Tag Archives: Shivpal Singh Yadav

शिवपाल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना… कही बड़ी बात… जानिए

 DESK:   समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। शिवपाल यादव यहां समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर सरकार की तरफ से की जा रही कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा कि वो भगवान राम और कृष्ण को मानने वाले लोग हैं। जिसदिन वो निकलेंगे उस दिन बीजेपी की सरकार का पता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हम लोग जब निकलेंगे तो लंका जलाने का काम होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज लखपेड़ाबाग स्थित राम सेवक यादव इंटर कॉलेज में आयोजित खिचड़ी समरसता भोज में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल। इस दौरान उन्होने सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। बुलडोजर पर बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि “पूरी तरह से यह गलत हो रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होने कहा कि देखिए आज जो भी राजनीति में जो परंपराएं थी, सत्ता में हम लोग भी रहे हमने हमेशा विपक्ष को भी तरजीह दी है, उनका सम्मान किया है। देखें लोकतंत्र में एक सत्ता पक्ष होता है एक विपक्ष होता है तो यह तो संविधान का हिस्सा है तो उन्होंने जितनी भी परंपराएं थी, उन्होंने खत्म कर दिया है। उन्होने कहा कि आज जो बुलडोजर चल रहा है, जब जेल में कोई है तो उसके परिवार का क्या दोष है। उनके घर वालों को बुलडोजर चल रहा है। उनके रिश्तेदारों पर बुलडोजर चल रहा है। यह सरासर गलत है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा द्वारा राहुल गाँधी की यात्रा पर कटाक्ष करने के मामले पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का एजेंडा सबको पता है उनका कोई काम देश के लिए नहीं होता। उन्होने कहा कि राहुल गांधी को हमारी शुभकामनाएं हैं, अब उनकी विचारधारा दूसरी है हमारी विचारधारा दूसरी है , हमारी शुभकामनाएं है। शिवपाल यादव ने कहा कि हम किसी की पोशाक और ड्रेस पर कोई ऊँगली नहीं उठाते और उठाना भी नहीं चाहिए जो यात्रा वो कर रहे है हमारी शुभकामनाएं है।

शिवपाल ने किया बड़ा दावा… अखिलेश को लेकर बोले – वो नेताजी की राह पर चल रहे हैं…

DESK:  प्रयागराज पहुचें समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव को लेकर सपा की रणनीति पर कई बड़ी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हर जिलों का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव खुद पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता के बीच उतरेंगे और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अपने बयान में कहा कि निकाय चुनाव के मद्देनजर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रदेश भर के कई जिलों का दौरा करेंगे. वहीं उन्होंने निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का बड़ा दावा किया. इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर विपक्षी दलों के उत्पीड़न का आरोप लगाया.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि मैनपुरी चुनाव में भी सपा नेताओं का उत्पीड़न हुआ. नेताजी की राह पर अखिलेश यादव चल रहे हैं. जनता हमारे साथ है और हमारी मेहनत और लोगों के प्यार के बल पर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी.

सपा परिवार में सुलह की खबरों पर ब्रेक! क्या अखिलेश नहीं माने चाचा का संदेश?

DESK:  समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच सुलह की अटकलें चल रही थी. हालांकि अब सपा के एक फैसले के बाद माना जा रहा है कि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है.

दरअसल, गोला गोकर्णनाथ विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने 40 स्टार प्रचारों की लिस्ट जारी की है. सपा की इस लिस्ट में कुल 39 नाम हैं, लेकिन अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम इस लिस्ट में नहीं है. इस वजह से अब दोनों के बीच फिर से सुलह की अटकलों को खत्म माना जा रहा है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि इससे पहले शिवपाल सिंह यादव के कई बयानों के आधार पर ये अटकलें शुरू हुई थी. तब नेताजी के निधन के बाद मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा था, “नेताजी का अक्स अखिलेश यादव में दिखाई पड़ता है.” जिसके बाद शिवपाल यादव के इस भावुक बयान की काफी चर्चा हुई और इसके कई मायने भी निकले गए.

हालांकि इससे पहले जब मैनपुरी से चुनाव की बात शिवपाल सिंह यादव से पूछी तो उन्होंने कहा था, “अभी हम उस स्थिति में नहीं हैं. मुझे क्या करना है या क्या नहीं करना है. ये सब बातें तो जब मौका आएगा तो की जाएंगी. इसलिए इस समय कोई फैसले की बात नहीं है. देखिए क्या जिम्मेदारी मिलती है, क्या करना है. अभी तो सब कार्यक्रम बाकी है.”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर को हुआ था. जिसके बाद से अंतिम संस्कार से लेकर शांति हवन तक हर समय चाचा शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ दिखे हैं. इस दौरान चाचा शिवपाल के बयानों की काफी चर्चा हुई.

मुलायम की राह पर क्या साथ-साथ चलेंगे चाचा,भतीजा?…क्या बोले शिवपाल यादव

DESK: मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को शुद्धि संस्कार प्रक्रिया पूर्ण हुई। इसके बाद मीडिया से रूबरू प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेताजी ने समाजवाद की नई गाथा लिखी थी। उनकी विचारधारा अमर रहेगी। नेताजी सबको साथ लेकर चलते थे, मैं भी चलूंगा। मैंने अपने जीवन में हर फैसला नेताजी के आदेश पर ही लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शुद्धि संस्कार के बाद बुधवार को मीडिया से रूबरू प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेताजी ने समाजवाद की नई गाथा लिखी थी। उनकी विचारधारा अमर रहेगी। नेताजी सबको साथ लेकर चलते थे, मैं भी चलूंगा। मैंने अपने जीवन में हर फैसला नेताजी के आदेश पर ही लिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कुनबे में आगे क्या होगा इसपर उन्होंने कहा-यह सही वक्त नहीं है। जिम्मेदारी के सवाल पर बोले- जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे संभालूंगा। घर, परिवार, समाज और पूरे सैफई के साथ ही जिन्हें कहीं सम्मान नहीं मिला है उन्हें साथ लेकर चलूंगा। प्रसपा के भविष्य का क्या होगा इसपर बोले- यह समय नहीं है इस पर बात करने का। यह जरूर कहा जो भी निर्णय लेंगे सबके साथ और सबको साथ लेकर चलेंगे।