Tag Archives: #Shahjahanpur Breaking

बेटों ने मां के प्रेमी को उतरा मौत के घाट… भागने वाली थी…

desk : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद इलाके के देहर गांव में 40 साल की महिला और उसके प्रेमी की उसके पति और बेटों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। मृतक की पहचान ममता और उसके प्रेमी रमन पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति और उसके बेटे महिला के दूसरे आदमी के साथ रिश्ते से परेशन थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शाहजहांपुर एसपी के मुताबिक देहर गांव के रहने वाले ओम पाल की पत्नी ममता लगभग दस साल पहले अपने पति और दो बेटों को छोड़कर उसी गांव के रमन पाल के साथ भाग गई थी। इसके बाद दोनों करीब आठ साल तक दूसरे शहर में रहे। 2020 में कोरोना महामारी के दौरान दोनों गांव लौट गए और गांव में ही रहने लगे। एसपी ने कहा कि ओम पाल और उनके बेटों को यह पसंद नहीं था और उनके साथ उनके संबंध तनावपूर्ण थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एसपी के मुताबिक बुधवार देर रात जब रमन पाल अपने खेत में काम कर रहा था तभी ममता के पति और बेटे ने उसपर हमला कर दिया। इस बीच जब ममता ने रमन पाल को बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे भी पीटा और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।आगे किसी भी तरह की झड़प को रोकने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।