Tag Archives: #Unemployment bihar

बिहार में रोजगार मांगने वालों में 73 प्रतिशत निरक्षर, 5.92 स्नातक पास ने किया है आवेदन…

desk :  देशभर की तुलना में रोजगार मांगने वालों में 73 फीसदी बिहार के हैं। राज्य में ऐसे लोगों की संख्या पांच लाख से अधिक है।12वीं पास को छोड़ दें तो उच्च शिक्षा हासिल करने वालों में रोजगार मांगने का औसत 10 फीसदी से भी कम है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल, बेरोजगारों को सरकार की ओर से नियोजन सह मार्गदर्शन मेला या जॉब कैम्प के माध्यम से रोजगार दिया जाता है। लेकिन, इसके लिए बेरोजगारों को नेशनल कॅरियर सर्विस  पोर्टल पर निबंधन करना है। एनसीएस पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बीते 30 अप्रैल तक देशभर में सात लाख 31 हजार ऐसे लोगों ने रोजगार के लिए निबंधन कराया हैं जो कभी स्कूल तक नहीं गए। इनमें से 73 फीसदी यानी पांच लाख 37 हजार बेरोजगार बिहार के हैं। नौवीं पास देशभर में चार लाख 96 हजार लोगों ने निबंधन कराया है, जिसमें बिहार के 13 हजार 451 बेरोजगार हैं। वहीं, 10वीं पास बेरोजगारों की संख्या देश में 40 लाख से अधिक है। इनमें दो लाख 52 हजार लोग बिहार के हैं। दसवीं पास बेरोजगारों का औसत 6.28 फीसदी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बेरोजगारी निबंधन पर एक नजर

● 1,41,78,320 देशभर के बेरोजगारों ने कराया है
● 14,15,914 बिहार के बेरोजगार अब तक हो चुके हैं
● 11,07,798 बिहार के पुरुष बेरोजगारों ने कराया है
● 3,06,619 बिहार की महिलाओं ने कराया है निबंधन