Tag Archives: ShivpalSinghYadav

गोरखपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार को सुनाई खरी-खरी, कहा- प्रदेश में बढ़ गया भ्रष्टाचार

गोरखपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओ ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।

नसीराबाद स्थित महानगर पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार प्रदेश में आई है महगांई चरम पर है। इसके अलाव प्रदेश में भ्रष्टाचार भी काफी बढ़ गया है। लोगों को महंगाई से लड़ना पड़ रहा है।

शिवपाल सिह ने कहा कि मंहगाई के कारण गरीबों का जीना दुस्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, नौजवान और किसान विरोधी है। जब कॅरोना काल चल रहा था उस समय सारी फैक्ट्रियां व अन्य संस्थाएं व ट्रेन बंद होने से मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।  लोग भूखे पेट सो जाते थे। लोग अपने घर पैदल ही जाने हो मजबूर हो गए थे। बहुत लोगों ने रास्ते मे पैदल चलते चलते दम तोड़ दिया था।

 

देवरिया : शिवपाल  सिंह यादव ने कहा- मजबूती से लड़ेंगे चुनाव, सभी जिलों में खड़ा हो गया है हमारा संगठन

देवरिया। एक निजी कार्यक्रम में देवरिया पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव आगामी सत्र में होने को है जिसकी तैयारी में सभी छोटी बड़ी पार्टियां जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि वे लोहिया के आदर्शों पर चल रहे हैं। लोहिया ने गैर-भाजपावाद का नारा दिया था। इसलिए सभी छोटी बड़ी पार्टियां एक होकर चुनाव लड़ें। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी से भी वे एलायंस करने को तैयार हैं लेकिन वो हमारे पास गठबंधन के लिए आएं।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वैसे तो 75 जिलों में हमारा संगठन खड़ा हो गया है। हमने कई जिलों में प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। हमने सभी बड़े दलों से एलायंस के लिए कहा है हमने नारा दिया है गैर भाजपावाद। लोहिया जी ने 1963 ने नारा दिया था हमने भी यही नारा दिया गैर भाजपावाद। सभी बड़ी -छोटी पार्टियां एक हो जाएं हम एलायंस करेंगे।