Tag Archives: Sapna Chaudhary

भोजपुरी फिल्म में भी अपने डांस का तड़का लगाएंगी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अब भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने हुनर का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

जानकारी के मुताबिक अपने डांस और म्यूजिक वीडियो से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी अब पर्दे पर भोजपुरी फिल्मों के स्टार निरहुआ के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। आपकों यह सुपरहिट जोड़ी भोजपुरी फिल्म ‘मजनूं’ में एक साथ देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े बजट की होगी और इस फिल्म को सुशील वर्मा बना रहे हैं।

सपना चौधरी पर लगा 6 करोड़ रुपये ठगने का आरोप,जानें- पूरा मामला

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर सिंगर-डांसर सपना चौधरी की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दरअसल, सिंगर-डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की है।

यह मामला किसकी शिकायत पर दर्ज किया गया है? इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है। वहीं, इस FIR के बाद देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सिंगर-डांसर सपना चौधरी को जल्द ही दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों ने सपना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ितों का कहना है कि डांस प्रोग्राम करने के लिए सपना ने लाखों रुपये लिए, लेकिन उन्होंने आयोजन में शिरकत नहीं की। कुल मिलाकर 6 करोड़ रुपये लिए, लेकिन डांस प्रोग्राम नहीं किया। सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वालों में 3 लोग दिल्ली के हैं, जबकि 2 हरियाणा से हैं।

बता दें कि इससे पहले 2019 में सपना चौधरी के भाई ने एक इवेंट्स ऑर्गेनाइजर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सपना चौधरी की बकाया राशि को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई थी। सपना चौधरी के भाई विकास चौधरी का कहना था कि वह पुलिस के पास इसलिए गए थे, क्योंकि लुधियाना में एक शो के लिए इवेंट्स ऑर्गेनाइजर ने 8 लाख रुपये देने की बात की थी, लेकिन उसने सिर्फ 6 लाख रुपये ही दिए।

सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर, लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पिछले महीने उन्होंने अपने पति और बच्चे के साथ बेहद सादे माहौल में शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था। दरअसल, सपना चौधरी अपने साथी कलाकार वीर साहू से तकरीबन 5 साल से रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इसका खुलासा पिछले साल तब हुआ, जब एक बेटा हुआ और फिर शादी का खुलासा भी किया।

कयामत ढाह रही है सपना की ये तस्वीर, कातिलाना अदाएं देख फैंस में मची हाय-तौबा!

अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली हरियाणवी डांसर और एक्टर सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाने वाली सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच सपना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।

यकीन मानिए सपना इस फोटो में कयामत ढाह रही हैं। फोटो को फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस फोटो में वह ब्लैक साड़ी पहने हुए नजर हैं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है , ‘मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता तुम्हारी चाल कछुए की है या ख़रगोश की … क्योंकि मैं वो शेरनी हूं जो जंगल में बेठ कर ही कोहराम मचाती रहेगी।’ डांसर की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब एक लाख से ज्यादा लोग उनकी तस्वीर को लाइक कर चुके हैं।

सपना चौधरी ने हाल ही में अपना नया गाना ‘लोरी’ रिलीज किया था। यह गाना उन्होंने अपने ही नए लॉन्च हुए चैनल ड्रीम्स एंटरटेनमेंट हरियाणवी पर रिलीज किया है। यह गाना बच्चे के प्रति मां के प्यार पर आधारित है।

सपना चौधरी की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’  फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं।