Tag Archives: #RAHUL

भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव से मिले राहुल गांधी-छत्तीसगढ़ में जारी तनाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और राज्य स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (T S Singh Deo) से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ में जारी तनाव के समाधान को लेकर आज यह मुलाकात की गई। राहुल गांधी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया (P L Punia) और AICC जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल (K C Venugopal) भी मौजूद थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सिंहदेव और बघेल के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई साल के फार्मूले को लेकर तनाव है। सिंहदेव का कहना है कि 2018 के चुनाव में जीत के समय ढाई-ढाई साल के फार्मूले का प्रस्ताव रखा गया था। दोनों ने कहा है कि वे पार्टी हाई कमान के फैसला मानेंगे। इस साल जून में छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। बैठक से पहले सिंहदेव ने कहा था, ‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी हमारे नेता हैं और वे जो कहेंगे वही हम मानेंगे।’ बघेल ने भी कहा था कि पार्टी के आलाकमान का जो फैसला होगा हम उसे ही मानेंगे। पंजाब और राजस्थान में भी कांग्रेस के सामने ऐसी ही मुश्किलें हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

टीएस सिंह देव के समर्थकों ने मुख्यमंत्री के पद के ढाई साल का मुद्दा उठाया था। हालांकि कांग्रेस ने कभी छत्तीसगढ़ में इस ढाई साल के फार्मूले की बात नहीं की है लेकिन टीएस सिंह देव के समर्थकों का दावा है कि उन्हें अंतिम ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था। बता दें कि दिसंबर 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में बघेल और राज्य के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार थे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई वर्ष के फार्मूले को लेकर चर्चा की शुरुआत हो गई थी। 17 दिसंबर वर्ष 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ बघेल को दिलवाई गई वहीं सिंहदेव और साहू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। राज्य में तब से चर्चा है कि बघेल और सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई वर्ष मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति बनी है।

जिस ट्रैक्टर से राहुल गांधी जा रहे थे संसद भवन, पुलिस ने किया जब्त; सुरजेवाला समेत 10 नेता हिरासत में

डीसीपी नई दिल्ली जिला दीपक यादव के मुताबिक सुबह करीब 10.50 बजे संसद मार्ग इलाके में पुलिसकर्मियों ने देखा कि राहुल गांधी व सुरजेवाला के साथ दस कार्यकर्ता बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन करने संसद भवन की तरफ आ रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में ट्रैक्टर पर सवार होकर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने संसद भवन की तरफ जाने के दौरान पुलिस ने सुरजेवाला समेत 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में बैठाकर मंदिर मार्ग थाने ले आया गया, जहां से पूछताछ के बाद शाम को सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के उस ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया जिसपर सवार होकर राहुल व सुरजेवाला समेत अन्य कार्यकर्ता वहां आए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

किसान आंदोलन व 15 अगस्त के मददेनजर नई दिल्ली जिले में धारा 144 लगी है। साथ ही ट्रैक्टर के प्रवेश पर सख्त पाबंदी है। बावजूद इसके ट्रैक्टर संसद मार्ग इलाके तक कैसे पहुंच गया, इस संबंध में आला अधिकारियों ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। ये सभी मोती लाल नेहरू मार्ग होते हुए ट्रैक्टर से संसद मार्ग इलाके में पहुंचे थे। जंतर-मंतर पर किसान संसद चलने के कारण वहां 200 प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा में करीब 2000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। नई दिल्ली जिला के सभी थानों के एसीपी व इंस्पेक्टरों की जंतर-मंतर पर डयूटी लगाई गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

डीसीपी नई दिल्ली जिला दीपक यादव के मुताबिक सुबह करीब 10.50 बजे संसद मार्ग इलाके में पुलिसकर्मियों ने देखा कि राहुल गांधी व सुरजेवाला के साथ दस कार्यकर्ता बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन करने संसद भवन की तरफ आ रहे हैं। ट्रैक्टर राहुल गांधी चला रहे थे। पुलिसकर्मियों ने सभी को रोक कर हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के बाद राहुल गांधी को संसद जाने के लिए छोड़ दिया गया। लेकिन सुरजेवाला समेत 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। बस से मंदिर मार्ग थाना ले जाने के दौरान कार्यकर्ता रास्ते भर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।