Tag Archives: Ramayan

ओडिशा : लॉकडाउन में टीवी सीरियल देख 10 साल के बच्चे ने लिख डाली रामायण, पढिए पूरी खबर   

भुवनेश्वर। ओडिशा के 10 साल के एक बच्चे ने लॉकडाउन के दौरान टीवी पर रामयण देखकर फिर से रामायण लिख दी। उसने यह रामायण ओडिया भाषा में लिखी है। रामायण लिखने वाले आयुष कुमार खुंटिया ने इसे “पिलाका रामायण (बच्चों के लिए रामायण)” नाम दिया है। इसमें 104 पन्ने हैं। जो भी इस बारे में जान रहा है वह बच्चे की प्रतिभा को देखकर हैरान है।

महाकाव्य पिलाका रामायण लिखने वाले 10 साल के बच्चे आयुष ने बताया कि मैंने अपनी किताब में कई अद्भुत घटनाओं का जिक्र किया है। जैसे- भगवान राम का 14 साल के लिए घर छोड़कर जाना और पंचवटी वन से माता सीता का अपहरण। मैंने अयोध्या में भगवान राम के लौटने पर उनके भव्य स्वागत के बारे में भी लिखा है।

आयुष कुमार खुंटिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को पढ़ने-लिखने की आदत डालनी चाहिए। इससे आप जीवन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं।