Tag Archives: Saharnpur

सहारनपुर : भारतीय पत्रकार संघ ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर धूमधाम से मनाई होली

सहारनपुर। भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गरिमामयी मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सहारनपुर महानगर के होटल पंजाब में शपथ ग्रहण समारोह आयोजन कर धूमधाम से होली मनाई। समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन रहे।

समारोह में विक्रम सेन ने संगठन के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष शहजाद अंजुम और उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री आर्या न्यूज के जनरल मैनेजर धुव्र सिंह ने जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, कार्यक्रम में युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री नितेश कुमार सिंह ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से संगठन की गरिमा और पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संगठन सदैव पत्रकारों के हितों का लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

संगठन मंत्री ध्रुव सिंह ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों का लोकप्रिय और मजबूत संगठन है। इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए कोई भी सदस्य ऐसा कार्य न करें जिसके कारण से उच्च पदाधिकारियों को कहीं शर्मिंदगी महसूस करनी पड़े। पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान व असगर आलम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान व राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने प्रदेश अध्यक्ष शहजाद अंजुम को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश संयोजक, शहजाद अंजुम प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र पाल त्यागी (उपाध्यक्ष) तबरेज आलम प्रदेश महामंत्री, साजिद सलमानी व जिलाध्यक्ष अवनीत कुमार, जिला संगठन मंत्री इमरान, आरिफ मिर्जा उपाध्यक्ष ,अंसारी, सचिव हैदर जाकिर हुसैन अंसारी, मीडिया प्रभारी आनंद कुमार, प्रवीण गुप्ता, आफताब जुबेरी, शमीम अहमद, अबरार सिद्दीकी, राहुल पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – शहज़ाद अंजुम