Tag Archives: Rohit Sardana

मशहूर पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था इलाज

टेलीविजन जगत के मशहूर पत्रकार रोहित सरदाना का आज (30 अप्रैल) सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक वह कोरोना से उबर गए थे, लेकिन सीने में दर्द के चलते एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हुए थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। कई सालों से टीवी मीडिया का जाना-पहचाना चेहरा रहे रोहित सरदाना की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। ट्विटर पर उनके हजारों प्रशंसक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कुछ दिन पहले रोहित कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गए थे लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है। बता दें रोहित सरदाना ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।