Tag Archives: TajMahal

ताजमहल में बम की सूचना से हड़कंप, खाली कराया गया परिसर

नई दिल्ली। ताजमहल में बम की सूचना से बृहस्पतिवार सुबह पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। ताजमहल में बम की सूचना मिलने पर बीडीएस की टीम ने आनन-फानन में परिसर में सर्च अभियान  चलाया और सीआईएसएफ ने ताजमहल परिसर को सैलानियों से खाली करा लिया। सर्च अभियान पूरा होने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 ताजमहल का गेट पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया।  वहीं, 112 नंबर पर बम की झूठी सूचना देने वाले युवक को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

खुशखबरी, अब रोज 15 हजार सैलानी कर सकेंगे ताज का दीदार

आगरा। अगर आप नए साल पर ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आ रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पर्यटन उद्योग को बढ़वा देने के लिए ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या बढ़ी दी गई है। अब रोजाना 15 हजार सैलानी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
बता दें कि यह नई व्यवस्था आज रविवार यानि 27 दिसंबर से लागू कर गई है। आगरा जिले के जिलाधिकारी प्रभु.एन.सिंह ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा डीएम नो बताया कि ताजमहल के टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही बुक किए जा सकेंगे।
बता दें कि कोरोना काल और लॉकडाउन के कारण करीब छह महीने बंद रहने के बाद ताजमहल सितंबर में बंदिशों के साथ पर्यटकों के लिए खोला गया था। 20 दिसंबर तक एक दिन में पांच हजार पर्यटकों को ही ताजमहल में प्रवेश मिल पाता था। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए इसे बढ़ा दस हजार कर दिया गया। अब नए साल पर पर्यटक बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन ने ताजमहल के टिकटों की संख्या 15 हजार कर दी है।  प्रशासन के इस फैसले पर पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।
टिकटों की संख्या बढ़ने से ताजमहल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ आई है। शनिवार को ताजमहल पर 8,256 सैलानी आए। दोपहर एक बजे ही पूरे 10 हजार टिकट बुक हो चुके थे। ताजमहल पर दोपहर एक बजे के बाद पहुंचे ऐसे सैलानी, जिन्होंने ऑनलाइन पहले से टिकट बुक नहीं किया था, वह निराश हुए तो पास के दुकानदारों और एएसआई कर्मचारियों की सलाह पर महताब बाग पहुंच गए। यही वजह रही कि इस साल महताब बाग से सबसे ज्यादा 1112 सैलानियों ने ताजमहल देखा। आगरा किला पर भी सैलानियों की भीड़ रही।