Tag Archives: Shivraj Singh Chauhan

मध्य प्रदेश : ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के शुभारंभ के मौके पर सीएम शिवराज ने कही ये बात

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ‘आजादी का अमृत महोत्सव” अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रात: 10 बजे भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचकर आजादी के अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री चौहान शौर्य स्मारक में भारत माता प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शौर्य स्तंभ पर शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पुलिस बैंण्ड के साथ देशभक्ति गीत-भजनों की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के चिन्हित बच्चों को अंडमान और निकोबार की यात्रा करवाई जाएगी। जहां बच्चों को बताया जाएगा कि वहां कैसी जेल बनी है और हमारे क्रांतिकारी कैसे वहां रहते थे ये वह देख सकें। उन्होंने कहा कि हमारा 5 हजार साल पुराना इतिहास है। हम बीच में अपनी कमजोरियों के कारण गुलाम बने। राजा आपस में लड़ते रहे गोरे आए व्यापार करने और भारत को गुलाम बना लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 75वें साल पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम पूरे साल प्रदेश में होंगे।उन्होंने कहा कि देश में गलत इतिहास पढ़ाया गया था जिसमें कई क्रांतिकारियों को भुला दिया गया। लेकिन हम संकल्प लेते है कि हम देश के लिए मरेंगे और देश के लिए जियेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद 30 हजार सैनिक शहीद हुए है। हम चैन से बैठे है क्योंकि सीमाओं पर हमारे सैनिक डटे है। उन्होंने इस दौरान एनसीसी और एनएसएस की तारीफ करते हुए कहा कि एनसीसी और एनएसएस पर हमें गर्व है। हम प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में एससीसी और एनएसएस शुरू करने का प्रयास करेंगे।

 

 

सीएम शिवराज सिंह का 62वां जन्मदिन आज, PMMODI समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 62वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप ऐसे ही निष्ठा और समर्पण से जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- बंगाल में भाजपा की लहर देख भयभीत हो गई हैं ममता दीदी

भोपाल।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार  जीत हासिल कर सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग अब ममता बनर्जी के कुशासन  के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रविवार को पश्चिम बंगाल में होने वाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आज रात कोलकाता पहुंच जाउंगा। कल वहां होने वाली परिवर्तन रैली में भाग लूंगा। साथ ही वहां मैं तीन सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करूंगा।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, चुनाव आयोग ने 27 मार्च से 29 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराने की घोषणा की है।

सीएम चौहान ने कहा कि बंगाल में भाजपा की लहर चल रही है। इससे ममता दीदी भयभीत और उग्र हैं। इसलिये परिवर्तन रैलियों पर हमले किये जा रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता मारे गये हैं, लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पश्चिम बंगाल में अब लोग ममता दीदी के कुशासन के खिलाफ हो गये हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, अब नर्मदापुरम के नाम से जाना जाएगा होशंगाबाद

मध्य प्रदेश। राज्य में अब शहरों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि होशंगाबाद जिले का नाम अब नर्मदापुरम होगा। शुक्रवार को नर्मदा जयंती के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की। नर्मदा नदी प्रदेश की जीवन रेखा है। पिछले कई सालों से होशंगाबाद का नाम बदलने की मांग चल रही थी। होशंगाबाद जिला मध्य प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। सीएम की इस घोषणा के बाद बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही केंद्र को होशंगाबाद का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम किए जाने की मांग की थी। दोनों बीजेपी नेताओं ने कहा था कि कब तक लुटेरे हुशंगशाह के नाम से होशंगाबाद को पहचाना जाए? जिस लुटेरे ने हमारे मठ-मंदिर तोड़े, भगवान भोले के मंदिर भोजपुर का शिखर तोड़ा उसके नाम से नगर का नाम मंजूर नहीं? मोक्ष दायिनी पुण्य सलिला मां नर्मदा जिनके दर्शन मात्र से पुण्य मिलता हो, जिनके आशीर्वाद से मध्य प्रदेश के खेत लहलहाते हों उनके नाम से नगर पहचाना जाना चाहिए। शिवराज सरकार ने पहले ही संभाग का नाम नर्मदापुरम संभाग रखा है। अब नगर का नाम भी नर्मदापुरम रखा जाए।