Tag Archives: #samajvadiparty

किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है-पीएम मोदी

महोबा में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है। ये समस्याओं की राजनीति करते हैं और हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं। केन-बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक शासन करने वालों ने बारी-बारी से बुंदेलखंड को उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां के जंगलों, संसाधनों को कैसे माफिया के हवाले किया गया, ये किसी से छिपा नहीं है। अब इन्हीं माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है, तो कुछ लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं। ये लोग कितनी भी तौबा मचा लें, यूपी के विकास के काम, बुंदेलखंड के विकास के काम रुकने वाले नहीं हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महोबा की ऐतिहासिक धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है ,इससे पहले महोबा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महोबा की ऐतिहासिक धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। इस समय हम देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जनजातिय साथियों के योगदान को समर्पित जनजातीय गौरव सप्ताह भी मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं। गुरु परब की शुभकामनाएं देता हूं ,प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि गुलामी के उस दौर में भारत में नई चेतना जगाने वाले गुरुनानक देव जी का आज प्रकाश पर्व भी है। मैं देश और दुनिया के लोगों को गुरु परब की भी शुभकामनाएं देता हूं। आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है। राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होने के लिए झांसी जाएंगे,बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी महोबा में संबोधन के बाद राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होने के लिए झांसी जाएंगे, जहां दुर्ग की तलहटी से देश को राष्ट्र रक्षा का संदेश देते हुए वह भारत डायनामिक्स लिमिटेड के उपक्रम सहित प्रदेश के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महोबा के पुलिस लाइंस ग्राउंड पर मोदी की दूसरी जनसभा,महोबा के पुलिस लाइंस ग्राउंड पर मोदी की यह दूसरी जनसभा है। इसके पहले उन्होंने यहां 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व 24 अक्टूबर, 2016 को परिवर्तन रैली कर चुनाव का बिगुल फूंका था। बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर कमल खिला था। महोबा से शाम चार बजे प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा, जो 4:50 बजे झांसी पहुंच जाएगा। शाम 5:25 बजे प्रधानमंत्री मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचेंगे। विशेष कार से पीएम मोदी झांसी के दुर्ग का अवलोकन करेंगे। भारत डायनामिक्स लिमिटेड के उपक्रम सहित प्रदेश के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट की आधारशिला रखने के साथ मोदी यहां एक संक्षिप्त जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 7:10 बजे पीएम का हेलीकाप्टर यहां से वापसी की उड़ान भरेगा।

हमारी सेना में महिलाओं का योगदान बढ़ा-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का ‘झांसी जलसा’ बुधवार से शुरू हो गया है। इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व और सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के शुभरंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेना में महिलाओं के लिए दरवाजे खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार ने सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। सैनिक स्कूलों में बच्चों का को-एडमिशन भी दिया जा रहा है। दुर्भाग्य से आजादी के बाद महिलाओं को राष्ट्र की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर नहीं मिला। लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से हमारी सेना में महिलाओं का योगदान बढ़ रहा है। पुणे में मौजूद देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल डिफेंस एकेडमी में महिलाओं के लिए दरवाजे खोले गए हैं। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में महिलाएं सेना में स्थायी कमीशन की मांग कर रही थीं। सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया गया है। अब योग्य और मेरिट के आधार पर महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन दिए जाने की व्यवस्था बनी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब देश 65 से 70 फीसदी रक्षा साम्रगी आयात होती थी। आज तस्वीर बदल गई है। हमने तय किया है, चाहे स्थिति कैसी भी हो, 64 फीसदी तक दुनिया के दूसरे देशों से आयात नहीं करेंगे। भारत की धरती पर बने रक्षा साम्रगियों का इस्तेमाल होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झांसी की जब चर्चा होती है तो भारत के शौर्य, पराक्रम, वीर और वीरांगनाओं की धरती की रूप में झांसी की पहचान होती है। राष्ट्ररक्षा हम सबका मूल धर्म है। राष्ट्रधर्म ही हमारा धर्म है। इस धर्म का पालन करके ही हम न केवल वर्तमान को बल्कि आने वाले भविष्य को भी सुरक्षित रख सकते हैं। रानी लक्ष्मीबाई का अमृत वाक्य ‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी’ सभी भारतीयों के मन को मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव पैदा करता है। झांसी की इस वीर भूमि पर आयोजित यह राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व देश की रक्षा के प्रति हमारे संकल्प और समर्पण के साथ-साथ भारतवासियों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की अद्भुत परंपरा का उत्सव है।

समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा देवी निरंजन भारतीय जनता पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बाकी हैं, इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों में उठापटक और दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता शामिल हो गए। इनमें चार एमएलसी हैं, जिन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा देवी निरंजन शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी में यूपी चुनाव से पहले बड़ी सेंध लगा दी है। समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बलिया के एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते रविशंकर ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। वह पहले सपा में थे। पूर्व मंत्री गौतमबुद्ध नगर से विधायक रहे नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के सपा एमएलसी सीपी चंद, झांसी से एमएलसी रमादेवी निरंजन भाजपा में शामिल। इस मौके पर निरंजन के पति भी पार्टी में शामिल हुए। अभी तक सभी समाजवादी पार्टी में थे। मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कई दशकों से सपा के वफादारी सिपाही, उसे ताकतवर बनाने वाले लोकप्रिय नेता नरेंद्र भाटी भाजपा से जुड़े हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी और सपा का सफाया होगा। रविशंकर के आने से बलिया और आसपास के क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी। सीपी चंद ने भाजपा में वापसी की है। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड में भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सपा को चुन-चुनकर उनके सेक्टर से ऊपर तक के कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ें। यूपी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले चार एमएलसी का इस तरह से भाजपा में शामिल होना अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर नरेन्‍द्र सिंह भाटी के पार्टी छोड़ने को लेकर पश्चिम यूपी की गुर्जर राजनीति में नए समीकरण बनने की उम्‍मीद जताई जा रही है। नरेन्‍द्र सिंह भाटी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं। 7 मार्च 2016 को समाजवादी पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया था।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर भाजपा शासन में दुशासन की कमी नहीं..

कानपुर देहात में महिला को सरेराह गिराकर दारोगा द्वारा पीटने के मामले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो चली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर भाजपा के शासन ने दुशासन की कमी नहीं… लिखकर योगी सरकार पर तंज कसा है तो सपाइयों ने भी पीड़िता को न्याय न मिलने पर आंदोलन करने की बात कही है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गदासपुर गांव में सात जून को वीरेंद्र सिंह के घर में लूट हुई थी, उन्होंने सुरजीत सिंह उर्फ लबूदे व दो अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीरेंद्र के भाई राजबाबू ने पुखरायां चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह को आरोपित सुरजीत के गांव आने की जानकारी दी। गांव जाते वक्त रास्ते में जुआरियों को देख दारोगा ने जीप रोकी तो जुआरी भाग निकले। दारोगा ने वहां खड़े शिवम यादव को पकड़ लिया और उसे जीप में बिठा लिया। इसपर उसकी मां व अन्य महिलाओं ने विरोध किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आरोप है कि दारोगा ने शिवम की मां अनीता को गिराकर पीटा और अभद्रता की।महिला का आरोप है कि दारोगा उनके परिवार से रुपये मांग रहे थे न देने पर शिवम को पकड़ लिया था। विरोध करने पर मारपीट की। उधर दारोगा का कहना है कि शिवम पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को गांव में अपने पक्ष के प्रत्याशी को वोट डालने के लिए ग्रामीण पर दबाव बना रहा था। रोकने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर भाग गया था, तब उसे पाबंद कराने के लिए एसडीएम न्यायालय में चालानी रिपोर्ट भेजी थी। जुआ में खड़े शिवम को पकड़ने पर उसकी मां अनीता व पत्नी आरती समेत महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला करके उसे छुड़ा लिया। एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि महिला के वर्दी पकडऩे में दारोगा गिर गया। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महिला उत्पीडऩ को लेकर समाजवादी पार्टी विरोध पर उतर आई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि उप्र में भाजपा सरकार के कृपापात्र बने कुछ पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार से प्रदेश की समस्त पुलिस की छवि धूमिल होती है। भाजपा के शासन में दुशासन की कमी नहीं। घोर निंदनीय!समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव व सपा के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेंद्रपाल सिंह मनु ने दुर्गदासपुर गांव में महिलाओं से मारपीट व अभद्रता की निंदा की है। उन्होंने एसपी केके चौधरी से दारोगा पर कार्रवाई की मांग कर कहा कि महिलाओं पर अत्याचार न रुका तो धरना देंगे।

DM ऑफिस का घेराव करने सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरे सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता,धारा 144 लागू

लखनऊ। देशभर में बढ़ती हुई महंगाई को दिन लेकर राजनीतिक दलों का प्रदर्शन हो रहा है। दूसरी ओर किसान आंदोलन भी चरम पर है। वहीं प्रशासन ने त्‍योहारों बन कानून व्‍यवस्‍था को बनाए रखने के लिए राजधानी में धारा 144 लगा दी है।

इसके बावजूद भी सैंकड़ों की संख्‍या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। ये सभी डीएम ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे। कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। सभी कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलिंडर और महंगाई के पोस्‍टर लिए हुए थे। वहीं पुलिस उन्‍हें बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ महानगर इकाई को महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालय जाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए हैं।

इसे लेकर कैसरबाग में नगर महानगर कार्यालय से सपा कार्यकर्ताओं ने  इकठ्ठा होकर महंगाई के विरुद्ध पैदल मार्च निकाला। उनके हाथ में पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर की महंगाई के पोस्‍टर व बैनर थे। सभी कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महंगाई के विरुद्ध डीएम कार्यालय में राज्‍यपाल को ज्ञापन देने जा रहे थे।

नगर कार्यालय से कुछ ही दूरी पर सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर बवाल किया। हालांकि पुलिस किसी को भी आगे बढ़ने नहीं दे रही है। बता दें कि धारा 144 में किसी भी तरह के प्रदर्शन की पूर्ण रूप से मनाही रहती है।

सरकार पर फिर बरसे अखिलेश यादव,बोले-चार साल में भी अधूरा है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

उत्तरप्रदेश। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में समाजवादी सरकार के समय प्रारम्भ समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 4 साल में भी पूरा नही कर पाया है। निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य, किनारे पर न मंडिया बनाई, नहीं रास्ते की सुविधाओं का ध्यान रखा। जब समाजवादी पार्टी सरकार आएगी तब समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नवीनीकरण होगा। मुख्यमंत्री बस निरीक्षण ही कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा ने जनहित के कामों से लगता है दुश्मनी पाल ली है। उसकी सोच शायद यह है कि जब झांसा देकर सरकार बनाई जा सकती है और चार वर्ष तक चलाई जा सकती है तो काम करने की जरूरत ही क्या है? कर्जमाफी का झूठा नाटक करने के बाद अब बहाने बनाकर किसान सम्मान निधि में दी गई धनराशि की वसूली करने में लग गई है।]

समाजवादी सरकार में झांसी मेडिकल कालेज में 500 बेड के अस्पताल के लिए बजट जारी कर दिया गया था और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। इस पर एक अरब 88 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे लेकिन भाजपा सरकार ने काम रुकवा दिया।

समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में लखनऊ में गोमती नदी की सफाई और रिवरफ्रंट जैसी सौंदर्यस्थली के विकास का काम हुआ था। भाजपा सरकार के आते ही गोमती नदी की उपेक्षा शुरू हो गई, नाले गिरने और कूड़ा डम्प होने से गोमती अब महाप्रदूषित हो चुकी है। रिवरफ्रंट बर्बाद हो गया है।  गड्ढ़ा मुक्त अभियान कब चला कब बंद हो गया पता नहीं चला? भाजपा की इस धोखाधड़ी का जवाब जनता 2022 में देगी।