Tag Archives: sp

Mulayam Singh Yada लोहियावादी नेता का निधन…

DESK: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा, मेरे आदरणीय पिजा जी और सबके नेता जी नहीं रहे। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

​​​​​​​मुलायम पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे
मुलायम सिंह यादव दो साल से बीमार चल रहे थे। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता रहा। पिछले साल उन्हें कोरोना भी हुआ था।

5 दशक का राजनीतिक करियर

– 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996- 8 बार विधायक रहे.
– 1977 उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री..-1980 में जनता दल प्रदेश अध्यक्ष रहे.

– 1982-85- विधानपरिषद के सदस्य रहे.
– 1985-87- उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे.  1989-91 में उत्तर प्रदेश के सीएम रहे.
– 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया.
– 1993-95- उत्तर प्रदेश के सीएम रहे.
– 1996- सांसद बने
– 1996-98-  रक्षा मंत्री रहे.
– 1998-99 में दोबारा सांसद चुने गए.
– 1999 में तीसरी बार सांसद बन कर लोकसभा पहुंचे और सदन में सपा के नेता बने.
– अगस्त 2003 से मई 2007 में उत्तर प्रदेश के सीएम बने.
– 2004 में चौथी बार लोकसभा सांसद बने
– 2007-2009 तक यूपी में विपक्ष के नेता रहे.
– मई 2009 में 5वीं बार सांसद बने.
– 2014 में 6वीं बार सांसद बने
– 2019 से 7वीं बार सांसद थे

आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने प्रदेश में किसी भी सीट से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने का मना बनाया !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव 2022 में किसी भी सीट से लड़ने की घोषणा के बाद अखिलेश यादव भी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने प्रदेश में किसी भी सीट से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने का मना बनाया है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने का संकेत देने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपना मन बदल लिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के चुनावी मैदान मे उतरने के ऐलान की वजह से अखिलेश यादव भी लड़ेंगे। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने पिछले दिनों चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। अखिलेश यादव से एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे तो क्या आप भी 2022 के विधानसभा चुनाव में खुद लड़ेंगे। जवाब में अखिलेश ने कहा कि मैं कितने चुनाव लड़ चुका हूं। बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। समाजवादी पार्टी तय करेगी और हमारे लोग तय करेंगे तो चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में किस सीट से चुनाव लड़ने की योजना पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी क्षेत्र समाजवादी पार्टी तय कर देगी, जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, वहीं से लड़ जाऊंगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले पिछले बीते वर्ष सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा था कि वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा था, मैं उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ूंगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ लेंगे। अखिलेश ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेरे भी सपने में आते हैं और कल भी आए थे रोज आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है। हमारी पार्टी जहां से कहेगी वहां से हम चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर बेटा परीक्षा में पास ना हो रहा है तो कई बार मां, बाप, चाचा भी जाते हैं नकल कराकर पास कराने, ऐसे भी बाबा मुख्यमंत्री फेल हो गए हैं। जब बाबा मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने जाएंगे, तब उस क्षेत्र के लोग पूछेंगे कि रोजगार क्यों नहीं मिला। किसान की आय दोगुनी कब होगी और व्यापारी भी यही सवाल पूछेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद के सदस्य हैं, लेकिन इस बार वह विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं। लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीति दल के प्रति आस्था के साथ नेताओं का रंग भी बदल रहा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीति दल के प्रति आस्था के साथ नेताओं का रंग भी बदल रहा है। लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में माफिया डान और बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी अपने बेटे के साथ पार्टी की सदस्यता ले ली है। इसके साथ ही अम्बिका चौधरी ने भी बेटे बलिया के जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी से साथ घर वापसी की। मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अम्बिका चौधरी लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। अब वह फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मऊ से बहुजन समाज पार्टी के दबंग विधायक मुख्तार अंसारी के भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी आज अपने बेटे मुन्नू अंसारी के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सिबगातुल्लाह अंसारी भी बेटे के साथ साइकिल पर सवार हो गए हैं। सिबगतुल्लाह अंसारी के बीच के भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी से सांसद हैं, जबकि छोटे भाई माफिया मुख्तार अंसारी मउ से बसपा से विधायक हैं। सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ साथ भारी संख्या में उनके समर्थक भी आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहुंचेसिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मन्नू अंसारी ने अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे चुके मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की अलका राय से हारे थे। कौमी एकता दल का गठन करने वाले सिबगतुल्लाह अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। ऐसे में लगभग तय है कि उन्हेंं या उनके बेट को 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट देगी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अंसारी परिवार पहले भी सपा का हिस्सा रह चुका है। इस परिवार ने कौमी एकता दल नाम से राजनैतिक पार्टी भी बनाई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले भी अंसारी परिवार ने कौमी एकता दल का विलय सपा में कर दिया था। अखिलेश यादव के विरोध पर पूरे परिवार को बाहर होना पड़ा था। जिसके बाद बसपा ने उन्हेंं गले लगाया था। इसके साथ ही मऊ की सदर सीट से मुख्तार अंसारी, घोसी सीट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी व गाजीपुर की मोहम्मदाबाद से सिबगतुल्लाह अंसारी को बसपा ने टिकट दिया। मुख्तार के अलावा जीत किसी को भी नसीब नहीं हुई। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी महागठबंधन की ओर से बसपा ने अफजाल अंसारी को गाजीपुर से टिकट दिया था और वो जीते भी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे अंबिका चौधरी ने भी करीब पांच साल बाद पार्टी में वापसी की। इसकी पटकथा महीनों पहले तय हो गई थी, जब इनके बेटे को समाजवादी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिया था। अम्बिका चौधरी प्रदेश की मुलायम और अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके है। इसके अलावा फेफना विधान सभा सीट से चार बार विधायक रहे चुके हैं। अम्बिका चौधरी 1993 से लगातार विधायक रहे। 2017 में बसपा से चुनाव लड़े लेकिन हार गए, हाल के जिला पंचायत चुनाव में उनके बेटे ने आनंद चौधरी ने बसपा से टिकट मिलने के बाद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली और जिला पंचायत अध्यक्ष बनेअम्बिका चौधरी 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। करीब पांच साल बाद पार्टी में वापसी की। कुछ महीने पहले बसपा से इस्तीफा देते हुए उन्होंने मायावती को लिखा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें छोटा या बड़ा कोई दायित्व नहीं सौंपा गया। इसके कारण वह पार्टी में खुद को उपेक्षित और अनुपयोगी महसूस कर रहे थे। अम्बिका चौधरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के दफ्तर में शनिवार को सदस्यता कार्यक्रम में एक भावनात्मक माहौल बन गया। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी समाजवादी पार्टी में वापसी के दौरान काफी भावना में बह गए। अम्बिका चौधरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल कराया। इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भावनात्मक बातों से अम्बिका चौधरी खुद को संभाल नही पाए और मंच पर अखिलेश यादव के सामने ही रो पड़े। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अम्बिका चौधरी बहुत भावुक हो गए हैं। जो कहना चाह रहे थे वो भी नही कह पा रहे है। इससे तो लगता है कि वह कितने कष्ट से समाजवादी पार्टी को छोड़कर गए होंगे। उन्होंने कहा कि आज मुझे इसका एहसास हुआ है। अब मेरी कोशिश रहेगी नेताजी से जुड़े हुए सभी लोगों को एक साथ लाया जाए। न जाने क्यों बहुत मजबूत रिश्ते आसानी से टूट जाते हैं लेकिन अब फिर से सब सही हो रहा है। राजनीति में तो उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन सही समय पर जो साथ थे वही साथी है। बलिया के लोगों की सबसे बड़ी पहचान उनकी बात की है। लखनऊ में भी आज जेपीआइसी बिल्डिंग बलिया के लोगों की पहचान है,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी को सपा में शामिल करते हुए कहा कि नेताजी के जितने भी पुराने साथी हैं उन्हें समाजवादी पार्टी से फिर जोड़ा जाएगा। ज्वाइन करने के मौके पर अम्बिका चौधरी भावुक हुए, उन्होंने कहा आज का दिन उनके लिए पुनर्जन्म की तरह है।

#पत्रकारों से सपा कार्यकर्ताओं ने की मारपीट#पथराव के दौरान कुछ मीडिया कर्मियों को चोट#

उन्नाव के असोहा ब्लाक में भाजपा व सपा समर्थकों में ईंट-पत्थर चले। नवाबगंज में सपा प्रत्याशी का भाजपा प्रत्याशी समर्थकों ने पर्चा फाड़ दिया। औरास में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी व दूसरे प्रत्याशी के बीच विवाद हो गया। एक प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद में सपा के जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव को भाजपा समर्थकों ने पीट दिया। संदलपुर ब्लाक व राजपुर में भी विवाद के बाद पथराव हुआ। फतेहपुर जिले में तेलियानी ब्लाक की सपा प्रत्याशी आशा देवी पासवान का नामांकन फार्म फाड़ने से सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां जमकर पथराव हुआ। फर्रुखाबाद के बढ़पुर में भाजपाइयों ने सपा की ओर से नामांकन प्रपत्र लेने आईं बीडीसी नीलम देवी को खदेड़ दिया।

शाहजहांपुर के मदनापुर में भाजपा प्रत्याशी महेश पाल सिंह व सपा प्रत्याशी भूपेंद्र पाल सिंह ने एक-दूसरे के नामांकन पत्र फाड़ दिए। दोनों के समर्थकों में मारपीट हुई। पीलीभीत में अमरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख निशान सिंह पर हमला हुआ। वह घायल हालत में दीवार फांदकर ब्लाक कार्यालय तक पहुंचे और नामांकन कराया। मैनपुरी और एटा में भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए। इसी तरह, करहल में ब्लाक कार्यालय से दूर सपा और भाजपा समर्थकों में मारपीट हो गई। एटा जिले के मारहरा विकास खंड में पथराव के दौरान कुछ मीडिया कर्मियों को चोट आई। बिजनौर में ब्लाक धामपुर परिसर में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक भिड़ गए और हाथापाई हुई।

सहारनपुर में भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव कमल वालिया ने हमले का आरोप लगाया। बुलंदशहर में नामांकन के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। बागपत के छपरौली ब्लाक में भीड़ को रोकने पर पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। सम्भल ब्लाक में नामांकन के दौरान सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल और सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी की सीओ अरुण कुमार से तीखी झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठी भांजी।

बस्ती के दुबौलिया में भाजपा व अन्य प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। यहां के गौर ब्लाक में भी बवाल होने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। सिद्धार्थनगर के इटवा में भाजपा व सपा समर्थकों में विवाद हुआ। आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की पत्नी और सपा समर्थित प्रत्याशी सूर्यमती पांडेय का नामांकन पत्र फाड़ दिया। किसी ने पत्थर से गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस सुरक्षा में सूर्यमती ने नामांकन दाखिल किया। संतकबीरनगर के सेमरियावां और बेलहर ब्लाक में भाजपा-सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। गोरखपुर के चरगांवा में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी तोड़ दी गई।

– नामांकन का कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी हमले का शिकार होना पड़ा। गुरसहायगंज में दैनिक जागरण के पत्रकार केके श्रीवास्तव के साथ सपा के कुछ समर्थकों ने मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। सौरिख में एक चैनल के पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा एवं उनके कैमरामैन आशीष त्रिपाठी पर उपद्रवियों ने हमला किया। दोनों को गंभीर चोट आई है। कई जगह नामांकन पत्र छीनने के  रोप हैं। अंबेडकरनगर के टांडा ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी ने निर्दल सुरजीत वर्मा से नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिया। कटेहरी में भी ऐसी ही घटना हुई। कई जिलों में नामांकन से रोकने के लिए बल प्रयोग और परचे छीनने की घटनाएं हुईं।

 *एलाऊ पंचायत घर पर हुआ पौधारोपण*पौधारोपण के लिए समाजसेवी,ग्रामीण व समूह की महिलाओ मे उत्साह दिखा

*एलाऊ पंचायत घर पर हुआ पौधारोपण*

ग्रामीणों ने किया  विकासखंड जागीर क्षेत्र के ग्राम पंचायत एलाऊ के पंचायत घर पर वृक्षारोपण | बुधवार को 12:00 बजे ग्राम पंचायत एलाऊ स्थित पंचायत घर परिसर में ग्राम प्रधान विपिन पाल ने पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत कराई | पंचायत घर के बाहर समूह की महिलाओ व ग्रामीणों का हुजूम जुड़ गया | पौधारोपण के लिए समाजसेवी,ग्रामीण व समूह की महिलाओ मे उत्साह दिखा |

पंचायत घर परिसर में अशोक,शहतूत,जामुन,गोल्ड मोहर,केशिया के 50 पौधे रोपित किए गए | मौजूद सभी ग्रामीणों ने पौधारोपण कार्यक्रम में शपथ ली और कहां हम सभी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने को लोगों को प्रेरित करेंगे और वृक्षों की देखभाल करने की सभी ने शपथ ली | ग्राम प्रधान विपिन पाल ने बताया मैं अपनी ग्राम पंचायत में धरा के श्रृंगार के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कराऊंगा | और कहां वृक्षारोपण ही आने वाले समय में बीमारियों से निजात दिलाएगा |

समाजसेवी ज्ञानेंद्र चौहान व अशोक नेता ने बताया वृक्षारोपण से ही वायुमंडल का शुद्धिकरण हो सकेगा और कहां अगर वृक्ष ही नहीं रहेंगे तो आने वाले समय में हमें ऑक्सीजन को लेकर काफी  दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा | इस मौके पर सुनील चौहान,,संतोष पाल,,ऋषि पाल,,सुनील पाल,,शिवम राठौर,,अवधेश कठेरिया,,अवनीश पाल,,रेखा देवी,,सुनीता,,विमला कुमारी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे |

संवाददाता –  राजनारायण सिंह चौहान
स्थान – मैनपुरी