Tag Archives: # Rahul Gandhi# Delhi Police

ED पूछताछ : कांग्रेसियों ने किया चक्का जाम ,इन रास्तों से जरा बचके…

DESK : राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह-सुबह ही ट्रैफिक जाम लग गया। अक्षरधाम के पास गाड़ियों की लंबी कतार लगी देखी गईं। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने की कोशिशों में जुटी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राहुल गांधी से सोमवार को भी ED पूछताछ करने वाली है। इसी के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के अनुमान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने विशेष ट्रैफिक इंतजाम किए हैं। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड इलाके में बसें नहीं चलेंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आम नागरिकों को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचने की सलाह दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन रास्तों पर ट्रैफिक मूवमेंट बंद रहेगी। इसके अलावा गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लैरिजेज जंक्शन, क्यू पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर भी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=Gw-FGl3qdD0