Tag Archives: Telengana

तेलंगाना : अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं 25 दिनों से जेल बंद किए गए दो मुर्गे  

तेलंगाना में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां दो मुर्गे पिछले 25 दिन से जेल में बंद हैं। पूरा मामला जानकार आप हैरान रह जाएंगे। फिलहाल मुर्गे अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, कुछ सट्टेबाजों के चलते इन मुर्गों को जेल की हवा खानी पड़ रहा है। वहीं, जिन सट्टेबाजों को इन मुर्गों के साथ पकड़कर लाया गया था, वो तो जमानत पर छूट गए लेकिन ये मुर्गे जेल में रह गए।

मामला तेलंगाना के खम्मम का है, यहां मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर यह मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में बंद हैं। यहां की पुलिस ने इन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था।

बता दें कि संक्राति त्योहार के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था।  इस पर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस ने इन सट्टेबाजों पर छापेमारी की और मौके से दस लोगों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ पुलिस ने दो मुर्गे और बाइक भी जब्त की।

इसके बाद सट्टेबाज जमानत लेकर जेल से बाहर निकल गए लेकिन मुर्गों पर कोई भी अपना दावा बोलने नहीं आया।  इसलिए पुलिस ने मुर्गों को मामले के सबूत के तौर पर थाने में बंद कर दिया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को सिर्फ मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है। मुर्गों को छोड़ने के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगेगी और जो जितनी ज्यादा बोली लगाएगा उनको ये दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे।

आपदा क्षति के लिए यूपी समेत इन 5 राज्यों को केंद्र सरकार ने दी 1,751 करोड़ रुपये की मदद

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन 2020 के दौरान अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए पांच राज्यों (असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश) को 1751 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता मंजूर की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने यह सहायता राशि मंजूर की है।

गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार असम को सर्वाधिक 437.15 करोड़, अरुणाचल प्रदेश को 75.86 करोड़,  ओडिशा को 320.94 करोड़, तेलंगाना को 245,96 करोड़ और यूपी को 386.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद मुहैया कराई गई है।

बता दें कि सभी पांच राज्यों में केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्य सरकारों से ज्ञापन मिलने का इंतजार किए बिना आपदाओं के तुरंत बाद अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल तैनात कर दिए थे।

इसके अलावा  वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अब तक केंद्र सरकार एसडीआरएफ से 28 राज्यों को 19,036.43 करोड़ रुपये और एनडीआरएफ से 11 राज्यों को 4,409.71 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।