Tag Archives: priyanka gandhi

दलित वोटों को लुभाने की कवायद तेज! वाराणसी में संत रविदास की जंयती पर माथा टेकने जायेंगे अखिलेश और प्रियंका

नई दिल्ली। जहां एक तरफ आज वृंदावन में आस्था का स्नान है तो वहीं आज वाराणसी में सियासी घमासान भी होने वाला है। आपको बता दें की रवि दास की जयंती पर प्रियंका गांधी माथा टेकने आज वाराणसी जाएंगे इसी क्रम अखिलेश यादव भी रवि दास के दर्शन करने वाराणसी पहुंचेंगे।

यहां संत रविदास की जन्मस्थली पर आना सिर्फ श्रद्धा को दर्शाना नहीं है। इसके पीछे कहीं ना कहीं बड़ा राजनीतिक संदेश है। कहा जाता है की जिसको दलित वोटों को प्राप्त करना है वो संत की जन्मस्थली उनके दर्शन करने आते है। तो देखना ये है कि ये सियासत के दिग्गज वाराणसी पहुंचकर क्या सियासी संदेश देंगे।

वाराणसी में मिली जीत से प्रियंका गांधी के खुशी का ठिकाना नहीं, ट्वीट कर इशारों-इशारों में सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई को मिली जीत से गदगद हैं। उन्होंने ट्वीट कर विजयी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए इशारों-इशारों में सरकार पर निशाना भी साधा।

उन्होंने ट्वीट किया ‘युवाओं द्वारा रोजगार मांगने की जोरदार हुंकार भरने वाले दिन ही वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के चुनाव के रिजल्ट युवा मन की एक झलक है। युवाओं ने मुद्दामूलक राजनीति पर मुहर लगाई है। एनएसयूआई के सभी विजयी छात्र संघ प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।’

वाराणसी शहर के बीचोबीच स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी को झटका लगा है। उसे सभी सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी विमलेश यादव को अध्यक्ष की सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस की छात्र ईकाई एनएसयूआई केसंदीप पाल और महामंत्री पद पर एनएसयूआई के प्रफुल्ल पांडेय को जीत मिली है।

प्रियंका गांधी लगातार यूपी सरकार को घेरने के लिए अलग अलग मुद्दों को उठा रही हैं। उनकी नजर अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव है। शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाराणसी आ रही हैं। वह रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगी। पिछले साल भी प्रियंका गांधी रविदास जयंती पर मंदिर आई थीं। एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने युवाओं को रोजगार के लिए ट्वीटकर सरकार को घेरा था।

 

आज मथुरा में कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार को घेरेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

आगरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार को घेरेंगी।

प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के करीब एक दर्जन नेता भी किसान पंचायत में कृषि कानून से होने वाले नुकसानों के बारे में किसानों का समझाएंगे। प्रियंका करीब एक से डेढ़ घंटे के मध्य में मथुरा पहुंचेंगी।

कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में अपने दौरे पर मंदिरों के साथ मजारों पर भी माथा टेक रही हैं। इसी क्रम में उनका मंगलवार को मथुरा का दौरा है। जहां पर वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी।

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आग मथुरा में रहेंगी। मथुरा में वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी माथा टेकेंगी। किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपना रही हैं। वह मथुरा के पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी।

कांग्रेस महासचिव के प्रदेश के धार्मिक स्थलों की ओर रुख करने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कान्हा की नगरी में प्रियंका वाड्रा ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर या कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक जा सकती हैैं।

उनके निजी सचिव संदीप सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गूजर ने यहां पार्टीजनों के साथ मंथन कर कार्यक्रम को फाइनल किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा पालीखेड़ा मैदान में आयोजित कांग्रेस की किसान पंचायत पहुंचेंगी। वहां संबोधन के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। मंदिर में दर्शन के बाद उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, आनंद भवन में पुरखों को किया याद

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचीं। यहां उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाई। वह सबसे पहले आनंद भवन गईं। वहां करीब एक घंटे का वक्‍त गुजारने के बाद प्रियंका संगम तट पहुंची। आनंद भवन से वह नैनी ओवरब्रिज होते हुए अरैल घाट पहुंचीं।

वहां  नाव से बीचोबीच जाकर उन्‍होंने संगम में डुबकी लगाई। नाव से ही उन्‍होंने माघ मेला क्षेत्र में प्रवेश किया। प्रयागराज पहुंचने पर प्रियंका गांधी की आगवानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने की।

प्रमोद तिवारी ने एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत बुके भेंटकर किया। प्रयागराज पहुंचते ही प्रियंका का काफिला एयरपोर्ट से आनंद भवन के लिए रवाना हो गया। वह झलवा से राजरूपपुर होते हुए एजी ऑफिस चौराहा फिर धोबी घाट चौराहा और बालसन होते हुए आनंद भवन पहुंचीं। उनके स्वागत में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सैकड़ों छात्र वहां पहले से मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से वहां काफी चाक चौबंद व्‍यवस्‍था रही।

 

उत्तरप्रदेश :आज प्रयागराज पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, संगम में करेंगी स्नान

उत्तरप्रदेश। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा आज पांच घंटे प्रयागराज में गुजारेंगी। प्रियंका सुबह 10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी व शाम तीन बजे उनका वापसी का विमान है।

प्रयागराज में वह आनंद भवन व मनकामेश्वर मंदिर जाएंगी। इसके साथ ही संगम स्नान व मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पूजन व आरती में भी शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने दोनों बच्चों के साथ प्रयागराज आएंगी।

कांग्रेस महासचिव के मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में आने का प्रोटोकॉल प्रशासन को मिल गया है। सुबह 10 बजे वह चार्टर प्लेन से प्रयागराज आएंगी। 11 बजे आनंद भवन पहुंचेंगी। आनंद भवन में उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी रहेंगे। पति राबर्ट वाड्रा इस दौरान साथ होंगे कि नहीं इस बारे में पूछने पर पार्टी पदाधिकारी कुछ नहीं कह सके।

बताया जा रहा है कि आनंद भवन में ट्रस्ट के कुछ काम से प्रियंका दो घंटे ठहरेंगी। आनंद भवन में कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियंका से मुलाकात कर सकते हैं। दोपहर एक से तीन बजे तक प्रियंका को संगम क्षेत्र में रहेंगी। इस दौरान वो मनकामेश्वर मंदिर परिसर में दोपहर एक बजे द्वारकाशारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलकात करेंगी।

मंदिर परिसर में भगवान का पूजन, आरती व भंडारा होगा। इसमें भी वो शामिल हो सकती हैं। प्रियंका दोपहर का भोजन यहीं पर करेंगी। शाम तीन बजे बमरौली एयरपोर्ट से वापसी करेंगी। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने प्रियंका के प्रयागराज आने की पुष्टि की है।

किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करने जा रही प्रियंका वाड्रा के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बची जान!

नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर्स पर चल रहे किसान आंदोलन में अपनी जाव गंवाने वाली नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही प्रियंका वाड्रा गांधी के काफिले में शामिल चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके चलते एक बड़ा हदसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान कोई ज्यादा हताहत नहीं हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंयका गांधी के काफिले में शामिल अगली कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके बाद पीछे चल रही कार का बैलेंस बिगड़ गया और सामने कार से टकरा गई। बता दें कि आज नवरीत सिंह का अंतिम संस्कार है, जिसमें शामिल होने और परिजनों के साथ दुख बांटने प्रियंका वाड्रा रामपुर जा रही थीं। प्रियंका के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद हैं। प्रियंका NH-24 के रास्ते रामपुर जा रही हैं।

गौरतलब है कि नवरीत सिंह की मौत दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई थी। नवरीत का ट्रैक्टर दिल्ली पुलिस के बैरिकेड से टकराने के बाद पलट गया था। ट्रैक्टर हादसे के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था। वीडियो में देखा गया कि आईटीओ के पास पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। नवरीत इस ट्रैक्टर को खुद चला रहे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवरीत सिंह की मौत दुर्घटना के कारण हुई थी।

यूपी कांग्रेस को एक और झटका, अब इस वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ब्राम्हण महासभा के समन्वयक पंडित विनोद मिश्रा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मिश्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रह चुके हैं और वह राज बब्बर के कार्यकाल में लखनऊ जिला के प्रभारी थे। बयान में मिश्रा ने अपने इस्तीफा के लिए पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।

विनोद मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों और स्थापित परंपरा से भटक गई है। पार्टी में लगातार कार्यकर्ताओं का अपमान हो रहा है। इसकी वजह सिर्फ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को कानूनी शिकंजे में फंसने से बचाना है। विनोद मिश्रा निर्मल खत्री की अध्यक्षता के समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव के साथ ही प्रभारी संगठन भी रहे हैं। उनका छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए बडा झटका माना जा रहा है।