Tag Archives: Union Minister Anurag Thakur

विदेशी धरती पर देश का अपमान.. राहुल गांधी की आदत: अनुराग ठाकुर

DESK:  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद वह विदेशी धरती से भारत की छवि खराब कर रहे हैं.  केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि पेगासस जासूसी मुद्दे की जांच करने वाली उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त तकनीकी समिति को राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को अपने फोन सौंपने से किसने रोका था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

‘‘विदेशी धरती पर फिर एक बार राहुल गांधी रोने धोने का काम कर रहे हैं। नतीजे क्या आएंगे उनको पता था और पेगासस का मुद्दा उनके दिलो-दिमाग पर बैठा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि पेगासस मामले में राहुल गांधी की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना मोबाइल फोन जमा नहीं करवाया? उन्होंने कहा कि वो नेता जो भ्रष्टाचार के चलते जमानत पर है। ऐसा क्या था उनके फोन में कि उनको छिपाने की जरूरत पड़ गई। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना मोबाइल फोन क्यों जमा नहीं करवाया?

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है और आज दुनिया के बड़े-बड़े नेता उनके नेतृत्व का लोहा मान रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी किसी और की नहीं, कम से कम इटली की प्रधानमंत्री और उनके नेताओं की ही सुन लेते। ज्ञात हो कि भारत दौरे पर आई इटली की प्रधानमंत्री ज्यॉर्जिया मेलोनी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी Dकी जमकर तारीफ की थी और उन्हें ‘दुनियाभर में सबसे चहेते नेता’ के रूप में संबोधित किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ठाकुर ने कहा कि दुनिया के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा किए जाने को राहुल गांधी और कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनादेश और चुनावों में लगातार मिलती हार को भी स्वीकार नहीं कर पाई है। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह अपने आप में दिखाते हैं कि कैसे जनता बार-बार नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद देती है।

Jalaun में त्योहारों की  मिठास बनाए  रखने  के लिए चौपाल  | Aaryaa news | Hindi news |  Today  news |