Tag Archives: #Uddhav Thackeray #Uddhav Government #Uddhav Thackrey

आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे; एकनाथ शिंदे निकले खिलाड़ी…

DESK : महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आज दे सकते है अपने पद से इस्तीफा वही उन्होंने दोपहर कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है और उसके बाद इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल एकनाथ शिंदे के पास 40 से ज्यादा विधायक होने की खबर है और वह अब भाजपा के साथ जा सकते हैं। उन पर दो तिहाई से ज्यादा विधायक हैं, ऐसे में दल-बदल कानून भी लागू नहीं होगा। यही वजह है कि शिवसेना अब सरकार बचने की उम्मीद छोड़ती दिख रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिवसेना के सीनियर लीडर संजय राउत ने खुद ही ट्वीट कर इस बात के संकेत दिए हैं कि सरकार जा रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम विधानसभा भंग होने की ओर बढ़ रहे हैं।’ उनके इस ट्वीट से संकेत मिलता है कि शिवसेना की सरकार राज्यपाल से विधाानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकती है। हालांकि राज्यपाल अल्पमत की सरकार की सिफारिश को खारिज कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा एकनाथ शिंदे के गुट के विधायकों के साथ मिलकर सरकार गठन का दावा कर सकती है। इस तरह महाराष्ट्र की सत्ता शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के हाथ से छिनकर भाजपा के हाथ जा सकती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल आज सुबह ही एकनाथ शिदें ने वीडियो और तस्वीरें जारी की थीं, जिसमें 36 विधायक उनके साथ दिख रहे थे। उसके बाद से ही शिवसेना के तेवर ढीले पड़ते दिखे। संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए तभी कह दिया था कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सरकार चली जाएगी। उनके इस बयान के बाद से ही कयास लगने लगे थे कि शिवसेना अब हथियार डालती दिख रही है।