूरा करने के लिए जी-जान से जुट जाता है। दिन-रात मेहनत कर रहा है : पीएम मोदी,साथियो, जब खेल-कूद की बात होती है न, तो स्वाभाविक है हमारे सामने पूरी युवा पीढ़ी नजर आती है और जब युवा पीढ़ी की तरफ गौर से देखते हैं कितना बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। युवा का मन बदल चुका है: पीएम मोदी,मन की बात कार्यक्रम को आकाशवाणी, दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और मोबाइल एप पर भी प्रसारित किया जाएगा। इसके अलवा इसे आज प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी देख सकते हैं।  प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम में ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार लोगों के साथ साझा करते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के लिए सुझाव मांगे थे। बुधवार को अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस महीने के मन की बात कार्यक्रम में आप की किस तरह के विषयों में रुचि है। इन विषयों को आप माई गोव या नमो एप पर साझा कर सकते हैं। आप फोन नंबर 1800117800 पर अपना संदेश रिकार्ड करके भी भेज सकते हैं।मन की बात कार्यक्रम के 79वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ने के लिए ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ का मंत्र देकर लोगों से एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की थी।उन्होंने देश के विकास के लिए आजादी की लड़ाई के समय जैसी एकजुटता की जरूरत पर बल दिया। उनका संदेश साफ है कि विकास की गति को तेज करने के लिए हमें अपने छोटे-छोटे मतभेदों को छोड़ना होगा और साथ मिलकर काम करना होगा। देश में एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने के प्रयासों को उन्होंने आंदोलन के रूप में चलाने की जरूरत बताई