Tag Archives: Teerath Singh Rawat

उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत बने राज्य के 10वें सीएम, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाईयां

नई दिल्ली। उत्तराखंड में चल रही सियासी उठापठक के बीच आखिरकार राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत ने शपथ ले ली है। वहीं शपथ के बाद पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

सीमांत विधानसभा खटीमा में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खटीमा के मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने का जश्न मनाया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जहां मिष्ठान वितरण किया वहीं भारतीय जनता पार्टी संगठन से जुड़े तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद का सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से भाजपा आलाकमान ने संगठन के रूप में बेहतरीन कार्य करने वाले तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री का सम्मान दिया है। उससे प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद निश्चित ही 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी।

उत्तराखंडः सीएम तीरथ सिंह रावत के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, रंग और गुलाल से मनाया गया जश्न

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही तीरथ सिंह रावत के पैतृक गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने खबर सुनते ही सीएम के घर जाकर उनके परिजनों को बधाई दी और साथ ही पूरे गांव में मिठाई बांटी गई।

बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत का गांव सतपुली के कल्जीखाल की पट्टी असवालस्यू में है। सीएम बनते ही पूरे गांव में जश्न का माहौल छा गया। लोग ठोल-ताशे बजाने लगे। रंग और गुलाल उड़ाकर ग्रामीण नाचने और झूमने लग गए। इस दौरान महिलाओं ने खूब होली खेली।

शाम के समय गांव के मंदिर में महिला मंगल दल द्वारा कीर्तन भजन किया गया। वहीं ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि तीरथ सिंह रावत का सीएम बनना हमारे लिए गर्व की बात है। उनके सीएम बनने के बाद जनता की उम्मीद और बढ़ गई है। अब क्षेत्र में विकास दोगुनी तेजी से होगा।

वहीं इस मौके पर तीरथ सिंह रावत के भाई जशवंत सिंह, ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट, कमलेश देवी, उमेश चन्द्र,  देवेन्द्र सिंह दिगम्बर सिंह आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत ने ली सीएम पद की शपथ, कहा- विकास कार्यों को हम आगे बढ़एंगे

नई दिल्ली। शपथ ग्रहण के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में देहरादून आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि शामिल थे।

इससे पहले बुधवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री बने। बुधवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया। तीरथ का नेता चुना जाना सभी को चौंका गया, क्योंकि उनका नाम प्रमुख दावेदारों में शुमार नहीं किया जा रहा था।

उत्तराखंडः राज्य के 10वें मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत, शाम 4 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली। उत्तराखंड में जारी सियासी उठापटक के बीच आखिरकार भाजपा ने अपना नया मुख्यमंत्री चुन ही लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा विधायक दल के नए नेता तीरथ सिंह रावत के चुने जाने की जानकारी राज्यपाल को दी गई। साथ ही उन्हें पार्टी की ओर से पत्र भी सौंपा गया।

शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री के रूप में चयनित तीरथ सिंह रावत को शपथ ग्रहण के लिए शाम चार बजे का समय दिया। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि मौजूद थे।

राज्य से 10वें सीएम बनेंगे तीरथ सिंह रावत

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया। तीरथ का नेता चुना जाना सभी को चौंका गया, क्योंकि उनका नाम प्रमुख दावेदारों में शुमार नहीं किया जा रहा था। वे शाम चार बजे राजभवन में शपथ लेंगे। उनके साथ पांच से छह मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तीरथ

सीएम पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। एकमात्र पार्टी कार्यकर्ता, जो एक छोटे से गांव से आता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंचूंगा। हम लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने और पिछले चार सालों में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था इस्तीफा

चार दिन की राजनीतिक हलचल के बाद केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद देहरादून लौटने पर मंगलवार शाम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नया नेता चुनने के लिए बुधवार सुबह देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद थे। बैठक में सभी सांसदों को भी बुलाया गया।

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के अलावा पांचों लोकसभा सदस्य व राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल बैठक में शामिल हुए। इनमें हरिद्वार सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत, नैनीताल के सांसद अजय भट्ट व अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा शामिल थे।

त्रिवेंद्र ने सुझाया सीएम पद के लिए तीरथ का नाम

लगभग 11 बजे बैठक आरंभ हुई, जिसमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव किया, जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड की पहली अंतरिम सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री रहे हैं। उन्हें संगठन का भी अनुभव रहा है।

महत्वपूर्ण बात यह कि तीरथ को मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में आगे नहीं माना जा रहा था। केंद्रीय मंत्री निशंक, सांसद अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व राज्य मंत्री धन सिंह रावत मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार किए जा रहे थे। राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत बुधवार शाम चार बजे राजभवन में शपथ लेंगे।