Tag Archives: RSS

Global Hunger Index: में भारत की रैंकिंग पर उठे सवाल…जवाव दे केन्द्र सरकार

DESK: राष्ट्रीय स्वंमसेवक संघ से सम्बद्ध संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने बयान जारी कर वैश्विक भूख सूचकांक में भारत की रैंकिंग पर सवाल उठाये। जागरण मंच ने भारत की रैंकिंग को शरारती और भटकाने वाला बताया। सिडनी युनिवर्सिटी के समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर ने भी ऑस्ट्रेलियन टुडे में प्रकाशित बयान में रैकिंग में गलत मानक का हवाला दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रोफेसर डॉक्टर सैल्वेटोर बेबोन्स ने तर्क दिया कि भारत में कद के अनुरूप कम वजन वाले बच्चों की संख्या में तेज उछाल वेसटिंग डाटा कहलाता है। जोकि इस सूचकांक में गलत तथ्य पर आधारित है। हाल ही में रिलीज हुयी ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत छह पायदान नीचे खिसक कर 107 पर आ गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बेबोन्स ने ऑस्ट्रेलियन टुडे को दिये बयान में कहा भारत में कई बच्चों का वजन कद के अनुरूप कम हो सकता है, परन्तु यह कुपोषण नहीं है। इसका कारण भारत में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले शाकाहार की ज्यादा खपत हो सकता है। भारतीय चिकित्सक अनुसंधान (आईसीएमआर) ने भी डॉक्टर बेबोन्स की बात की समर्थन किया है। आईसीएमआर ने कहा है कि वह भूख को अर्धपोषण, बच्चों में विकास का रुकना, कम वजन के आधार पर नहीं मापती और बच्चों की मौत की दर की बढ़ना सिर्फ भूख के कारण नहीं है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नागपुर में RSS का दशहरा समारोह: RSS चीफ मोहन भागवत बोले- पापुलेशन कंट्रोल के लिए पॉलिसी बने…

DESK: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर हेडक्वॉर्टर में दशहरा समारोह का आयोजन हुआ। पहली बार एक महिला को आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया। संतोष यादव दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली दुनिया की एक मात्र महिला हैं। RSS के दशहरा समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस भी शामिल रहें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस दौरान सरसंघचालक डा. मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा- जनसंख्या जितनी अधिक होगी बोझ उतना ही ज्यादी होगा। हमको यह देखना होगा कि हमारा देश 50 साल के बाद कितने लोगों को खिला और झेल सकता है। इसलिए जनसंख्या की एक पॉलिसी बने और वह सब पर समान रूप से लागू हो।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

धर्म आधारित जनसंख्या असंतुलन ऐसा विषय है, जिसकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। जनसंख्या असंतुलन से भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन होता है। जन्म दर में अंतर के साथ-साथ बल, लालच या लालच और घुसपैठ से धर्मांतरण भी बड़े कारण हैं। RRS चीफ हर साल दशहरा पर संघ के सालभर के आयोजन और कार्यक्रमों की जानकारी देते हैं।

RSS के कार्यकर्ताओं ने निकाला पथ संचलन शक्ति प्रदर्शन…दिया एकजुटता का संदेश

AARYAA NEWS DESK : नवरात्र के मौके पर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिहारशरीफ द्वारा धनेश्वर घाट मंदिर से विजयदशमी का उत्सव मनाया गया । प्रत्येक वर्ष के प्रति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयदशमी की हुई थी देश के सभी प्रांतों में यह कार्यक्रम किया जाता है ।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्य वक्ता के रूप में रामनवमी जी क्षेत्रीय प्रचारक ने बिहार श्री के स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया उन्होंने देश की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया उन्होंने स्वयंसेवकों को देश के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।  संघ के विभिन्न गतिविधि के बारे में अंतर्गत कराया लव जिहाद आदि समस्याओं के लिए भी सतर्क रहने का निर्देश दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संभावित तीसरी लहर की तैयारी में शताब्दी वर्ष से पहले देश के हर गांव तक संघ की पहुंच बनाने की राह

प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में चार दिन तक चली प्रांत प्रचारक बैठक में संघ कोरोना महामारी के लिए चिंतित दिखा तो नए लक्ष्यों पर भी पैनी निगाह रही। वहीं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी में शताब्दी वर्ष से पहले देश के हर गांव तक संघ की पहुंच बनाने की राह भी निकाल ली। संभावित तीसरी लहर से पहले ही संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की टोलियां ढाई लाख गांवों और बस्तियों में पहुंचेंगी। संघ की देश में अभी 55 हजार से अधिक शाखाएं हैं, अब उसकी गतिविधियां ढाई लाख जगहों पर होंगी। इससे जाहिर है सेवा के साथ संघ के विस्तार की राह भी खुलेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/

देश के करोड़ों लोगों से सीधा जुड़ाव रखने वाले संघ की बुनियाद उसकी शाखाएं हैं। शाखा की सामान्य सी लगने वाली गतिविधियों खेल, योग, वंदना और सांस्कृतिक पहलुओं पर बौद्धिक चर्चा-परिचर्चा से ही राष्ट्रभक्त स्वयंसेवक तैयार होते हैं। चित्रकूट में चार दिन चली प्रांत प्रचारक बैठक में शाखाओं को शताब्दी वर्ष (27 सितंबर 2025) तक गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कोरोना काल में संघ के सेवा कार्य की फिक्र भी की गई। वर्तमान हालात में संगठन का विस्तार और कोरोना महामारी में सेवा कार्य की तैयारी दोनों विषय भले अलग लगें, पर संघ को समझने वाले जान रहे हैं कि हर गांव तक पहुंच बनाने को संकल्पित संघ की दोनों को लेकर की जा रही फिक्र में संगठन के विस्तार का रास्ता भी है।

वह समझ रहे हैं कि अपने सेवा कार्य से ही आकार पाते रहे संघ के स्वयंसेवक जब ढाई लाख गांव और बस्तियों तक पहुंचेंगे तो उनकी सामान्य दिनचर्या में शामिल शाखा का संचालन भी वहां होगा। संघ के निस्वार्थ सेवाॢथयों को लोग समझेंगे तो शाखाओं का विस्तार भी तय है। सितंबर से विस्तार की शुरुआत तीसरी लहर के खतरे से निपटने के लिए संघ के युवा स्वयंसेवकों का अगस्त में प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। उसके बाद सितंबर में उनकी टोलियां सही वक्त पर कोरोना से बचाव की जरूरी जानकारी देने को गांव और बस्तियों में पहुंचेंगी।

संघ जनजागरण अभियान में कई स्वयंसेवी लोगों और संस्थाओं को भी जोड़ेगा। इससे संघ सितंबर में सेवा और संगठन विस्तार की बड़ी मुहिम की शुरुआत करेगा। योगी के लिए कोशिश, मोदी के लिए मुफीद संघ की सेवा में सियासी बातें तो नहीं हो सकतीं, पर स्वयंसेवकों की मौजूदगी और समाज में उनके सेवा कार्यों का किसे लाभ मिलना है ये भी छिपा नहीं है। सितंबर में संघ की गांव-गांव तक पहुंच का हालिया सियासी लाभ तो मुख्यमंत्री योगी के लिए दिख रहा है, पर पुख्ता जमीन तो प्रधानमंत्री मोदी के लिए तैयार होगी। संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत से ठीक पहले भाजपा केंद्र में तीसरी बार सरकार की जद्दोजहद के लिए चुनाव मैदान में होगी।

#राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के अंतराल पर उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर#

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के अंतराल पर उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर हैं। रविवार को अलीगढ़ के बाद अब वह चित्रकूट पहुंचे हैं। चित्रकूट के दीन दयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का चिंतन शिविर होगा। इसकी की मुख्य बैठक नौ से 12 जुलाई तक होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सात दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह छह बजे प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से उतरते ही संघ पदाधिकारियों और प्रशासनिक अमले ने उनकी अगवानी की। वह दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्प आरोग्यधाम के लिए निकल गए।कार्यक्रम के तहत वह मध्यप्रदेश के जिला सतना स्थित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में बैठक की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन और पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज से मिलने उसके तुलसीपीठ जा सकते हैं। वह 13 जुलाई तक चित्रकूट में रहेंगे।

आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नौ से 12 जुलाई तक चिंतन शिविर है। जिसमें अखिल भारतीय संघ टोली के सभी पदाधिकारी और क्षेत्र प्रचारक शामिल हो रहे हैं। बैठक भले ही नौ जुलाई को शुरू होनी है लेकिन संघ प्रमुख तीन दिन पहले ही चित्रकूट पहुँच गए हैं। स्टेशन में उनका संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी समेत डीआरआइ के संगठन सचिव अभय महाजन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इस चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश में 2022 में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य रणनीति बनने की संभावना है। इस बैठक में भाग लेने आरएसएस प्रमुख सोमवार देर रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चित्रकूट पहुंच गए जबकि अन्य के आने का सिलसिला जारी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य पदाधिकारी यहां आज एकत्र हो जाएंगे। सभी लोग चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में ठहरेंगे। यहां पर मुख्य चिंतन बैठक नौ से 12 जुलाई तक होगी। इस बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगता है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित अन्य बड़े पदाधिकारी तीन दिन पहले ही पहुंचे हैं।

चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय स्तरीय बैठक 9 जुलाई से 13 जुलाई तक होनी है। इस बैठक में संघ के कार्यों पर चर्चा की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होनी है। इस बैठक में संघ के देश के कोने-कोने से एक दर्जन क्षेत्रीय प्रचारक भी शामिल हो रहे हैं। सर संघचालक इस राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। इस बैठक की तैयारी चित्रकूट जिला प्रशासन के साथ ही मध्य प्रदेश के रींवा के भी अधिकारियों ने की है।

RSS ने मेरठ में बनाया 59 बेड का आइसोलेशन सेंटर

मेरठ। कोरोना के चलते देश भर के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है तो अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। देश पर आई इस विपदा को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित कई जिलों में आइसोलेशन सेंटर बना दिए हैं ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना ना पड़े।

मेरठ के माधव कुंज में भी 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया हैं। शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज के इस भवन में भूतल पर 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जिसमें 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी लगाए गए ताकि मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशानी ना हो तो वहीं भाप देने के लिए स्टीम मशीन के साथ-साथ जरूरत की तमाम दवाइयां भी स्टॉक में रखी गई हैं ताकि मरीज को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत दी जा सके ।

फिलहाल आज पहले दिन ही यहां 3 मरीजों को एडमिट किया गया, जिनमें से एक मरीज खुर्जा का दूसरा सरधना का तो तीसरा मरीज बिजनौर का निवासी है।

यहां मौजूद चिकित्सक समय-समय पर इन मरीजों की जांचकर उनका इलाज तो कर ही रहे हैं साथ ही यहां मौजूद संघ के स्वयंसेवक भी इन मरीजों की सेवा कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

राष्ट्र संघ सेवक संघ के मेरठ महानगर संघचालक विनोद भारतीय की माने तो अभी यह आइसोलेशन सेंटर 50 बेड का बनाया है लेकिन अगर भविष्य में जरूरत पड़ती है तो उसके हिसाब से बेड की संख्या और बढ़ा दी जाएगी। साथ ही उनका कहना है कि इस आइसोलेशन सेंटर को एल वन श्रेणी में रखा गया है, जिससे जिसका ऑक्सीजन लेवल 90 के आसपास है वह यहां पर आकर आइसोलेट हो सकता है जबकि 90 से नीचे ऑक्सीजन लेवल वालों के लिए हॉस्पिटल में व्यवस्था कराई जाएगी जिसके लिए बाकायदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे हैं।

एक बात तो साफ है कि अगर देश पर कोई विपदा आती है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उस विपदा से आगे बढ़कर लड़ता है और आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वही काम कर रहा है।

रिपोर्ट -शाहिद मंसूरी