Tag Archives: Protest

माजुली एक्ट को लागू करने की मांग, विश्व हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन  

नई दिल्ली। विश्व हिंदू महासंघ ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर माजुली एक्ट को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अंतरिम अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने हिस्सा लिया।।

उन्होंने कहा की मोदी सरकार से अपील करते हैं कि वह इस एक्ट को शीघ्र लागू करें और हमने इस मामले को लेकर मोदी और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को पत्र भी भेजा है। हमारी मांग है कि वह इस एक्ट को लागू करें और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

आगे उन्होंने कहा हम दिल्ली के बाद असम में भी प्रदर्शन करेंगे।  इस प्रदर्शन में 100 से अधिक लोग हिस्सा लेने वाले थे लेकिन इजाजत ना मिलने के कारण 40 से 50 लोग ही शामिल हो पाए हैं। इस प्रदर्शन में माजुली के प्रमुख स्त्राधिपति स्वामी जनार्दन देव एवं महामंत्री अलखनाथ और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेश तोमर वासन के महामंत्री बालेंन वेशव भी शामिल हुए।

महंत सुरेंद्रनाथ ने कहा कि असम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षेत्र में विकास करने की बात कही थी और यह अकेला ऐसा आईलैंड है, जिसे जिले का दर्जा दिया गया है। दिल्ली में इसको लेकर अभी तक प्रदर्शन नहीं हुआ था, जिसकी वजह से इस पर किसी का ध्यान नहीं गया।

सुरेंद्रनाथ ने इस एक्ट को लेकर जानकारी दी और कहा कि माजुली ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य विश्व का सबसे बड़ा टापू है। 20वीं सदी तक इसका क्षेत्रफल 880 किलोमीटर था, जो अब सिमटकर 800 वर्ग किलोमीटर रह गया है। माजुली को असम की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। 15वीं शताब्दी में वैष्णव संप्रदाय के प्रवर्तक श्रीमंत शंकरदेव और महादेव ने वैष्णव सत्र की स्थापना की वर्तमान में केवल माजुली में 36 सत्रह हैं। तत्पश्चात संपूर्ण असम में वैष्णव संप्रदाय का प्रचार-प्रसार हुआ इसके महत्व को देखते हुए माजुली के विकास के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ों की योजना तैयार की है और असम सरकार ने 2006 में माजुली कल्चर लैंड के परिजन एक्ट 2006 लागू किया जिसे अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है।

 

BHU में फिर बढ़ेगा बवाल? पांच दिन से धरना दे रहे 5 छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीएचयू में सभी कक्षाएं के साथ खोलने के लिए सिंह द्वार धरना दे रहे 5 छात्र आशुतोष, सुमित, अनुपम शोध, पवन और अविनाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धरनास्थल को भी खाली करा दिया है। दरअसल बीएचयू के सिंहद्वार पिछले पांच दिन से छात्र धरना-प्रदर्शन कर रहे  थे। छात्रों ने कहना है कि  स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ‘ऑन-ऑफ लाइन’ कक्षाएं सोमवार से शुरू कर दी गईं, लेकिन प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की कक्षाएं उस तरह से शुरू नहीं की गई हैं।

प्रदर्शनकारी कई छात्रों का कहना है कि वाराणसी समेत देश के अधिकांश स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय पुन: खोल दिए गए हैं, लेकिन यहां उनकी कक्षाएं शुरू नहीं की जा रही हैं। इस वजह से उनकी पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित है तथा वे बेहद तनाव में हैं। ऐसे में प्रशासन को तत्काल कक्षाएं बहाल करनी चाहिए।

दूसरी ओर विश्वविद्यालय के सूत्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में कक्षाएं कोविड से संबंधित सरकार के दिशा-निर्देशों एवं एहतियाती उपायों का पालन करते हुए ही आयोजित की जाएंगी। गौरतलब है कि करीब 11 माह गत 17 फरवरी से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास पुन: खोल दिये गये थे जबकि सोमवार यानी 22 फरवरी से उनकी ऑन-ऑफ लाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई। उससे पहले कोरोना महामारी के कारण कक्षाएं बंद करनी पड़ी थीं।

 

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, जमकर की नारेबाजी

उत्तराखंड। चंपावत जिले में टनकपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को भाजपा सरकार पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रसियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा आए दिन तेल, खाद्य तेल व राशन सहित अन्य सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता का बहुत बुरा हाल हो गया है। सभी लोग बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं। इससे आक्रोशित होकर पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल ने कहा कि पूरी जनता महंगाई से त्रस्त है लेकिन इस संवेदनहीन सरकार की कानों तक जूं नहीं रेंग रही है। रोज राशन, तेल समेत अन्य सामानों के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार हर रोज नए-नए टैक्स लगा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार अपने तीन-चार पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

रिपोर्ट- अशोक सरकार

उत्तराखंड : बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

लक्सर। नगर के बालावाली तिराहे पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने अपनी पीठ पर गैस सिलेंडर रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने अपनी पीठ पर गैस सिलेंडर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा की बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। वहीं, कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने कहा की आज कांग्रेस पार्टी के सभी लोग एक साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं ने यह संकल्प लिया है की अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

रिपोर्ट – अरुण कुमार