Tag Archives: Rajasthan Budget 2021

Rajasthan Budget 2021 :जानिए गहलोत सरकार के बजट की 10 बड़ी घोषणाएं  

राजस्थान। राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने आज विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। इस बार पेपरलेस बजट पेश किया गया। विधायकों को भी ब्रीफकेस के साथ में टैब दिया गया है, जिससे वे हार्ड कॉपी के स्थान पर डिजिटल कॉपी का उपयोग कर सकें।

इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने 2 घंटे 46 मिनट का बजट भाषण दिया। सीएम गहलोत का यह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण बताया जा रहा है। अपने भाषण सीएम गहलोत ने राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी सौगातों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अपने आगामी बजट में किसानों सहित समाज के सभी वर्गों की खुशहाली और कल्याण का ध्यान रखेगी। उन्होंने राज्य के कई जिलों में मंडियां स्थापित करने की घोषणा की है। वहीं एक कृषि महाविद्यालय स्थापित करने का ऐलान भी किया गया है। पशुपालकों के लिए भी कई घोषणाएं हुई हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में कई नई घोषणाएं की, जिनमें राज्य के 25 जिला मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से नर्सिंग महाविद्यालय स्थापित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि 2021- 22 में राज्य सरकार की सोच है कि सभी तबकों को साथ लेकर प्रदेशवासियों के जीवन को खुशहाल बनाया जाए।

इसके अलावा सीएम गहलोत ने कहा कि शराबबंदी को लेकर जनता की भावना का खयाल रखते हुए अभियान चलाया जाएगा। ये अभियान पूर्व विधायक गुलशन छाबड़ा की स्मृतियों के साथ चलाया जाएगा। नैतिक, धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण को ध्यान रखते हुए प्रदेश में स्वर्गीय श्री गुलशन छाबड़ा जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु आगामी वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।